कॉपर, एल्युमिनियम में तेजी का दिखेगा असर; एसी, बाथ फिटिंग और किचन के सामान हो सकते हैं महंगे

नई दिल्ली । कॉपर, एल्युमिनियम और निकेल जैसी धातुओं में तेजी से एसी, बाथ फिटिंग और किचन में बड़े स्तर पर इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में एल्युमिनियम की कीमत 3,000 डॉलर प्रति टन से अधिक हो गई है, जो कि बीते तीन वर्षों में सबसे ऊंची कीमतें हैं। कॉपर का दाम ऑल-टाइम हाई 12,000 डॉलर प्रति टन के पार निकल गया है।

कई रिपोर्ट्स में बताया गया कि इन धातुओं विशेषकर कॉपर की कीमतों के उम्मीद से अधिक बढ़ने के कारण कई मैन्युफैक्चरर्स की इनपुट लागत बढ़ गई है और वह और अधिक भार वहन करने में असमर्थ हैं, जिसके चलते एसी, किचन में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, बाथ फिटिंग्स और कुकवेयर के दाम बढ़ सकते हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर हाल ही में कॉपर का दाम 1,300 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। मार्जिन को बनाए रखने के लिए कई मैन्युफैक्चरर्स कीमतों में 5-8 प्रतिशत की वृद्धि करने की योजना बना रहे हैं।

बाथवेयर बनाने वाली कंपनियां भी दबाव का सामना कर रही हैं, क्योंकि तांबे पर आधारित धातु पीतल की कीमतों में वित्त वर्ष की शुरुआत से दोहरे अंकों में बढ़ोतरी हुई है।

एल्युमिनियम की कीमतों में बढ़ोतरी चीन में स्मेल्टिंग क्षमता पर लगी रोक और लगातार अधिक बिजली लागत के कारण यूरोप में कम उत्पादन जैसी संरचनात्मक आपूर्ती की दिक्कतों को दिखाती है, जबकि कंस्ट्रक्शन, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स से लंबी अवधि की मांग मजबूत बनी हुई है।

बार-बार आपूर्ति में रुकावटों के बीच कॉपर ने 2009 के बाद से सबसे बड़ी सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। इंडोनेशिया, चिली और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में माइनिंग दुर्घटनाओं और चिली की एक बड़ी खदान में मजदूरों की हड़ताल ने उपलब्धता को कम कर दिया है, जबकि ट्रेड की अनिश्चितताओं के कारण अमेरिका को शिपमेंट में तेजी आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े प्रोड्यूसर इंडोनेशिया द्वारा प्रोडक्शन में कटौती की योजनाओं का संकेत देने और पीटी वेल इंडोनेशिया की एक खदान में अस्थायी रोक के कारण छोटी अवधि में आपूर्ति की चिंताओं के बाद निकेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई।

कॉपर, एल्युमिनियम और निकेल में ही नहीं, बल्कि सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 2025 में सोने ने करीब 65 प्रतिशत और चांदी ने 145 प्रतिशत के आसपास का रिटर्न दिया है।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

अमेरिकी सुरक्षा का हवाला: राष्ट्रपति ट्रंप ने चीन से जुड़ी चिप डील पर लगाई रोक

Read Next

भारतीय अर्थव्यवस्था की तेज रफ्तार से बढ़त, रोजगार और आय में होगा इजाफा: अजय एस श्रीराम

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com