आथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर अरशद वारसी के नाम पर ठगी, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई । मुंबई पुलिस ने ऐसे तीन शातिर ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और क्रिकेट जगत के बड़े नामों का इस्तेमाल करके कंपनी को चूना लगाते थे।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों के खिलाफ बीएनएस की कई धाराओं में केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है।

मुंबई पुलिस के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी, क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर अरशद वारसी का नाम लेकर एक नामी कंपनी में काम कर रहे कर्मचारियों ने अपनी ही कंपनी को 1.41 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। जांच में सामने आया है कि तीन कर्मचारी मिलकर बड़े सितारों के नाम और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर रहे थे। मामले में मुंबई की अंबोली पुलिस ने तीन कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों की पहचान ऋषभ सुरेका, यश नागरकोटी और आशय शास्त्री के तौर पर हुई है।

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में आरोपी ऋषभ सुरेका काफी लंबे समय से काम कर रहा था और कंपनी में बतौर सीनियर मैनेजर के पोस्ट पर था। आरोपी ऋषभ ब्रांडिंग और सेलिब्रिटी प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी संभालता था और पुराने होने की वजह से कंपनी को आरोपी पर बहुत भरोसा था। इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ऋषभ ने ठगी का जाल बिछाया। आरोपी ऋषभ ने कंपनी से पैसे ठगने के लिए फर्जी इनवॉइस, नकली हस्ताक्षर और जाली ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया। वह क्रिकेटर केएल राहुल और एक्टर अरशद वारसी के नाम से नकली मेल और फर्जी प्रोजेक्ट्स कंपनी को दिखाता था और मनमानी रकम वसूलता था।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अथिया शेट्टी के जाली सिग्नेचर भी किए और कंपनी से लाखों की ठगी की। हालांकि, प्रोडक्शन हाउस की मदद से इस पूरे घोटाले का भंडाफोड़ हो पाया। बताया जा रहा है कि कंपनी से 1.41 करोड़ रुपए तक की ठगी हुई है।

इस पूरे फर्जीवाड़े में आरोपी ऋषभ के साथ यश नागरकोटी और आशय शास्त्री का नाम भी सामने आया, जो कंपनी से पैसे निकलवाने में उसकी मदद कर रहे थे और बराबर की हिस्सेदारी भी थी। फिलहाल, मामले में शिकायत दर्ज हुई है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

भरत व्यास बर्थडे : बॉलीवुड गानों के जादूगर, जिनके शब्द आज भी लोगों के दिलों में हैं जिंदा

Read Next

मरीन में अपनी ताकत बढ़ाएगा अमेरिका, हेगसेथ ने ‘आर्सेनल ऑफ फ्रीडम’ को किया लॉन्च

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com