नेपाली राजदूत ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात, विभिन्न सेक्टर में सहयोग पर चर्चा

गांधीनगर । भारत में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा ने शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से औपचारिक मुलाकात की।

डॉ. शर्मा नेपाली पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात के दौरे पर आए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात में दोनों पक्षों के बीच पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, हाइड्रो एनर्जी, मैन्युफैक्चरिंग और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग और भागीदारी की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ।

नेपाली राजदूत ने गुजरात में विकसित किए गए वर्ल्ड-क्लास टूरिज्म आकर्षणों की सराहना की और कहा कि इन अनुभवों से नेपाल के पर्यटन विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बैठक के दौरान बताया कि किस तरह गुजरात एक मजबूत मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभरा है और सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर जैसे उभरते क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

मुख्यमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सफेद रण, सोमनाथ, द्वारका और अंबाजी जैसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन स्थलों का उल्लेख करते हुए गुजरात को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी संजीव कुमार, उद्योग विभाग की प्रिंसिपल सेक्रेटरी ममता वर्मा, इंडस्ट्रीज़ कमिश्नर पी. स्वरूप सहित नेपाल डेलीगेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

सिंहावलोकन 2025 : बॉलीवुड के इन सेलिब्रिटी कपल्स के घर खुशियों ने दी दस्तक

Read Next

बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या के पीछे आईएसआई का हाथ: मौलाना साजिद रशीदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com