मुंबई इंडियंस की टीम काफी संतुलित, बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं: कप्तान हरमनप्रीत

मुंबई । विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। विश्व कप विजेता कप्तान हरमनप्रीत कौर के पास मुंबई इंडियंस (एमआई) की कमान है। कप्तान का मानना है कि इस सीजन उनकी टीम काफी संतुलित है, जिसमें बेवजह बदलाव करने की जरूरत नहीं है।

हरमनप्रीत कौर ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “हमें एक साथ खेलना पसंद है और हमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलना भी पसंद है। इस सीजन में, हम सकारात्मक मानसिकता के साथ खेलने जा रहे हैं। टीमें बहुत अच्छी तरह से संतुलित हैं। इस सीजन में कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी। हमें खेलने में मजा आएगा।”

उन्होंने कहा, “आप जितना ज्यादा क्रिकेट खेलते हैं, आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता है। आप जितना अधिक क्रिकेट खेलते हैं और अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर खेलते हैं, आपका आत्मविश्वास उतना ही बढ़ता है। डब्ल्यूपीएल में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा है, जिसमें आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं। अगर आप वहां अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन सभी खिलाड़ियों का सामना करेंगे। जब आप उन खिलाड़ियों के खिलाफ वहां अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह सबके दिमाग में रहता है कि इस खिलाड़ी ने डब्ल्यूपीएल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।”

हरमनप्रीत कौर ने कहा, “हर सीजन हम टीम में सबसे अच्छे युवा टैलेंट को लाने और उन्हें मौके देने की कोशिश करते हैं। इस सीजन में, हमने उपलब्ध सबसे अच्छे टैलेंट को चुनने की कोशिश की है। हमने ऐसे खिलाड़ियों को चुना जो हमारी टीम में सबसे अच्छे से फिट होंगे। उम्मीद है कि हम उन्हें एक प्लेटफॉर्म देकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाने का मौका दे पाएंगे।”

दो बार की डब्ल्यूपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 2022/23 और 2024/25 का सीजन अपने नाम किया है, लेकिन कप्तान मानती हैं कि इससे खिलाड़ी की जिम्मेदारी और भी बढ़ती है।

उन्होंने कहा, “हमारी मानसिकता हमेशा एक जैसी रहती है। हम किसी भी प्लेटफॉर्म पर खेलते हैं। ऐसा नहीं है कि हमने दो ट्रॉफी जीत ली हैं और रिलैक्स महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक और जिम्मेदारी है। हर कोई जानता है कि यह टीम कोई भी टूर्नामेंट जीतने में सक्षम है। इस सीजन में भी हमें अच्छा क्रिकेट खेलना है।”

मुंबई इंडियंस 9 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। कप्तान ने कहा, “हमारा सीजन डीवाई पाटिल स्टेडियम में शुरू होने वाला है। हमने वहां काफी क्रिकेट खेला है। हमने वहां वर्ल्ड कप मैच भी खेले हैं। हमें पता है कि वहां की परिस्थिति कैसी होगी। यहां बहुत अच्छी बैटिंग पिच है। मुकाबले हाई-स्कोरिंग रहते हैं। हमें खुलकर बैटिंग करनी होगी। मुझे पता है कि गेंदबाजों के लिए यह मैदान थोड़ा मुश्किल होगा।”

उन्होंने कहा, “हमने इस सीजन काफी यंग टैलेंट को चुना है। मुझे लगता है कि जिसे भी मैच में मौका मिलेगा, वह खिलाड़ी अच्छा करेगा। हमारी टीम बहुत संतुलित है। तीन वर्षों में हमने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। जो टीम इतने वर्षों से अच्छे नतीजे दे रही है, उसमें बेवजह बदलाव करने का कोई मतलब नहीं। इस सीजन में हमारे पास कुछ युवा टैलेंट हैं। उम्मीद है, अगर वे टीम में अच्छी तरह फिट हो जाते हैं और शुरुआती मैचों में खुद को साबित करते हैं, तो उनके पास अच्छा परफॉर्म करने का शानदार मौका है।”

–आईएएनएस

चीनी बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे

बीजिंग । चीन के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लिन तान वर्ष 2027 बेलग्रेड पेशेवर विश्व मेले के संवर्धन दूत बनेंगे। सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने 11 जून को राजधानी बेलग्रेड...

एशियन गेम्स: मनु भाकर भारत की 30 सदस्यीय शूटिंग टीम में मुख्य खिलाड़ी

नई दिल्ली । नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने गुरुवार को एशियन गेम्स 2026 के लिए अपनी 30 सदस्यीय शूटिंग टीम घोषणा की है। ये खेल जापान के आइची-नागोया...

महिला टी20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत का पलड़ा भारी: नासिर हुसैन

नई दिल्ली । महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच टी20 विश्व कप का...

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की सफलता पर आईआईएम इंदौर करेगा अध्ययन

इंदौर । महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से हर तरफ सनसनी फैला रखी है। आईपीएल में कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और...

विनेश फोगाट एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने से चूकीं

नई दिल्ली । पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता विनेश फोगाट शनिवार को सेलेक्शन ट्रायल्स के दौरान 53 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में मीनाक्षी गोयत के खिलाफ 4-6 से हार गईं।...

आईपीएल 2026: खिताबी मुकाबले में आरसीबी की जीटी से भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड?

नई दिल्ली । 70 लीग मैच, एलिमिनेटर और दो क्वालीफायर के बाद 'आईपीएल 2026' के खिताबी मुकाबले के लिए दो टीम मिल चुकी हैं। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी...

आईपीएल 2026: जीटी ने आरसीबी के खिलाफ टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, फाइनल में जगह बनाना दोनों टीमों का लक्ष्य

धर्मशाला । इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला क्वालीफायर मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और गुजरात टाइटंस (जीटी) के बीच खेला जा रहा है।...

खेल में विकास के बावजूद देश में हर एथलीट को मिलने वाले सम्मान में अंतर: हरमिलन बैंस

चंडीगढ़ । एथलीट हरमिलन बैंस का मानना ​​है कि भारतीय खेलों में तेजी से सुधार हो रहा है, लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि देश में बढ़ते सपोर्ट के बावजूद,...

रिटायरमेंट के बाद इस विदेशी लीग में नजर आएंगे विजय शंकर

कोलंबो । आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा के महज तीन दिन बाद, भारत के पूर्व ऑलराउंडर विजय शंकर को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के छठे सीजन की...

आईपीएल 2026: एमआई ने टॉस जीत लिया गेंदबाजी का फैसला, अहम मैच में आरआर की नजर बड़े स्कोर पर

मुंबई । आईपीएल 2026 के बेहद रोचक मुकाबले में वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में मुंबई इंडियंस (एमआई) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की टीमें आमने-सामने हैं। एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने...

विराट कोहली पर नहीं था असफलता का बोझ: देवदत्त पड्डिकल

रायपुर । आईपीएल 2026 में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। विराट कोहली ने 60 गेंदों पर नाबाद...

टी20 ब्लास्ट: समरसेट को झटका, शुरुआती 6 मैच नहीं खलेंगे रिले मेरेडिथ

नई दिल्ली । ऑस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को अगले महीने पाकिस्तान और बांग्लादेश के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए चुना है, जिसके साथ समरसेट की टी20 ब्लास्ट का खिताब...

admin

Read Previous

जेएनयू पढ़ने की जगह है, नफरत फैलाने की नहीं: शायना एनसी

Read Next

‘धुरंधर’ पर खाड़ी देशों के बैन को हटाने की अपील, आईएमपीपीए ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com