एलसीए तेजस की ऐतिहासिक व पहली उड़ान को हुए 25 वर्ष पूरे

नई दिल्ली । भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के इतिहास में आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दरअसल रविवार को तेजस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) की पहली उड़ान को 25 वर्ष पूरे हो गए। 25 वर्ष पूरे होने पर भारतीय वायुसेना ने इस उपलब्धि को गर्व के साथ याद किया है।

रक्षा विशेषज्ञों ने तेजस कार्यक्रम को भारत की आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और सैन्य क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली एक मिसाल बताया है। वहीं वायुसेना ने इस स्वदेशी लड़ाकू विमान के विकास में शामिल सभी संस्थानों और व्यक्तियों को विशेष रूप से सराहा है। भारतीय वायुसेना ने इस अवसर पर एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के नवाचारी वैज्ञानिकों को बधाई दी। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कुशल इंजीनियर्स के योगदान को सराहा। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना व भारतीय नौसेना के साहसी टेस्ट पायलट और इंजीनियर्स को भी बधाई दी।

इस खास मौके पर स्वदेशी लड़ाकू विमान निर्माण के इस सपने को साकार करने में वर्षों तक समर्पण दिखाने वाले सभी वायुसेना कर्मियों के योगदान को भी याद किया गया। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तेजस केवल एक लड़ाकू विमान नहीं, बल्कि भारत की आत्मनिर्भर रक्षा क्षमता का प्रतीक है। आज इसकी उपलब्धियां देश के वैज्ञानिक और सामरिक आत्मविश्वास को और मजबूत करती हैं। भारतीय वायुसेना ने अपने संदेश में कहा है, ‘स्काई इज दी लिमिट’।

वहीं विशेषज्ञों का भी मानना है कि तेजस की उड़ान और भारत की तकनीकी प्रगति अब अनंत संभावनाओं की ओर अग्रसर है। गौरतलब है कि हिन्दुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने तेजस लड़ाकू विमानों का निर्माण किया है। समय के साथ ही भारतीय फाइटर जेट एलसीए एमके-1ए के निर्माण में तेजी आ रही है। इस श्रेणी के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस एलसीए एमके-1ए के लिए भारत के एचएएल को अमेरिकी कंपनी से जीई-404 जेट इंजन मिल रहे हैं।

एचएएल को इस वित्त वर्ष के अंत तक कुल 12 जीई-404 जेट इंजन मिलने की संभावना हैं। ये सभी इंजन भारतीय लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1ए में लगाए जाएंगे। यह अमेरिकी कंपनी भारत में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को जेट इंजन सप्लाई कर रही है। एचएएल और अमेरिकन कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के बीच 7 नवंबर को एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ था। यह समझौता भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों के इंजन को लेकर था। अमेरिकी कंपनी इस समझौते के तहत भारत को 113 जेट इंजन सप्लाई करेगी। जेट इंजन की ये सप्लाई वर्ष 2032 तक पूरी होने की संभावना है।

इस समझौते में कुल 113 एफ 404‑जीई‑आईएन 20 इंजन एवं 97 एलसीए एमके 1ए कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु स्पोर्ट पैकेज शामिल है। यह समझौता भारत के लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट, एलसीए एमके 1ए कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए है। गौरतलब है कि इससे पहले 2021 में दोनों कंपनियों के बीच 99 इंजन का एक समझौता हुआ था, लेकिन नया समझौता (113 इंजन) उसका फॉलो-ऑन ऑर्डर है। दरअसल बीते दिनों भारतीय वायुसेना को लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए एक नया अनुबंध किया गया था।

इस करार के मुताबिक 62 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से भारतीय वायु सेना को 97 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट उपलब्ध कराए जाएंगे। इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति के लिए रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के साथ 97 स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए की खरीद हेतु 62,370 करोड़ रुपये का यह अनुबंध किया है।

–आईएएनएस

कोलकाता: सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी का विरोध, थप्पड़ मारे गए और फेंके गए अंडे

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में भारी विरोध का सामना करना पड़ा।...

राजस्थान में आंधी-तूफान का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

जयपुर । राजस्थान में शनिवार को सक्रिय हुए एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई जिलों में तेज आंधी, धूलभरी हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम...

पेपर लीक जैसी गंभीर समस्या की जड़ तक पहुंचने के बजाय दिखावटी कदम उठा रही सरकार : केजरीवाल

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला...

‘ममता बनर्जी ने मुसलमानों को कहीं का नहीं छोड़ा’ , नाजिया इलाही खान ने दर्ज कराई शिकायत

कोलकाता । भाजपा नेता और वकील नाजिया इलाही खान ने प्रगति मैदान पुलिस स्टेशन में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, टीएमसी विधायक जावेद अहमद खान और मुस्लिम खिलाफत...

1 जून से 30 जून तक चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, शिवराज सिंह चौहान बोले- खेत, किसान और मिट्टी को बचाना है लक्ष्य

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल शुरू करने का फैसला किया है। 1...

दुनिया में चावल उत्पादन में नंबर वन बना भारत, चीन को पछाड़ा: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो दिवसीय ‘खरीफ अभियान 2026’ के लिए कृषि पर राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। उन्होंने सम्मेलन में...

राहुल गांधी ने सीबीएसई के ओएसएम के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोप लगाए

नई दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सीबीएसई की 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग स्कीम' (ओएसएम) के लिए कॉन्ट्रैक्ट देने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों के नए आरोप लगाए।...

मार्को रुबियो के दौरे से भारत को मिला भरोसा, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अमेरिका का फोकस बरकरार

वॉशिंगटन । अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अपनी चार दिन की भारत यात्रा का इस्तेमाल क्वाड सहयोग को मजबूत करने और नई दिल्ली को यह भरोसा दिलाने के लिए...

कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां चुनाव हार रही हैं, इसलिए एसआईआर को जिम्मेदार ठहराने की कोशिशः रामचंद्र राव

हैदराबाद । तेलंगाना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र राव ने कहा कि एसआईआर चुनाव आयोग की एक नियमित प्रक्रिया है जो समय-समय पर आयोजित की जाती है। उन्होंने इसे लेकर कांग्रेस...

कांग्रेस ने कर्नाटक सीएम अटकलों को खारिज किया, जेबी माथेर बोलीं- ‘अनावश्यक बातें न फैलाएं’

दिल्ली । कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने बुधवार को साफ कहा कि यह पूरी तरह से सामान्य प्रक्रिया है और...

पश्चिम बंगाल पुलिस ने फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को पुरी से हिरासत में लिया

कोलकाता । पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को फरार तृणमूल विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से हिरासत में ले लिया। दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर विधानसभा क्षेत्र...

असम में विपक्षी दलों के विधायकों ने यूसीसी का किया विरोध, बोले-राज्य के लोगों को नहीं होगा कोई लाभ

गुहावटी । असम विधानसभा में सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री अतुल बोरा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पेश किया था। इस विधेयक पर विधानसभा सत्र में चर्चा जारी है।...

admin

Read Previous

नई दिल्ली: ली मेरिडियन होटल की बारहवीं मंजिल से कूदकर शख्स ने की खुदकुशी

Read Next

बीएमसी चुनाव: कांग्रेस-वीबीए गठबंधन को बड़ा झटका, 5 वार्डों में दोनों पार्टी लड़ेंगी चुनाव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com