टी20 विश्व कप 2026 से पहले संजू सैमसन ने युवराज सिंह से लिया बल्लेबाजी का टिप्स

नई दिल्ली । युवराज सिंह का नाम भारतीय क्रिकेट के विस्फोटक बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है। संन्यास के बाद युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया है, जो मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा चेहरा हैं। युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को भी बल्लेबाजी के टिप्स दिए हैं।

भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इस सीरीज का हिस्सा हैं। माना जा रहा है कि सैमसन भारतीय पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा के साथ करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले संजू सैमसन युवराज सिंह से बल्लेबाजी के टिप्स लेते दिखे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवराज फुटवर्क से संबंधित टिप्स दे रहे हैं और सैमसन ठीक उनके सामने खड़े होकर उसे समझने का प्रयास कर रहे हैं।

संजू सैमसन बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता साबित कर चुके हैं। सैमसन के पास टाइमिंग और ताकत का मिश्रण है जिसके दम पर वह विस्फोटक पारियां खेलते हैं। कई बार संजू के फुटवर्क में समस्या दिखती है, जिसकी वजह से उन्हें अपना विकेट भी गंवाना पड़ता है। युवराज से टिप्स मिलने के बाद सैमसन की ये परेशानी कम या दूर हो सकती है।

अभिषेक शर्मा ने टी20 क्रिकेट में अपनी बेखौफ बल्लेबाजी से जो सफलता पाई है, उसका पूरा श्रेय वह युवराज सिंह को देते हैं। भारतीय क्रिकेट फैंस संजू सैमसन से न्यूजीलैंड सीरीज और फिर टी20 विश्व कप 2026 में वैसी ही बड़ी पारियां नियमित रूप से खेलते हुए देखना चाहेंगे, जैसी वे पूर्व में खेल चुके हैं।

सैमसन ने 52 टी20 मैचों की 44 पारियों में 4 बार नाबाद रहते हुए 3 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1,032 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 111 है। न्यूजीलैंड टी20 सीरीज और फिर टी20 विश्व कप संजू सैमसन के लिए करियर के लिए बेहद अहम है।

–आईएएनएस

‘वह टीम में नई ऊर्जा भर देते हैं,’ डिविलियर्स ने कोहली को बताया आरसीबी की ‘धड़कन’

नई दिल्ली । रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व सुपरस्टार एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी की नींव बताया है। कोहली अब तक सभी 18...

टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में चली संजू, अभिषेक और ईशान की तिकड़ी, न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट

अहमदाबाद । संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तूफानी पारियों के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में जीत के लिए...

‘भारतीय खिलाड़ी काफी आत्मविश्वास में हैं,’ पृथ्वी शॉ के कोच को खिताब जीतने की उम्मीद

वसई-विरार । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाना है। क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के बचपन...

टी20 रिकॉर्ड: न्यूजीलैंड के खिलाफ 271 रन बना चुका भारत, सिर्फ 66 रन पर सिमटी है कीवी टीम

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाना है। टी20 फॉर्मेट में अब तक...

बाबर आजम और फखर जमान बाहर, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम घोषित

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन की गाज बाबर आजम पर गिरी है। बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर...

टी20 वर्ल्ड कप: ‘करो या मरो’ के मुकाबले में वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट

नई दिल्ली । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को 'करो या मरो' के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत वेस्टइंडीज से होगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सेमीफाइनल...

टी20 वर्ल्ड कप: इंग्लैंड के स्पिनर्स का चला जादू, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 159 रन

कोलंबो । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुक्रवार को सुपर-8 मुकाबले में न्यूजीलैंड की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ हो रही है। आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए...

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता की हालत गंभीर, सीसीयू में भर्ती

नई दिल्ली । भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल की ओर से जारी ताजा मेडिकल बुलेटिन में...

टी20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर श्रीलंका ने गेंदबाजी चुनी, दोनों टीमों में बदलाव

कोलंबो । श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप-2026 के सुपर-8 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। दोनों ही...

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: 24 फरवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत, जानिए कब-कब खेले जाएंगे महिला टीमों के मैच?

नई दिल्ली । टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेगी। भारत का मकसद टी20 के बाद वनडे सीरीज पर...

हेटमायर ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

मुंबई । टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सोमवार को वेस्टइंडीज की भिड़ंत जिम्बाब्वे के साथ हो रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जा...

रणजी ट्रॉफी: पहली बार ट्रॉफी जीतने उतरेगा जम्मू-कश्मीर, नौवें खिताब पर कर्नाटक की निगाहें

हुबली । कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर के बीच 24 फरवरी से रणजी ट्रॉफी एलीट 2025-26 का फाइनल मैच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। एक ओर पारस डोगरा की...

admin

Read Previous

हरमनप्रीत कौर से मिलना सम्मान की बात: हरनाज संधू

Read Next

पाकिस्तान-बांग्लादेश में रहने वाले हिन्दुओं को जीने का हक है: एसपी वैद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com