समस्तीपुर में जनता की आवाज बनीं शांभवी चौधरी, सांसद ने जनता दरबार में सुनीं शिकायतें

पटना । अकसर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी बात जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाती है और स्थानीय स्तर पर जो समस्याएं होती हैं, उनका हल नहीं हो पाता है। लोगों की समस्या को दूर करने के लिए लोजपा (रामविलास) ने तय किया है कि उनके विधायक और सांसद अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। इस कड़ी में मंगलवार को समस्तीपुर में सांसद शांभवी चौधरी के नेतृत्व में जनता दरबार लगाया गया।

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता ने सांसद को अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान काफी संख्या में लोग पानी, सड़क और बिजली से संबंधित समस्याएं लेकर पहुंचे।

आईएएनएस से बातचीत में समस्तीपुर में लोजपा (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने बताया कि अकसर देखा गया है कि ग्रामीण इलाकों के लोग अपने जनप्रतिनिधियों तक नहीं पहुंच पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यालय में जनता दरबार लगाया जा रहा है, जहां लोग अपनी अर्जी लेकर आ सकते हैं। अगर अर्जी लिखी हुई नहीं भी है, तो भी अपनी शिकायतें मौखिक रूप से बता सकते हैं।

सांसद शांभवी चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत मिला है। एनडीए की सरकार बिहार में विकास कार्य को तेजी से आगे बढ़ा रही है। जनता ने हमारी पार्टी को भी बहुत प्यार दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को का निर्देश दिया था कि जनता की समस्याओं को हल करने के लिए जनता दरबार लगाएं। इसीलिए वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक हर सप्ताह अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे, ताकि जनता के साथ सीधा संवाद हो सके। जनता ने जो भरोसा हमारी पार्टी पर दिखाया है, हम उस पर खरे उतरेंगे।

लोजपा (रामविलास) के द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया गया। पोस्ट में लिखा कि समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद शांभवी चौधरी ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश कार्यालय में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर विधानमंडल एवं संसदीय दल के संयोजक वेद प्रकाश एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जनाब अशरफ अंसारी मौजूद थे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

दिल्ली में उत्तराखंड कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, खड़गे-राहुल गांधी की अध्यक्षता में चुनावी रणनीति पर फोकस

Read Next

पटना में ब्रिटिश नागरिक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com