उत्तराखंड: नैनीताल के धारी में तेंदुए ने महिला को मार डाला, क्षेत्र में दहशत

नैनीताल । उत्तराखंड के नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने घर के पास से एक महिला पर हमला कर उसे घसीटते हुए जंगल में ले जाकर मार डाला। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

घटना ग्राम पंचायत दीनी तल्ली के तोक धुरा की है। यहां की निवासी हेमा देवी (पत्नी गोपाल सिंह) सुबह मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल की ओर जा रही थीं। घर के पास ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया और घसीटते हुए जंगल में ले गया। घटना के समय महिला के देवर ने तेंदुए को ले जाते हुए देखा। उन्होंने शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने महिला को नहीं छोड़ा।

सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन जंगल में खोजबीन के लिए निकल पड़े। कई घंटों की तलाशी के बाद महिला का शव जंगल में बरामद हुआ। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका हेमा देवी के तीन छोटे बच्चे हैं—दो बेटियां और एक बेटा।

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और तेंदुए को तुरंत पकड़ने या ट्रैप करने की मांग की। कुछ रिपोर्ट्स में ग्रामीणों द्वारा वन रेंजर को बंदी बनाने की भी बात सामने आई है। ग्रामीणों ने परिवार को एक व्यक्ति की नौकरी देने की भी मांग उठाई।

विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों को दस लाख रुपए की सहायता राशि दी। उत्तराखंड में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ग्रामीणों की सुरक्षा चिंता का विषय बन गई है। वन विभाग ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और तेंदुए को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

–आईएएनएस

बसपा प्रमुख मायावती ने हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में पार्टी संगठन की समीक्षा की

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर इकाइयों की समीक्षा बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने...

युवा बनें जॉब क्रिएटर, नवाचार और स्टार्टअप ही विकसित भारत की असली ताकत: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि विकसित भारत-2047 का सपना नवाचार, उद्यमिता और युवाशक्ति के बल पर ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि देश का...

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन किया गिरफ्तार

लखनऊ । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय ने ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतींदर सिंह भसीन को भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (बीआईआईपीएल) से...

यूपी में कुछ नहीं बदला, यहां जंगलराज है, सीएम योगी के बयान पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद का पलटवार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने मऊ में सीएम योगी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कहने और करने में बहुत फर्क है। यूपी कितना...

माफिया अब खुली जीप में पिस्टल लहराते हुए किसी हिंदू को धमका नहीं सकता : सीएम योगी

मऊ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मऊ की धरती से माफिया को फिर खुली चुनौती दी। उन्होंने दो टूक कहा कि अब किसी माफिया व गुंडे में दुस्साहस...

लखनऊ : प्रतीक यादव के निधन पर शोक की लहर, राजनीतिक दलों ने एक स्वर में जताया दुख

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश की राजनीति में...

असम में एनडीए की लगातार तीसरी जीत पर भाजपा उत्साहित, केशव मौर्य बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर

लखनऊ । असम में एनडीए की लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी और हिमंता बिस्वा सरमा के फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का...

प्रयागराज में गरजे अखिलेश यादव, बोले- भाजपा चाहे तो पूजा पाल को बना दे उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रयागराज दौरे के दौरान भाजपा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कैबिनेट विस्तार में विधायक पूजा...

विधानसभा में सीएम योगी बोले, सपाइयों के आचरण पर गिरगिट भी शरमा जाए

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानमंडल के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए महिला आरक्षण के मुद्दे पर “दोहरा रवैया” अपनाने...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

नारी को नारा बनाकर भ्रम फैलाना चाहती थी भाजपा, विपक्ष ने रोका खेल : अखिलेश यादव

लखनऊ । राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं...

यूपी: मथुरा पुलिस ने पकड़ा 1.16 करोड़ का ‘डोडा’, हरियाणा के 2 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मांट थाना पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने...

admin

Read Previous

तीसरा टी20: शेफाली वर्मा ने खेली तूफानी पारी, भारत के पास 3-0 की अजेय बढ़त

Read Next

‘लिंचिंग से बड़ा कोई अपराध नहीं हो सकता’, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com