अबू धाबी: मंदिर में दर्शन को पहुंचे ‘महाभारत के कृष्ण’, मंदिर को बताया एकता और शांति का प्रतीक

मुंबई । स्टार प्लस की ‘महाभारत’ में भगवान श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले सौरभ राज जैन इन दिनों अपने परिवार के साथ संयुक्त अरब अमीरात में वेकेशन पर हैं।

अभिनेता ने वहां बने हिंदू मंदिर के दर्शन किए और मंदिर के गौरवपूर्ण इतिहास और सनातन धर्म के बारे में बात की। अभिनेता का कहना है कि ये मंदिर एकता, समानता और शांति का प्रतीक है।

सौरभ राज जैन को अबू धाबी में बने बीएपीएस मंदिर, यानी स्वामीनारायण मंदिर, के दर्शन करते हुए देखा गया। वे अपने परिवार के साथ मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने मंदिर की फोटोज शेयर कर लिखा, “बीएपीएस मंदिर, अमीरात, अबू धाबी में। ये भव्य मंदिर, जिसकी ज़मीन शेख मोहम्मद बिन जायद ने दान में दी और जिसे पूरी तरह से बनाने में कई लोग जो कि अलग-अलग संप्रदाय से जुड़े हैं, उन सबके साथ में काम किया। वाकई ये मंदिर एकता, समानता और शांति का प्रतीक है। ‘सृष्टि सार्वभौमिक है और निर्माता भी सार्वभौमिक है।’ ”

उन्होंने आगे लिखा, सोचा नहीं था कि अबू धाबी की यात्रा पर पूरे परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने का मौका मिलेगा, लेकिन इस दर्शन ने पूरी यात्रा को हमेशा के लिए खास बना दिया।

बता दें कि बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 साल पहले किया था। यह मंदिर अबू धाबी की जमीन पर बना पहला हिंदू मंदिर है, जिसका निर्माण बीएपीएस ने कराया। बीएपीएस के मंदिर दुनिया भर में बने हैं और दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर भी बीएपीएस की देन है। मंदिर की सारी दीवारों पर भगवान विष्णु की कई अलग-अलग आकृतियों को बारीकी से उकेरा गया है। मंदिर बहुत भव्य है।

बात अगर सौरभ राज जैन की करें तो हाल ही में अभिनेता ने ‘भाभी जी घर पर हैं 2.0’ से वापसी करने वाली अभिनेत्री शिल्पा शिंदे को करारा जवाब दिया था। दरअसल शिल्पा ने ‘भाभी जी घर पर हैं’ में उनको रिप्लेस करने वाली शुभांगी अत्रे की एक्टिंग पर सवाल उठाए थे और उनपर कॉपी करने का आरोप लगाया था। उनके इस बयान पर सौरभ ने लिखा था कि “जिस एक्ट्रेस को रिप्लेस किया गया, उसने करीब 10 साल तक दर्शकों का मनोरंजन किया। अब 10 साल बाद की वापसी के बाद वे मीडिया के सामने कह रही हैं कि वे उनकी जितनी बड़ी स्टार नहीं हैं।”

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

भारत की जीडीपी वृद्धि दर वित्त वर्ष 26 में 7.4 प्रतिशत रहने का अनुमान, ब्याज दरें रह सकती हैं स्थिर

Read Next

भाजपा शासित राज्यों में बंगाली मजदूरों पर अत्याचार, हम पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं: सीएम ममता

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com