‘फाइटर’ रिलीज के दो साल पूरे, अनिल कपूर बोले- आज भी कायम है जादू

मुंबई । एक्शन से भरपूर फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज हुए दो साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि दो साल बाद भी फिल्म का जादू बरकरार है।

उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, “दो साल बाद भी फाइटर ऊंचाइयों पर उड़ रही है। उन यादों के लिए बहुत ज्यादा आभार, जो स्क्रीन के फेड होने के बाद भी लंबे समय तक रहती हैं। कुछ सफर रिलीज के साथ खत्म नहीं होते… यह उस भावना, उन लोगों और उस प्यार के लिए है जो इसे जिंदा रखता है।”

‘फाइटर’ को देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म माना जाता है, जो भारतीय वायुसेना के जांबाज पायलटों की बहादुरी, टीमवर्क और चुनौतियों पर आधारित है। फिल्म में एक्शन, भावनाएं और देशभक्ति का शानदार मिश्रण है। यह दर्शकों को हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस और पायलटों के व्यक्तिगत संघर्ष से जोड़ती है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी कहानी को भी उन्होंने ही लिखा है। ‘फाइटर’ 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे बड़े पर्दे पर देखने का मजा दर्शकों ने खूब लिया। अनिल कपूर के साथ फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन ने शमशेर ‘पैटी’ पठानिया का किरदार निभाया, जो एक बहादुर और रिस्क लेने वाले स्क्वाड्रन लीडर है। दीपिका पादुकोण ने मिनल ‘मिनी’ राठौर का किरदार किया, जो एक कुशल महिला फाइटर पायलट हैं।

वहीं, अनिल कपूर ने ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह ‘रॉकी’ का किरदार निभाया है। वह एक अनुभवी और सख्त कमांडिंग ऑफिसर हैं, जो टीम को लीड करते हैं और मुश्किल हालात में फैसले लेते हैं। उनका किरदार फिल्म में मेंटर और गाइड की भूमिका निभाता है, जो युवा पायलटों को प्रेरित करता है।

अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा फिल्म में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और आरिफ खान भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

–आईएएनएस

‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन की तैयारी शुरू, मुंबई के अंडरवर्ल्ड की दुनिया में फिर लौटेंगे विजय वर्मा

मुंबई । ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पिछले कुछ समय में कई ऐसी वेब सीरीज आई हैं जिन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी कड़ी में हाल ही में...

अनुराग कश्यप की ‘बंदर’ का टीजर आउट, 70 के दशक वाले डिस्को स्वैग में दिखे बॉबी देओल

मुंबई । मशहूर निर्देशक अनुराग कश्यप और अभिनेता बॉबी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बंदर' का टीजर गुरुवार को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में अभिनता बिल्कुल अलग अंदाज...

पुलकित और दिव्येंदु की ‘गुड़िया’ बनीं जन्नत जुबैर, इमोशनल पोस्ट शेयर कर कहा-यही थी असली तलाश

मुंबई । बाल कलाकार के रूप में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर जन्नत जुबैर रहमानी ने वेब सीरीज ग्लोरी से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा...

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

admin

Read Previous

‘फाइल्स’ ट्रायोलॉजी के बाद अब खास तरह की फिल्म बनाएंगे विवेक रंजन अग्निहोत्री, दिया हिंट

Read Next

ऊंट, टट्टू, रैप्टर्स और आर्मी डॉग्स, गणतंत्र दिवस परेड में दिखी सेना की अनदेखी ताकत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com