राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि यह अब पुराना और बेकार हो चुका है। एआई के आने से याद करने की वैल्यू खत्म हो गई है और पुराना मॉडल – याद करो, दोहराओ, पास हो जाओ और नौकरी पाओ अब फिट नहीं बैठता।

राम गोपाल वर्मा ने एक्स हैंडल पर लिखा कि जब जानकारी कम थी, तब यह सिस्टम काम करता था। पहले डॉक्टर बीमारियां याद करते थे, इंजीनियर फॉर्मूले और वकील केस लॉ याद करते थे, क्योंकि जानकारी तक पहुंच धीमी थी, लेकिन अब एआई कुछ सेकंड में लाखों पेपर स्कैन कर सकता है, जिसका कोई इंसानी दिमाग मुकाबला नहीं कर सकता। मेडिकल स्टूडेंट शरीर के साइंस को सीखने में सालों लगाते हैं, जबकि एआई तुरंत डायग्नोसिस कर सकता है। इंजीनियर कैलकुलस, सर्किट नियम और मैकेनिकल टेबल याद करते थे, लेकिन अब एआई टूल सर्किट डिजाइन बनाते हैं, स्ट्रक्चर ऑप्टिमाइज करते हैं और कोड लिखते हैं।

उन्होंने मेडिकल कोर्स का उदाहरण देते हुए कहा, “एक मेडिकल स्टूडेंट 5 साल ग्रेजुएशन, 2 साल पोस्ट ग्रेजुएशन और 2-3 साल स्पेशलाइजेशन में कुल 10 साल लगाता है। वह शरीर, अंगों और इलाज के बारे में सीखते हैं, फिर मरीज के लक्षण और टेस्ट से बीमारी का पता लगाते हैं, लेकिन अगर एआई डायग्नोसिस कर रहा है और सर्जरी रोबोटिक हो रही है, तो माता-पिता बच्चों को ऐसे कोर्स में क्यों ढकेल रहे हैं जो भविष्य में नौकरियां नहीं देंगी?

राम गोपाल वर्मा ने कहा कि गरीब बच्चे अपनी गलत जानकारी वाले माता-पिता की वजह से बलि का बकरा बन रहे हैं। ये बच्चे पुरानी भेड़ जैसी मान्यताओं की वेदी पर चढ़ाए जा रहे हैं। वर्मा ने माता-पिता और शिक्षा के गेटकीपरों को जागने की सलाह देते हुए कहा, उन्हें बच्चों को एआई में महारत हासिल करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। बच्चों को विद्रोह करना चाहिए और माता-पिता-टीचरों को नजरअंदाज कर सिर्फ एआई पर भरोसा करना चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि वे माता-पिता और टीचरों को बुरा नहीं कह रहे। वे बदलाव से डरते हैं, क्योंकि वे पुरानी मान्यताओं में बड़े हुए हैं, जो कभी-कभी अंधविश्वास बन जाती है। बच्चे शिकार बनते हैं, क्योंकि सिस्टम आज्ञाकारिता पर इनाम देता है। अगर बच्चा पूछे कि एआई कर सकता है तो क्यों याद करूं, तो टीचर कहता है–सिलेबस में है और माता-पिता कहते हैं– बाकी सब कर रहे हैं।

वर्मा का कहना है कि समय आ गया है कि पुराने पारंपरिक शिक्षा सिस्टम को खत्म किया जाए, वरना यह खुद खत्म हो जाएगा। बिना सोचे-समझे बैकअप प्लान के खालीपन पैदा हो सकता है, लेकिन सभी को सोचना और कड़ी मेहनत करनी होगी ताकि युवा नासमझ बड़ों की बलि न चढ़ें। अन्यथा युवा विद्रोह कर अपना भविष्य खुद संभाल लेंगे।

–आईएएनएस

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

जब क्लासरूम बना ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का मंच, शिक्षा और हंसी का दिखा अनोखा संगम

मुंबई । जब मनोरंजन के शो में पढ़ाई और त्योहार एक साथ मिल जाएं तो नजारा कुछ अलग ही बन जाता है। ऐसा ही कुछ इस बार 'द ग्रेट इंडियन...

काजोल के पक्ष में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, एआई और डीपफेक पर लगाई रोक

नई दिल्ली । दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल के पक्ष में एक बेहद अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने काजोल के नाम, तस्वीर, आवाज और उनकी पूरी पहचान...

मुंबई में कॉन्सर्ट करने को लेकर उत्साहित फ्लिपराची, कहा- ‘सही एनर्जी हो तो भाषा दीवार नहीं बनती’

मुंबई । 'धुरंधर' फिल्म में बहरीन के मशहूर रैपर फ्लिपराची के गाने 'फासला' की गूंज आज भी है। भारत के लोगों ने इस गाने के जरिए उन्हें बेहद प्यार दिया।...

सोनू सूद ने घर में रखी गीता-कुरान की मिसाल देकर शांति और भाईचारे की दी नसीहत

मुंबई । अभिनेता सोनू सूद फिल्मों में अपने अभिनय से लेकर जरूरतमंदों की मदद को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी के साथ ही, वे किसी भी मुद्दे पर बेबाकी...

admin

Read Previous

वहीदा रहमान को मिला दादा साहब फाल्के पुरस्कार

Read Next

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com