संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी।

इसी बीच, गुरुवार को संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में सिंगर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंगर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और सभी ने कुछ देर का मौन भी धारण किया।

लोकसभा की कार्यवाई शुरू करते हुए अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सिंगर आशा भोसले को भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, “आशा भोसले हिंदी सिनेमा की बहुमुखी प्रतिभाओं में से एक थी। उन्होंने भारतीय सिनेमा और संगीत में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने अलग-अलग भाषाओं और विदेशी भाषाओं में भी गीत गाएं, जिससे उन्हें भारत और विदेशों में अत्याधिक प्रसिद्धि मिली।”

लोकसभा स्पीकर ने आगे कहा, “उन्होंने सात दशकों से अधिक समय तक सिनेमा और भारतीय संगीत की संस्कृति में अपना योगदान दिया। इसीलिए उन्हें भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक के पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है और इसके साथ ही उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया। सदन में सिंगर आशा भोसले के अलावा सदन के अन्य तीन साथियों के निधन पर शोक व्यक्त किया गया है।

बता दें कि उनका निधन 12 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। पहले सिंगर को शनिवार को चेस्ट में इंफेक्शन की परेशानी के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया था, लेकिन अगले ही दिन, यानी रविवार को सिंगर का निधन हो गया। 13 अप्रैल को मुंबई में राष्ट्रीय सम्मान के साथ उन्हें आखिरी विदाई दी गई। सिंगर के निधन से बॉलीवुड को बड़ा नुकसान हुआ है। 11 हजार से अधिक गाने गाने वाली आशा भोसले ने हिंदी सिनेमा को कई सदाबहार गाने दिए, जिनके रीमेक आज भी बनते हैं। हिंदी सिनेमा से जुड़े सिंगर्स ने इसे एक युग का अंत बताया और कहा कि संगीत उद्योग ने एक रत्न खो दिया।

वहीं संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया। इसके अलावा दो और बिल हैं और तीनों में से परिसीमन विधेयक 2026 सबसे महत्वपूर्ण बिल है।

–आईएएनएस

लोकसभा में महिलाओं के लिए आरक्षण विधेयक पेश, सांसदों में हुई तीखी बहस

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया, जो संसद के विशेष सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण विधायी कदम है। केंद्रीय विधि व...

झारखंड : गिरिडीह में तीन ट्रकों की भीषण भिड़ंत के बाद लगी आग, 2 की मौत

गिरिडीह । झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलगो टोल प्लाजा के पास गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो...

ट्रंप के ‘वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स’ से लाखों अमेरिकियों को राहत, बढ़ी लोगों की आय: व्हाइट हाउस

वॉशिंगटन । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के “वर्किंग फैमिलीज टैक्स कट्स” ने लाखों अमेरिकियों को बड़ी राहत दी है और रिकॉर्ड स्तर पर टैक्स रिफंड प्रदान किए हैं। व्हाइट हाउस के...

सबरीमाला समीक्षा: करोड़ों लोगों की आस्था को ‘गलत’ ठहराना अदालत के लिए सबसे कठिन काम: सुप्रीम कोर्ट

इस्लामाबाद । हाल ही में इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता से अपेक्षित परिणाम नहीं निकल सके, लेकिन फारस की खाड़ी में स्थायी और न्यायपूर्ण शांति के...

बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में एनआईए ने 6वें मुख्य आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

नई दिल्‍ली । 2024 के बिहार अवैध हथियार तस्करी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर के रहने वाले कुंदन कुमार उर्फ ​​कुंदन भगत के खिलाफ आरोप...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

चिराग पासवान ने अस्पताल में भर्ती चाचा पशुपति पारस से की मुलाकात, उन्हें पिता-तुल्य बताया

पटना । केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने अस्पताल पहुंचे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी प्रमुख पशुपति पारस को अचानक तबीयत बिगड़ने और सांस लेने...

बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी

पटना । भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने...

परिसीमन प्रस्ताव पर भड़के सीएम स्टालिन, कहा-दक्षिण के साथ होगा अन्याय

चेन्नई । तमिलनाडु के प्रमुख राजनीतिक दल डीएमके ने केंद्र सरकार के प्रस्तावित परिसीमन अभ्यास के विरोध में स्वर मुखर कर रखा है। परिसीमन का उद्देश्य जनसंख्या वृद्धि के आधार...

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को कर्नाटक हाई कोर्ट के जज बनाने की सिफारिश की

नई दिल्ली । भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली कॉलेजियम ने मंगलवार को कर्नाटक हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में तीन न्यायिक अधिकारियों...

बदनाम करने की नीयत से मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ लगाए जा रहे बेबुनियाद और झूठे आरोप : रुपाली निलेश चाकणकर

मुंबई । अशोक खरात (ढोंगी बाबा) प्रकरण में विवादों में आईं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रुपाली निलेश चाकणकर ने अब कहा है कि आज 28 दिन हो चुके...

मौसम विभाग की भविष्यवाणी: तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी के साथ चलेगी लू

चेन्नई । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि तमिलनाडु के आंतरिक भागों में अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा, और अधिकतम तापमान...

admin

Read Next

महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के सांसदों ने सरकार की नीयत पर उठाए सवाल, कहा-पहले जनगणना कराएं फिर परिसीमन

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com