‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पूरी, क्रिसमस वाइब के अक्षय कुमार ने दिया फैंस को तोहफा

मुंबई । निर्देशक अहमद खान की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के रिलीज का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं।

फिल्म से जुड़े स्टार्स फिल्म की कुछ झलकियां शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब क्रिसमस वाइब के साथ अक्षय कुमार ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म से जुड़ा हर शख्स दिख रहा है।

क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और खुद अक्षय इतनी बड़ी टीम के साथ काम करते हुए काफी खुश हैं। अभिनेता ने फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन यह हिंट जरूर दिया है कि फिल्म जल्द ही साल 2026 में रिलीज होने वाली है। उन्होंने क्रिसमस की बधाई देते हुए लिखा, “वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को क्रिसमस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!”

उन्होंने आगे लिखा, “मैं कभी भी इतनी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहा, हममें से कोई भी नहीं रहा। हम आपको अपना तोहफा देने का इंतजार नहीं कर सकते। काम पूरा हो गया, और टीम ने बहुत बढ़िया काम किया है। इसे सच करने में शामिल सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है। जल्द ही हम बड़े परिवार के साथ आपके घर आने वाले हैं। हमारे बड़े परिवार की तरफ से सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।”

वीडियो में अक्षय कुमार सहित सारे स्टार्स अलग लुक में दिख रहे हैं। किसी के हाथ में बंदूक है तो किसी के हाथ में कुल्हाड़ी। अक्षय कुमार का लुक काफी अलग है, जिसमें उन्हें सफेद दाढ़ी और लंबे बालों के साथ दिखाया गया है, जबकि सुनील शेट्टी, तुषार कपूर, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, श्रेयस तलपड़े और राजपाल यादव खाकी कपड़ों में दिख रहे हैं। वीडियो को क्रिसमस की बीट के साथ रिलीज किया है।

इससे पहले परेश रावल ने फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सेकंड शेड्यूल की शूटिंग के बाद जल्द ही फिल्म फ्लोर पर आएगी और अगले साल यानी साल 2026 में मार्च और अप्रैल के बीच फिल्म को रिलीज किया जा सकता है।

–आईएएनएस

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

‘मैं वापस आऊंगा’ के जरिए फिर साथ आई रहमान-इम्तियाज-इरशाद की तिकड़ी

मुंबई । मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार एआर रहमान और गीतकार इरशाद कामिल फिर से 'मैं वापस आऊंगा' फिल्म में जलवा बिखेरने को तैयार हैं। मंगलवार को फिल्म के मेकर्स...

हम सबके जीवन की आशा थी।

हिंदी फिल्मों की महान गायिका आशा भोसले केवल गायिका नहीं थी बल्कि लाखों करोड़ों लोगों के जीवन की आशा भी थी। उनकी गायिकी ने लोगों के जीवन में उल्लास, उमंग,...

‘धुरंधर’ वही जो सही तरह से योग करे… आयुष मंत्रालय ने जारी किया मजेदार वीडियो, दिया खास मैसेज

नई दिल्ली । आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के बीच आयुष मंत्रालय लगातार नए और मजेदार पोस्ट के जरिए लोगों को जागरुक करते हुए जानकारी दे रहा है। इसी...

admin

Read Previous

रिव्यू : रिश्तों की मिठास, प्यार की सादगी और भावनाओं की गहराई- ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’

Read Next

वायु गुणवत्ता सुधरने पर दिल्ली में कक्षा 6 से 9 और 11 की कक्षाएं फिर शुरू, 5वीं तक हाइब्रिड मोड जारी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com