‘शरारत’ ने बिखेरा जलवा, कई सालों के इंतजार के बाद विजय गांगुली को मिला अवॉर्ड

मुंबई । फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद लगातार सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। दर्शकों की तारीफों के साथ साथ अब यह फिल्म अवॉर्ड्स भी अपने नाम करने में पीछे नहीं हट रही है। इसी सफलता के बीच हाल ही में फिल्म मशहूर डांस सॉन्ग ‘शरारत’ को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

दरअसल, मशहूर कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने ‘शरारत’ गाने के लिए बेस्ट कोरियोग्राफर का अवॉर्ड जीता। विजय ने इस खुशी के पल को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। वीडियो में विजय ने बताया कि स्क्रीन अवॉर्ड्स की तरफ से उन्हें पहले भी नोमिनेशन मिले थे, लेकिन उस समय उन्हें अवॉर्ड नहीं मिल पाया था। कई सालों की मेहनत और इंतजार के बाद अब उन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है। विजय ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “यह उस शख्स की वजह से ही है, जिसकी दूरदर्शिता और साफ-सुथरी सोच ने ‘शरारत’ को वैसा बनाने में मदद की जैसा यह होना चाहिए था। धन्यवाद आदित्य धर, मुझ पर भरोसा करने के लिए।”

‘शरारत’ गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसका डांस स्टेप्स, एनर्जी और विजय गांगुली की क्रिएटिव कोरियोग्राफी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके हुक स्टेप ने तो और ही कमाल कर दिया था। सोशल मीडिया यूजर्स, इंफ्लूएंसर्स हर कोई गाने की हुक स्टेप को कॉपी कर वीडियो बनाया था। गाना इतना पॉपुलर हुआ था कि सात समंदर पार भी इसकी खूब प्रसंशा हुई थी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी सराहा था। निक अपने भाइयों के साथ मिलकर गाने की धुन पर खूब थिरके थे।

फिल्म ‘धुरंधर’ में ‘शरारत’ गाने को एडिटिंग, डायरेक्‍शन और एक्टर्स की परफॉर्मेंस के साथ मिलाकर इतना आकर्षक बनाया गया कि यह जल्दी ही लोगों का फेवरेट बन गया था।

‘शरारत’ एक बेहद लोकप्रिय डांस नंबर है, जो यूट्यूब पर 100 मिलियन से अधिक व्यूज के साथ वायरल हुआ था। जैस्मीन सैंडलस और मधुबंती बागची द्वारा गाए इस गाने में क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान ने परफॉर्म किया है, जिसे विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ और शाश्वत सचदेव ने संगीतबद्ध किया है।

–आईएएनएस

‘जना नायकन’ लीक मामले में तमिलनाडु साइबर क्राइम ने शुरू की जांच, छह गिरफ्तार

चेन्नई । थलपति विजय की आगामी राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जना नायकन' के रिलीज से पहले लीक होने की घटना सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन चुकी है। साउथ के...

खुशी तिवारी के साथ पवन सिंह का रोमांस, ‘सड़िया ए जान’ गाने में दिखी शानदार केमिस्ट्री

मुंबई । भोजपुरी सिंगर और भाजपा से जुड़े पवन सिंह किसी न किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अंजली राघव के साथ बदसलूकी मामले में...

आशा भोसले के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दिग्गजों ने व्यक्त की संवेदना

नई दिल्ली । सुरों की मल्लिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डाल दिया है। उनका 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राजनीति के...

आशा भोसले को कार्डियक अरेस्ट, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

मुंबई । फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के प्रशंसकों को परेशान करने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देने वाली आशा...

‘धुरंधर द रिवेंज’ की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह फिलहाल अपनी लेटेस्ट फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की सक्सेस को इन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म अब तक 1671 करोड़ का कलेक्शन जुटाने में कामयाब हुई...

‘जय नायकन’ के लीक पर विजय देवरकोंडा ने जताई नाराजगी, फिल्म को दिया अपना पूरा समर्थन

मुंबई । साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की सबसे चर्चित और अंतिम तमिल फिल्म 'जय नायकन' लीक के खिलाफ पूरा साउथ सिनेमा एकजुट हो गया है। फिल्म के रिलीज से...

खुशबू पाटनी और फुकरा इंसान लेकर आ रहे नया रियलिटी शो, 16 कंटेस्टेंट के साथ नगालैंड में खतरनाक स्टंट

मुंबई । ओटीटी पर नया रियलिटी शो दस्तक देने के लिए तैयार है, जिसका नाम है 'ट्राइबवर्स।' इस शो का लेटेस्ट प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें 16 कंटेस्टेंट...

अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े सलमान खान, बोले- लिख लो, यह आदमी देश को भी उठाएगा

मुंबई । बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान की हर पोस्ट चर्चा का विषय बन जाती है। इस कड़ी में उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसी तस्वीर...

बॉलीवुड गानों के दीवाने हुए निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा संग डांस वीडियो को याद कर बोले- ‘अपने दिल की सुनों’

मुंबई । आज के दौर में जहां भारतीय सिनेमा की पहुंच दुनिया के हर कोने तक हो चुकी है, वहीं अब विदेशी कलाकार भी बॉलीवुड के रंग में रंगे नजर...

30 साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौटेगी ‘जेरी मैग्वायर’, टॉम क्रूज ने जाहिर की खुशी

मुंबई । हॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो समय के साथ फीकी नहीं पड़तीं बल्कि हर दौर में नई लगती हैं। ऐसी ही एक फिल्म है 'जेरी मैग्वायर',...

धुरंधर: द रिवेंज’ की सफलता में मेकअप आर्टिस्ट प्रीतिशील का बड़ा योगदान, आदित्य धर ने की जमकर तारीफ

मुंबई । जब कोई फिल्म हिट होती है, तो उसके पीछे पूरी टीम का पूरा योगदान रहता है। लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को लिखता है, तो निर्देशक उसे पर्दे पर...

अल्लू अर्जुन की नई फिल्म ‘राका’ का फर्स्ट लुक जारी, जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया खास तोहफा

मुंबई । फिल्मी दुनिया में बड़े सितारों के जन्मदिन पर अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं, और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

ईरान पर हमला टलने के बाद बोले शिया नेता, ’40 दिन बाद हुई हक की जीत, झुके अमेरिका और इजरायल’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com