अब जल्द सिनेमाघरों में दिखेगी ‘द्रौपदी 2’, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी मंजूरी

चेन्नई । तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐतिहासिक विषयों पर बनने वाली फिल्मों में हमेशा से दर्शकों की खास दिलचस्पी मिलती रही है। जब ऐसी फिल्मों में इतिहास, वीरता, संस्कृति और सामाजिक संघर्ष की झलक मिलती है, तो दर्शक उनसे खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। इसी कड़ी में निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आने वाली ऐतिहासिक फिल्म ‘द्रौपदी 2’ को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है।

अब नए साल की शुरुआत के साथ इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है, जिसने फिल्म के प्रशंसकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की तमिल-तेलुगु ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘द्रौपदी 2’ को रिलीज के लिए ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।

इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ”यह फिल्म इतिहास के उन पन्नों को खोलने वाली है, जिनके बारे में अब तक बहुत कम चर्चा हुई है। ‘द्रौपदी 2’ 14वीं सदी के उस दौर को दिखाएगी, जिसे इतिहास का एक अंधकारमय और उथल-पुथल भरा समय माना जाता है।”

यह फिल्म दक्षिण भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर जीवंत रूप में पेश करेगी और इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहले खबर थी कि फिल्म निर्माता इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के बाद लगभग तय माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।

‘द्रौपदी 2’ का निर्माण चोला चक्रवर्ती ने नेटाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

भारत का मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई दिसंबर में 55 रहा, मांग से उत्पादन में हो रही बढ़त

Read Next

शार्क टैंक इंडिया के पांचवें सीजन का आगाज, 6 नए जजों की एंट्री से मचेगा ‘बवाल’

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com