‘फिल्म ने खोली नई राहें, दी आत्मविश्वास की उड़ान’, विनीत कुमार सिंह ने बताया कैसे ‘मुक्काबाज’ ने बदला करियर

मुंबई । बॉलीवुड में कई कलाकार ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म के साथ ही दर्शकों और समीक्षकों के दिलों में अपनी जगह बना लेते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं विनीत कुमार सिंह, जिनकी लीड एक्टर के तौर पर शुरुआत अनुराग कश्यप की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मुक्काबाज’ से हुई थी।

सोमवार को फिल्म को रिलीज हुए आठ साल पूरे हो गए। इस मौके पर विनीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुभव और इस सफर के पीछे की कहानी साझा की।

विनीत ने अपने पोस्ट में लिखा, ”’मुक्काबाज’ ने मुझे सिर्फ अभिनेता नहीं बनाया, बल्कि मैंने इस फिल्म से यह भी सीखा कि अपने ऊपर और अपनी कहानी पर विश्वास रखना कितना महत्वपूर्ण है। हर इंसान के भीतर अपनी आवाज और क्षमता होती है, और अगर हम उस पर भरोसा करते हैं तो हमारे समय और परिस्थितियों में बदलाव संभव है।”

उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके लिए करियर की नई राहें खोलीं और आत्मविश्वास की ऊंची उड़ान दी।

उन्होंने कहा, ”जो भी मैंने अपनी नई फिल्मों ‘छावा’ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ के साथ हासिल किया है, उसका आधार ‘मुक्काबाज’ ने 2018 में रखा। आज मेरी पहचान, फिल्मों में जगह और यात्रा की सफलता, सभी की जड़ ‘मुक्काबाज’ में है। यह फिल्म मुझे न केवल अभिनेता के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित हुई, बल्कि मैंने यह भी महसूस किया कि अपने भीतर की आवाज और कहानी पर भरोसा करना ही किसी भी कलाकार की सच्ची ताकत होती है।”

विनीत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “आज मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझ पर और इस फिल्म पर भरोसा किया, जिन्होंने मेरा इंतजार किया और इस फिल्म को अपना बनाया। और, उन सभी का भी धन्यवाद जो पेशेवर कारणों से मेरे साथ खड़े नहीं हो सके, लेकिन उनके प्यार, हौसले और मार्गदर्शन ने मुझे मजबूत बनाया। आज ‘मुक्काबाज’ को आठ साल पूरे हो गए हैं… बहुत अच्छा लग रहा है।”

फिल्म ‘मुक्काबाज’ में जोया हुसैन, रवि किशन और जिमी शेरगिल ने भी प्रमुख भूमिकाएं निभाईं।

फिल्म 12 जनवरी 2018 को रिलीज हुई और लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया हासिल की।

–आईएएनएस

गलत एंगल से शूट करने पर भड़कीं साउथ एक्ट्रेसेस, कहा- ‘इस तरह की हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

बेंगलुरु । फिल्म इंडस्ट्री में ग्लैमर और कैमरों की चमक के बीच एक ऐसा मुद्दा फिर सामने आया है, जिस पर लंबे समय से चर्चा होती रही है, लेकिन अक्सर...

रवीना टंडन से लेकर शबाना आजमी-जावेद अख्तर तक, सितारों ने दोस्तों संग मनाया जश्न

मुंबई। होली का त्योहार हर साल की तरह इस बार भी देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक, सभी रंगों के इस...

अमेरिका-इजरायल के हमले पर जावेद अख्तर का तीखा प्रहार, चीन को बताया ‘आखिरी विकल्प’

मुंबई । अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई के मारे जाने का असर सिर्फ ईरान में ही नहीं, बल्कि कतर, सऊदी अरब, इराक और भारत...

जब गैंगस्टर्स के लिए सपना चौधरी ने किया था इवेंट, स्टेज पर हुई बदसलूकी का शिकार

मुंबई । हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के दीवानों की कमी नहीं है। उनकी एक झलक देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, लेकिन एक समय ऐसा...

राम गोपाल वर्मा की अभिभावकों को सलाह, बच्चों को एआई की दुनिया के लिए तैयार करें

मुंबई । फिल्म निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पारंपरिक शिक्षा व्यवस्था पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पुराने एजुकेशन सिस्टम को खत्म कर देना...

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

मुंबई । 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके...

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में मिला अंतरराष्ट्रीय साजिश का कनेक्शन, नेपाल से हुई थी फंडिंग

मुंबई । मुंबई में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लगातार जांच जारी है और मुंबई क्राइम ब्रांच के हाथ बड़े-बड़े सुराग भी लग...

मार्च में खुलेगा ‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ तो ‘टॉक्सिक और ‘धुरंधर 2’ की भी बॉक्स ऑफिस पर छिड़ेगी जंग

मुंबई । सिनेमा के लिए वैसे तो हर महीना खास होता है, लेकिन कुछ महीने सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होते हैं, जब वे अपने फेवरेट स्टार्स या बॉक्स...

‘केरल स्टोरी-2’ की रिलीज पर 15 दिनों की रोक, कोर्ट का आदेश

कोच्चि । केरल हाईकोर्ट ने गुरुवार को फिल्म 'केरल स्टोरी 2' की रिलीज पर 15 दिनों की अंतरिम रोक लगाई है। बता दें कि विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले...

एक्टर ने अनोखे अंदाज में फिल्म ‘विष्णु विन्यासम’ की रनटाइम का किया खुलासा

हैदराबाद । तेलुगु अभिनेता श्री विष्णु एक बार फिर अपनी नई फिल्म 'विष्णु विन्यासम' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले ही दर्शकों में उत्सुकता बनी...

मीता और निखिल की ‘क्रेजी’ केमिस्ट्री फिर लौटेगी बड़े पर्दे पर, इस दिन री-रिलीज होगी ‘हंसी तो फंसी’

मुंबई । कुछ समय से पुरानी फिल्मों के री-रिलीज का ट्रेंड काफी जोरों पर हैं। इन री-रिलीज फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी कमाल दिखाया है। फिर चाहे बात करें...

आईएसपीएल के इवेंट में नजर आईं ‘अनुपमा’, बिग बी और तेंदुलकर के साथ शेयर किया स्टेज

मुंबई । टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रुपाली गांगुली अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखती हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस सोशल लाइफ में भी काफी एक्टिव...

admin

Read Previous

राघव चड्ढा बने एक दिन के लिए ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय, कहा- बोर्डरूम से दूर, जमीनी हकीकत…

Read Next

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर बातचीत जारी, मंगलवार को होगी अगली बैठक: अमेरिकी राजदूत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com