रांची में आपराधिक गिरोहों के बीच गोलीबारी के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

रांची । रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई दो आपराधिक गुटों के बीच अंधाधुंध गोलीबारी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने इन्हें रांची के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी संजय पांडे के अलावा बबलू, रवि, अज्जू साह और एक अन्य सहयोगी शामिल है। सभी आरोपी जमीन कारोबार से जुड़े बताए जा रहे। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार रात पंडरा इलाके के मान्या टावर के पास संदीप थापा गिरोह और संजय गिरोह के बीच वर्चस्व को लेकर हिंसक झड़प हो गई थी। यह विवाद जमीन कारोबार और लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गोलीबारी में तब्दील हो गई। अपराधियों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और दहशत का माहौल बन गया।

इस गोलीबारी की घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों में आकाश सिंह, उनके भाई विकास सिंह और रवि यादव शामिल हैं। आकाश सिंह को हाथ में गोली लगी, जबकि विकास सिंह को छाती और हाथ में गोली लगी थी। फिलहाल तीनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आपराधिक गुटों के बीच रिंग रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे जमीन के एक टुकड़े को लेकर करीब 55 लाख रुपये के लेन-देन का विवाद लंबे समय से चल रहा था। इसी विवाद को सुलझाने के बहाने दोनों पक्ष शनिवार रात घटनास्थल पर जुटे थे, लेकिन विवाद बढ़ने पर गोलीबारी शुरू हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से करीब एक दर्जन खोखे भी बरामद किए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस, कोतवाली डीएसपी समेत कई वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू की और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बाद में साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर पांच आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

तलाकशुदा और विधवा महिलाओं के प्रति समाज का रवैया शर्मनाक: मौलाना इसहाक गोरा

Read Next

पिछले साल की तुलना में इस साल बीस प्रतिशत अधिक पाठक मेले में आये,अगले वर्ष भी मेला फ्री रहेगा।

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com