जनता के लिए नई योजना शुरू करने में नहीं, सिर्फ नाम बदलने की राजनीति में जुटी सरकार : सांसद राजीव शुक्ला

नई दिल्ली । मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत–जी राम जी’ किए जाने को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राजीव शुक्ला ने साफ कहा कि मनरेगा योजना मनमोहन सिंह सरकार की एक बेहद सफल और जनहितकारी योजना थी, जिससे गांवों में रहने वाले गरीब लोगों को सीधा और बड़ा फायदा मिला था।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत ग्रामीण इलाकों में लोगों को काम मिला, जिससे उनकी आमदनी बढ़ी और पलायन भी कम हुआ। लेकिन मौजूदा सरकार ने कोई नई और ठोस योजना शुरू नहीं की है। इसके बजाय पुरानी योजनाओं के नाम बदलकर सिर्फ भ्रम पैदा किया जा रहा है। सरकार का पूरा ध्यान केवल नाम बदलने और उसका श्रेय लेने पर है, जबकि जमीनी हकीकत पर कोई काम नहीं हो रहा।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि अब मनरेगा का जो नया नाम रखा गया है, उसे न तो आम लोग ठीक से पढ़ पा रहे हैं और न ही समझ पा रहे हैं कि इसका मतलब क्या है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नाम इतना जटिल है कि गांव के गरीब लोग इससे और ज्यादा उलझन में पड़ जाएंगे। सिर्फ नाम बदलने से योजना बेहतर नहीं हो जाती, बल्कि इससे समस्याएं और बढ़ जाती हैं।

राजीव शुक्ला ने यह भी आरोप लगाया कि नए बदलावों के जरिए केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी राज्यों पर डाल रही है। उन्होंने कहा कि राज्यों को अब ज्यादा बोझ उठाना पड़ रहा है, जबकि केंद्र सरकार अपने हिस्से का योगदान कम कर रही है। कई राज्य पहले से ही आर्थिक दबाव में हैं और ऐसे में मनरेगा जैसी योजना का सही तरीके से संचालन करना उनके लिए मुश्किल हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार काम के दिनों को बढ़ाने की बात तो कर रही है, लेकिन असलियत यह है कि जिन दिनों लोगों को सच में काम की जरूरत होती है, उन्हीं दिनों काम देने से मना कर दिया जाता है। इससे गरीब मजदूरों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है।

राजीव शुक्ला का कहना है कि नए बिल में कई खामियां और कमियां हैं, जो मनरेगा योजना को बुरी तरह प्रभावित करेंगी। अगर यही स्थिति रही तो गांवों के गरीब और मजदूर वर्ग को जो फायदा पहले मिल रहा था, वह अब नहीं मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि नाम बदलने के बजाय योजना को मजबूत करने और गरीबों के हित में काम करने पर ध्यान दिया जाए।

वहीं, सोनिया गांधी से पंडित नेहरू की चिट्ठियां वापस मांगे जाने के मुद्दे पर भी राजीव शुक्ला ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बेहद आश्चर्यजनक है, क्योंकि दो दिन पहले ही सरकार ने साफ कहा था कि नेहरू से जुड़े कोई भी दस्तावेज प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय से गायब नहीं हुए हैं। ऐसे में अचानक बुधवार को चिट्ठियां मांगना समझ से परे है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

पाकिस्तानी हमले के बाद तालिबान का पलटवार, कुनार बॉर्डर पर भारी गोलीबारी से सहमे लोग

Read Next

ढाका में भारतीय दूतावास को क्यों निशाना बनाने लगे बांग्लादेशी कट्टरपंथी? दो जगहों पर वीजा सेंटर बंद

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com