कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा’ की पहले दिन दमदार कमाई, ओपनिंग कलेक्शन के मामले में कई फिल्मों को छोड़ा पीछे

मुंबई । क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हर साल क्रिसमस पर कई बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं, लेकिन वही फिल्में ही टिक पाती हैं, जो कहानी और अभिनय के दम पर दर्शकों से जुड़ पाती हैं।

यही वजह है कि सीमित स्क्रीन होने के बावजूद भी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 8.46 करोड़ की कमाई दर्ज की, जिसके चलते यह कार्तिक के करियर की टॉप ओपनिंग डे कलेक्शन्स में शामिल हो गई है।

बॉक्स ऑफिस पर धर्मा प्रोडक्शंस की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का मुकाबला आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड की मेगा ब्लॉकबस्टर ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ से हुआ। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.46 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया। ऐसे में मेकर्स वीकेंड में मूवी की कमाई और बढ़ने की उम्मीद जता रहे हैं।

साल 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों की तुलना में भी इस फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में कईयों को पीछे छोड़ा। उदाहरण के लिए, ‘मिराय’ ने पहले दिन 1.75 करोड़, ‘फुले’ ने 15 लाख और ‘ग्राउंड जीरो’ ने 1.20 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं, ‘द डिप्लोमैट’ ने 4.03 करोड़ और ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ ने 50 लाख रुपए कमाए थे।

अन्य फिल्मों में, ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 1.86 करोड़, ‘द बंगाल फाइल्स’ ने 1.85 करोड़ और ‘परम सुंदरी’ ने 7.37 करोड़ रुपए कमाए। इसी तरह, ‘कुली (हिंदी)’ ने 4.5 करोड़, ‘धड़क 2’ ने 3.65 करोड़ और ‘निकिता रॉय’ ने 22 लाख रुपए की कमाई दर्ज की।

इसके अलावा, ‘देवा’ ने 5.78 करोड़, ‘मालिक’ ने 4.02 करोड़ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ ने 35 लाख रुपए कमाए। ‘मेट्रो इन दिनों’ ने 4.05 करोड़, ‘मां’ ने 4.93 करोड़ और ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ ने 1.75 लाख रुपए की कमाई की।

इस तरह देखा जाए तो ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने पहले दिन कई फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2025 की सफल ओपनिंग में अपनी जगह बना ली है।

फिल्म की बात करें, तो इसकी कहानी रे (कार्तिक आर्यन) और रूमी (अनन्या पांडे) के इर्द-गिर्द घूमती है। रे बिंदास, मजाकिया और एनआईआर वेडिंग प्लानर है, जो जिंदगी के हर पल का जश्न मनाता है। इसके उलट, रूमी एक गहरी सोच वाली राइटर है, जो अपने विचारों और भावनाओं को शब्दों के जरिए पेश करती है। क्रोएशिया की खूबसूरत वादियों में इन दोनों की मुलाकात होती है, और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल जाती है। लेकिन असली टकराव तब आता है जब उनके प्यार को पारिवारिक जिम्मेदारियों, जीवन की सच्चाइयों और आपसी अपेक्षाओं का सामना करना पड़ता है।

–आईएएनएस

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

आत्मनिर्भर भारत को बड़ी मजबूती: रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 449 करोड़ रुपए के स्वदेशी जीएनएसएस जैमर खरीदने का किया करार

नई दिल्ली । आत्मनिर्भर भारत और 'मेक इन इंडिया' अभियान को आगे बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना की क्षमताओं को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

वो बेहतरीन निर्देशक हैं… ‘मैं वापस आऊंगा’ में इम्तियाज अली के साथ काम कर बेहद खुश ‘धुरंधर’ फेम दानिश पंडोर

मुंबई । आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में एक्टिंग कर छाए अभिनेता दानिश पंडोर अब इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंंगे। उन्होंने इम्तियाज अली को न...

यादों में जीवन : सिर्फ 26 रुपए लेकर मुंबई पहुंचे, 60 फिल्मों में ‘नारद’ का किया रोल

मुंबई । किसी भी फिल्म में जितना अहम किरदार नायक या नायिका का होता है, उतना ही खलनायक का भी होता है। खलनायक का रोल किसी भी फिल्म में जान...

नाम, आवाज और ट्रेडमार्क के दुरुपयोग पर रेसुल पुकुट्टी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

चेन्नई । ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने मंगलवार को एक सार्वजनिक नोटिस जारी किया। इसमें उन्होंने उन सभी व्यक्तियों और संस्थाओं को चेतावनी दी, जो बिना अनुमति उनके...

मेड इन इंडिया- ए टाइटन स्टोरी : प्रेरणा, संघर्ष और सफलता की दमदार कहानी

***** 5 स्टार्स बहुत कम ही कोई सीरीज ऐसी होती है जो प्रेरणादायक होने के साथ ही सिनेमाई तौर पर भी बेहद दिलचस्प हो, लेकिन 'मेड इन इंडिया- ए टाइटन...

‘डॉन 3’ छोड़ने के विवाद पर नरम पड़ा एफडब्ल्यूआईसीई, रणवीर को बातचीत का न्योता

मुंबई । अभिनेता रणवीर सिंह द्वारा फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' छोड़ने के बाद शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार को फेडरेशन ऑफ...

रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड सख्त, कहा- कलाकारों का ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं

मुंबई । फिल्म निर्माताओं के संगठन 'प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया' ने एक्टर रणवीर सिंह के फिल्म 'डॉन-3' और उससे जुड़े विवाद को देखते हुए बुधवार को नया बयान जारी किया...

‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में हुई बॉलीवुड डांस के इतिहास पर चर्चा, ‘आलम आरा’ का हुआ जिक्र

मुंबई । 'इंडियाज बेस्ट डांसर' शो भारतीय सिनेमा के सुनहरे इतिहास को याद करने का एक खास मंच बन गया है। शो के सेट पर जज जावेद जाफरी, टेरेंस लुईस...

चंडीगढ़ में बादशाह के क्लब पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन पर किया गया सील

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में प्रशासन ने नियमों के उल्लंघन को लेकर सख्त कदम उठाते हुए मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह से जुड़े एक चर्चित क्लब को सील कर दिया है।...

‘एक्सपायरी डेट के बाद दवा भी जहर बन जाती है’, ‘कॉकटेल 2’ के ट्रेलर में दिखी दोस्ती, प्यार और रिश्तों की उलझनें

मुबंई । साल 2012 में आई फिल्म 'कॉकटेल' ने दोस्ती, प्यार और रिश्तों की कहानी को एक नए अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया था। सैफ अली खान, दीपिका...

admin

Read Previous

कंगाल पाकिस्तान पर आईएमएफ मेहरबान, शर्तें तोड़ने के बावजूद मिला बेलआउट पैकेज

Read Next

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार पर एक्ट्रेस जया प्रदा का सवाल, हम कब तक चुप रहेंगे?

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com