निक्की भाटी हत्याकांड: जेठ रोहित की जमानत याचिका खारिज, पूरे परिवार पर साजिश में शामिल होने के आरोप गंभीर

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में हुए चर्चित निक्की भाटी हत्याकांड में जिला अदालत ने एक अहम निर्णय सुनाते हुए आरोपी जेठ रोहित भाटी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। सत्र न्यायालय में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी पक्ष की दलीलों को अस्वीकार करते हुए माना कि मामले में आरोप बेहद गंभीर हैं और उन्हें देखते हुए जमानत देना उचित नहीं है।

निक्की भाटी की हत्या के मामले में पुलिस पहले ही उसके पति विपिन भाटी, सास दया, ससुर सत्यवीर और जेठ रोहित भाटी को आरोपी बना चुकी है। कासना कोतवाली पुलिस ने हत्या में परिवार की सामूहिक संलिप्तता बताते हुए 500 से अधिक पन्नों की विस्तृत चार्जशीट अदालत में दाखिल की थी। चार्जशीट में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि निक्की की हत्या पूर्व नियोजित साजिश के तहत की गई, जिसमें आरोपी परिवार के सभी सदस्य किसी न किसी रूप में शामिल रहे।

मृतका पक्ष की ओर से अधिवक्ता उधम सिंह तोंगड़ और दिनेश कुमार कलसन ने अदालत में विस्तार से अपना पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि चार्जशीट में दर्ज तथ्यों और पुलिस की जांच से यह साबित होता है कि रोहित की भूमिका घटना में महत्वपूर्ण रही है। आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से निक्की को निशाना बनाया और उसके साथ हुई हत्या कोई आकस्मिक घटना नहीं, बल्कि एक षड्यंत्र का हिस्सा थी। अधिवक्ताओं ने कोर्ट को अवगत कराया कि मृतका के परिवार पर लंबे समय से मानसिक और सामाजिक दबाव बनाए रखा जा रहा था।

जांच में कई ऐसे प्रमाण मिले हैं जो हत्या को एक सोची-समझी योजना का परिणाम साबित करते हैं। इसी आधार पर उन्होंने रोहित की जमानत याचिका का कड़ा विरोध किया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह कहते हुए जमानत याचिका खारिज की कि प्रस्तुत साक्ष्यों से आरोपी की संलिप्तता का संकेत मिलता है और मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे रिहा करना न्यायहित में नहीं होगा।

इसी मामले में निक्की के पति विपिन, सास दया और ससुर सत्यवीर ने भी जमानत याचिका दाखिल की है, जिनकी सुनवाई की तारीख जनवरी 2026 के लिए तय की गई है। मृतका के परिजनों ने अदालत के इस फैसले को न्याय की दिशा में अहम कदम बताया है और उम्मीद जताई है कि उन्हें इस जघन्य अपराध में शामिल सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलेगी।

निक्की भाटी की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया था, और मामला अब भी स्थानीय स्तर पर चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। अदालत का यह ताजा फैसला मामले को एक नए दौर में लेकर गया है, जहां न्याय की प्रक्रिया और भी तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

इंडिगो की उड़ानें रद्द और देरी पर बोले वारिस पठान- डीजीसीए तुरंत एक्‍शन ले

Read Next

रूस ने अपने सुदूर पूर्व और आर्कटिक क्षेत्र को भारत के लिए खोला, निवेश और व्यापार में इजाफा होगा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com