अमेरिका-इराक की उच्च-स्तरीय बैठक में सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति, बगदाद हमले की जांच पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । अमेरिका और इराक के बीच सुरक्षा और राजनयिक सुविधाओं पर सहयोग को लेकर उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान हाल ही में बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिकों पर हुए हमले और उससे जुड़ी जांच पर भी चर्चा की गई।

बगदाद में अमेरिकी दूतावास ने आधिकारिक सोशल मीड‍िया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्ट कर कहा, “अमेरिका और इराक के बीच उच्च संयुक्त समन्वय समिति की बैठक शनिवार को पांचवीं बार हुई। इस बैठक का उद्देश्य इराक में अमेरिकी राजनयिक सुविधाओं और उनके कर्मचारियों पर होने वाले हमलों को रोकने के लिए सहयोग के उपायों पर चर्चा करना था।”

दूतावास की ओर से बताया गया क‍ि इस बैठक में आपसी हित के अन्य सुरक्षा मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

दूतावास ने कहा क‍ि हम आठ अप्रैल को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अमेरिकी राजनयिकों को निशाना बनाकर किए गए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की तत्काल जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करने के प्रति इराक सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करते हैं, और हम इस जांच के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अमेरिकी दूतावास ने पूर्व पर्यावरण मंत्री निजार अमेदी को देश का नया राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी।

अमेरिकी दूतावास ने ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर ल‍िखा, ”यूएस मिशन इराक राष्ट्रपति निजार अमीदी को उनके चुनाव पर हार्दिक बधाई देता है, क्योंकि वे अब इराक के राष्ट्रपति के तौर पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन शुरू कर रहे हैं। हम इराक के नए नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं, ताकि अमेरिका के साथ आपसी लाभकारी साझेदारी के जरिए सभी इराकियों के लिए एक संप्रभु, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आगे बढ़ाया जा सके।”

इराकी संसद के अध्यक्ष हैबत अल-हल्बूसी ने रनऑफ मतदान में 227 वोट हासिल करने के बाद अमेदी को आधिकारिक रूप से विजेता घोषित किया। घोषणा के बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने संवैधानिक रूप से पद की शपथ ली।

यह महत्वपूर्ण सत्र 329 सदस्यीय संसद के लगभग 250 सांसदों की उपस्थिति में हुआ, जो राष्ट्रपति चुनाव के लिए आवश्यक 220 सदस्यों के संवैधानिक कोरम से अधिक था।

–आईएएनएस

ईरानी संस्था का दावा, संघर्ष के दौरान मारे गए तीन हजार से ज्यादा लोग

तेहरान । ईरान संघर्ष के दौरान तीन हजार से ज्यादा लोगों के मारे जाने का दावा ईरान की एक संस्था ने किया है। इसमें महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या...

राष्ट्रपति पुतिन ने की ईरानी समकक्ष पेजेश्कियन से बात, बोले- ‘रूस शांति प्रयासों में मदद को तैयार’

मास्को । इस्लामाबाद टॉक्स बेनतीजा रहने के बाद रूस ने शांति प्रयासों में सकारात्मक भूमिका निभाने की पेशकश की है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से...

स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज खुले या न खुले, भारत को होगा सबसे ज्‍यादा नुकसान : रक्षा विशेषज्ञ पीके सहगल

नई दिल्ली । पाक‍िस्‍तान की मध्‍यस्‍थता में इस्‍लामाबाद में आयोज‍ित अमेर‍िका-ईरान समझौता वार्ता व‍िफल होने के बाद म‍िड‍िल ईस्‍ट के हालात फ‍िर से च‍िंताजनक हो गए हैं। खासकर स्‍ट्रेट ऑफ...

ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने में करना पड़ रहा संघर्ष: रिपोर्ट

वाशिंगटन । पहले से ही तनावपूर्ण जियोपॉलिटिकल माहौल में एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। खबर है कि ईरान को हाल की लड़ाइयों के दौरान समुद्री माइंस बिछाने के...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए वेंस पहुंचे पाकिस्तान, ईरानी डेलिगेशन में 71 लोग शामिल

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपने डेलिगेशन को लेकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं।...

अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के लिए अब तक फॉर्मेट तय नहीं, अलग-अलग कमरे में भी हो सकती है बात

नई दिल्ली । अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर को लेकर वार्ता में शामिल होने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल पहुंच चुके हैं। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी तस्नीम...

पाकिस्तान में ईरानी डेलीगेशन: लीड कर रहे गालिबाफ आखिर कौन?

नई दिल्ली । ईरानी संसद के स्पीकर इन दिनों काफी चर्चा में है। विदेशी मीडिया (खासकर अमेरिकी और यूरोपीय) ने उनको पिछले दिनों सुर्खियों में बनाए रखा। दावा किया गया...

बलूचिस्तान में उड़ाई गई मुख्य गैस पाइपलाइन, सप्लाई बाधित

इस्लामाबाद । बलूचिस्तान प्रांत के सिबी जिले और उसके आस-पास के इलाकों में गैस सप्लाई तब रुक गई जब कुछ हथियारबंद लोगों ने एक पाइपलाइन में विस्फोट कर दिया। स्थानीय...

नेतन्याहू का सख्त बयान: इजरायल के खिलाफ टेढ़ा रुख रखने वाले देशों पर कार्रवाई की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली । इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक सख्त बयान में कहा कि इजरायल अपने खिलाफ किसी भी हमले या विरोध के सामने चुप नहीं रहेगा। उन्होंने कहा...

राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल टैंकरों से शुल्क वसूले जाने की रिपोर्टों पर ईरान को दी चेतावनी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल की शिपमेंट को सीमित करके संघर्ष-विराम (सीजफायर) की सहमति का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। इसके...

प्रणय वर्मा बेल्जियम में भारत के अगले राजदूत नियुक्त, यूरोपीय यूनियन में भी निभाएंगे अहम भूमिका

नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को वरिष्ठ राजनयिक प्रणय वर्मा को बेल्जियम में भारत का अगला राजदूत नियुक्त करने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्हें यूरोपीय...

दक्षिण कोरिया में मध्य पूर्व युद्ध के प्रभाव को कम करने के लिए अतिरिक्त बजट विधेयक पर होगा मतदान

सियोल । दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय संसद शुक्रवार को एक अतिरिक्त बजट विधेयक पर विचार करने वाली है, जिसका उद्देश्य मध्य पूर्व में जारी युद्ध के आर्थिक प्रभाव से निपटना...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर किरेन रिरिजू ने मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com