डोनाल्ड ट्रंप को फीफा ने दिया शांति पुरस्कार, सम्मान समारोह में दिखाई गई पीएम मोदी की क्लिप

नई दिल्ली । नोबेल शांति पुरस्कार पाने की चाह रखने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आखिरकार शांति पुरस्कार मिल ही गया। ये पुरस्कार उन्हें फीफा ने दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति को सम्मानित करने के लिए वॉशिंगटन के कैनेडी सेंटर में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें ट्रंप को गोल्ड ट्रॉफी और पदक से सम्मानित किया गया।

दरअसल, ट्रंप काफी समय से दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कई युद्ध रुकवाए। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने शांति प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिए जाने की इच्छा जताई थी, लेकिन ऐसा हो न सका। अब फीफा ने दुनिया में शांति स्थापित करने में योगदान के लिए ट्रंप को शांति पुरस्कार से नवाजा है।

फीफा ने इस साल से ही शांति पुरस्कार देना शुरू किया है। यह अवॉर्ड उन लोगों को दिया जा रहा है जो दुनिया में शांति स्थापित करने में अपना योगदान दे रहे हैं और लोगों को जोड़ने का काम कर रहे हैं।

पुरस्कार देने से पहले समारोह में ट्रंप का एक क्लिप भी चलाया गया, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति के कूटनीतिक प्रयासों के साथ-साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू समेत तमाम नेताओं के साथ उनकी बातचीत की एक झलक दिखाई गई।

फीफा शांति पुरस्कार प्राप्त करने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “यह वास्तव में मेरे जीवन का एक महान सम्मान है। पुरस्कार से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हमने करोड़ों लोगों की जिंदगी बचाई। कांगो इसका एक उदाहरण है, जहां 10 मिलियन लोग मारे गए थे और जैसी स्थिति थी, जल्द ही ये संख्या और 10 मिलियन पहुंच सकती थी, लेकिन हमने हस्तक्षेप कर इसे रोका। भारत-पाकिस्तान सहित कई संघर्षों को भी हमने रोकने में मदद की।”

ट्रंप ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैंने कई वैश्विक संघर्षों को खत्म किया और इस संदर्भ में मैंने अपनी उम्मीदवारी को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए भी जोड़ा।

इस साल अमेरिकी सरकार की तरफ से ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की खूब मांग हुई थी। खुद ट्रंप ने भी इस बात की हामी भरी। हालांकि, इस साल नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने वेनेजुएला के लोगों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मारिया कोरिना मचाडो को 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर फिर गरमाया माहौल, दोनों तरफ से हुई गोलीबारी

Read Next

जन्म के आधार पर नागरिकता: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट तय करेगा ट्रंप के कार्यकारी आदेश का भविष्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com