‘हैप्पी पटेल’ का ट्रेलर रिलीज, जासूस के दिलचस्प किरदार में छा गए वीर दास

मुंबई । बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्मों का हमेशा से अलग ही क्रेज रहा है। उनके नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। आमिर खान इस बार अपनी फिल्म में हीरो की भूमिका में नहीं, बल्कि बतौर निर्माता अपने बैनर आमिर खान प्रोडक्शंस के तहत नई जासूसी कॉमेडी फिल्म ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस’ लेकर आए हैं।

मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

ट्रेलर की शुरुआत ही दर्शकों को हंसाने और चौंकाने वाले अंदाज में होती है। इसमें अभिनेता वीर दास बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे एक ऐसे दिलचस्प जासूस के रूप में सामने आते हैं, जो मिलिट्री इंटेलिजेंस सेक्शन की परीक्षा में सात बार फेल हो चुके हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अचानक उन्हें पता चलता है कि उन्हें गोवा में एक मिशन पर भेजा जाता है।

मिशन का मकसद केवल इतना है कि वह स्थानीय लोगों में घुल-मिल जाएं, लेकिन काम शुरू होते ही मजेदार परिस्थितियां देखने को मिलती हैं। उनकी हर कोशिश हमेशा कुछ न कुछ गड़बड़ कर देती है। ट्रेलर में कॉमेडी और हंगामे की झलक है।

ट्रेलर में मोना सिंह भी अपने किरदार खलनायिका ‘मामा’ की भूमिका में नजर आईं। उनका नया हेयरकट और अनोखा अंदाज फिल्म में हटकर पहचान दिलाता है। वहीं, मिथिला पालकर फिल्म में वीर दास की गर्लफ्रेंड के रोल में हैं, जिनकी मासूमियत कहानी में हल्का-फुल्का रोमांस और मनोरंजन जोड़ती है।

ट्रेलर के आखिर में इमरान खान का लुक दर्शकों को हैरान करने वाला है, जो दस साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनके साथ आमिर खान का कैमियो भी ट्रेलर में देखने को मिला, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। ट्रेलर में तीनों अभिनेताओं का लुक और अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं।

फिल्म में कॉमेडी, जासूसी, मनोरंजन, पागलपन और अप्रत्याशित घटनाओं का बेहतरीन मिश्रण है।

फिल्म के निर्माण की बात करें तो इसे आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कहानी वीर दास ने अमोघ रणदिवे के साथ मिलकर तैयार की है।

फिल्म 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

–आईएएनएस

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद कपिल शर्मा शो में दिखेंगे साथ दिखेंगे समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया

मुंबई । 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आपत्तिजनक कंटेंट की वजह से विवादों में आने के बाद समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया दोबारा एक साथ एक ही शो में दस्तक देने...

25 साल बाद तब्बू और अक्षय कुमार का रोमांस, ‘भूत-बंगला’ के नए गाने में दिखी केमिस्ट्री

मुंबई । अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू स्टारर फिल्म 'भूत बंगला' 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने बॉक्स ऑफिस से लेकर...

बिहारियों के साथ हो रहा बलूचों जैसा सलूक, खेसारी ने दिल्ली में हुई घटना पर जताया आक्रो

मुंबई । देश की राजधानी दिल्ली में बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल नीरज द्वारा शराब के नशे में डिलीवरी ब्वॉय पांडव कुमार को...

अर्जुन कपूर पर्सनालिटी राइट मामले में दिल्ली हाईकोर्ट पारित करेगा अंतरिम आदेश, 8 अक्टूबर को होगी सुनवाई

नई दिल्ली । बॉलीवुड से लेकर दक्षिण भारतीय सिनेमा के बड़े स्टार्स पर्सनालिटी राइट की सुरक्षा के लिए कोर्ट का रुख कर चुके हैं, और उन्हें मामले में राहत भी...

नीतू चंद्रा तलाश रहीं अच्छी फिल्में, हॉलीवुड तक के सफर पर बोलीं- काम पर ध्यान, एयरपोर्ट लुक्स के लिए टाइम नहीं

मुंबई । बिहार की एक सीधी-सादी लड़की से हॉलीवुड तक का सफर करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा को अब अच्छी फिल्मों की तलाश है। उन्होंने फिल्मों से ब्रेक लेने की...

अदा शर्मा फिल्म ‘गवर्नर’ में मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर उत्साहित

मुंबई । अभिनेत्री अदा शर्मा आने वाली फिल्म 'गवर्नर' में अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ काम को लेकर खुश हैं। वे इस फिल्म में मनोज बाजपेयी के साथ स्क्रीन शेयर...

‘क्राउन एवं कन्वर्सेशन’ कार्यक्रम को लेकर अदिति गोवित्रीकर बोलीं- किसी भी भाषा के लोगों का स्वागत

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ में आयोजित 'क्राउन एवं कन्वर्सेशन' नाम के इवेंट को लेकर मिसेज वर्ल्ड रह चुकीं अदिति गोवित्रीकर ने आईएएनएस से बातचीत की। इस दौरान अदिति ने कहा कि...

admin

Read Previous

पीएमवीबीआरवाई का 2 साल में 3.5 करोड़ से ज्यादा नौकरियों का लक्ष्य : केंद्र

Read Next

‘कैंसर मतलब जिंदगी खत्म नहीं’, सबा के शो में हिना खान ने बताया मुश्किल दौर का अनुभव

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com