नोएडा: नववर्ष के जश्न में नहीं आएगी कोई बाधा, फायर विभाग पूरी तरह अलर्ट

नोएडा । नए साल के स्वागत को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस के साथ-साथ फायर विभाग ने भी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मोर्चा संभाल लिया है।

31 दिसंबर और 1 जनवरी को होने वाले नववर्ष समारोह के दौरान आगजनी या अन्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से फायर विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फायर विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि 31 दिसंबर 2025 की शाम 6 बजे से ही फायर टेंडर और फायर बाइक को अलग-अलग संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात कर दिया जाएगा। ये सभी वाहन कार्यक्रम की समाप्ति तक मौके पर मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को भी पूरे जिले में लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भी तरह की आपात स्थिति पर तुरंत काबू पाया जा सके। नए साल के जश्न के दौरान मॉल, मार्केट, सार्वजनिक स्थल और पार्टी स्थलों पर भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए फायर विभाग ने विशेष रणनीति तैयार की है। नोएडा के प्रमुख मॉल जैसे जीआईपी मॉल, डीएलएफ एड्वेंट बिजनेस पार्क और स्पेक्ट्रम मॉल के साथ-साथ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी फायर कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

इसके अलावा ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इलाकों में भी फायर विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहेगा। फायर विभाग द्वारा जिन स्थानों पर फायर टेंडर और फायर बाइक की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें पुलिस चौकी सेक्टर-12-22 नोएडा, पुलिस चौकी सेक्टर-18 नोएडा, थाना सेक्टर-39 नोएडा, एड्वेंट बिजनेस पार्क, पुलिस चौकी जगत फार्म मार्केट गामा-1 ग्रेटर नोएडा, पुलिस चौकी गौर सिटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट, स्पेक्ट्रम मॉल, थाना जेवर, थाना दादरी और जीआईपी मॉल शामिल हैं। इन सभी स्थानों पर 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से फायर वाहन और कर्मी तैनात रहेंगे।

फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नववर्ष के मौके पर आतिशबाजी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और भारी भीड़ के कारण आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में विभाग की कोशिश है कि किसी भी छोटी-सी घटना को भी तुरंत नियंत्रित किया जाए। इसके लिए त्वरित रिस्पॉन्स टीम को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें, खुले स्थानों पर ही आतिशबाजी करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर विभाग या पुलिस को सूचना दें। फायर विभाग और जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नया साल पूरी तरह सुरक्षित, शांतिपूर्ण और खुशियों के साथ मनाया जा सके।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

कैलिफोर्निया में महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई तीव्रता

Read Next

बांग्लादेश: खालिदा जिया के जनाजे में इन 32 देशों के राजनयिक हो रहे शामिल

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com