पाकिस्तान में गैस लीक होने से फैक्ट्री में धमाका, आसपास की कई बिल्डिंग जमीदोंज, 15 की मौत

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के फैसलाबाद में मलिकपुर इलाके के पास एक फैक्ट्री में बड़ा गैस धमाका हुआ है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुए इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तानी अखबार डॉन ने शुरुआती जानकारी में रेस्क्यू अधिकारियों के हवाले से बताया कि शुक्रवार सुबह फैक्ट्री का बॉयलर फटने के बाद एक बिल्डिंग और आसपास का ढांचा गिर गया।

रेस्क्यू टीम ने बताया कि धमाका गैस लीक होने की वजह से हुआ था। फैसलाबाद कमिश्नर ऑफिस की तरफ से भी धमाके को लेकर एक बयान जारी किया गया।

बयान के अनुसार फैक्ट्री में कोई बॉयलर नहीं था और मलिकपुर इलाके में चार फैक्ट्रियां चालू थीं। गैस लीक होने की वजह से एक फैक्ट्री में आग लग गई और दूसरी फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। धमाके से इलाके के सात घर भी प्रभावित हुए।

धमाके के बाद फैक्ट्री और आसपास के घरों की छत भरभरा गई। कमिश्नर ऑफिस ने कहा कि मलबे से 15 लाशें निकाली गईं। 10 घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया और तीन को फर्स्ट एड के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जांच के लिए पांच लोगों की एक टीम बनाई गई।

घटना की शुरुआत में जो बयान जारी किया गया था, उसके अनुसार एक ग्लू फैक्ट्री में रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया और 20 से ज्यादा एम्बुलेंस और फायर टेंडर तैनात किए गए। फैसलाबाद कंट्रोल रूम को स्थानीय समयानुसार सुबह 5:28 बजे ग्लू फैक्ट्री में धमाके के बारे में कॉल आया।

पाकिस्तान के अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 नवंबर को पाकिस्तान के पंजाब के हरबंसपुरा इलाके में एक घर में गैस धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई और सात दूसरे घायल हो गए। रेस्क्यू अधिकारियों ने कहा कि नादिर मार्केट में एक घर में धमाका होने के बाद इमरजेंसी रिस्पॉन्स शुरू किया गया।

–आईएएनएस

भूटान के पीएम तोबगे प्रधानमंत्री मोदी को मानते हैं ‘अपना बड़ा भाई और मार्गदर्शक’, बताई वजह

नई दिल्ली । भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का नया कीर्तिमान स्थापित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया...

बहरीन की सेना ने ईरान के हमलों को बताया ‘क्रूर’

मना‌मा । ईरान ने अमेरिकी सेना के हमले का जवाब देते हुए खाड़ी देश में मौजूद उसके बेस को निशाना बनाया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि जॉर्डन,...

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव: यमन तट के पास जहाज पर गोलीबारी, ओमान के पास टैंकर में लगी आग

लंदन/मस्कट । मध्य पूर्व एशिया में तनाव फिर बढ़ गया है। खाड़ी क्षेत्र और आसपास के समुद्री मार्गों में संघर्ष एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। यूके मैरीटाइम...

पाकिस्तान: खाई में गिरी टूरिस्ट वैन, एक ही परिवार के 10 लोगों की मौत

रावलपिंडी । पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मरी एक्सप्रेसवे पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में...

तेलिन में जेलेंस्की की फिनलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात, एयर डिफेंस पर हुई अहम बात

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ मुलाकात कर यूरोप की सुरक्षा, यूक्रेन की एयर डिफेंस क्षमता को मजबूत करने और...

पीओके में मानवाधिकार उल्लंघन और फर्जी खबरें फैलाकर अपनी नाकामी छ‍िपा रहा पाकिस्तान: एमईए

नई दिल्ली । भारत ने मंगलवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह लगातार फर्जी खबरें और वीडियो फैलाकर अपनी नाकामियों को छिपाने और पाकिस्तानी कब्‍जे वाले कश्मीर (पीओके) में...

नेपाल में रियल-टाइम क्रॉस बॉर्डर पेमेंट के लिए यूपीआई-एनपीआई लिंकेज लाइव

नई दिल्ली । एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने मंगलवार को इंडिया के यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) और नेपाल के नेशनल पेमेंट्स इंटरफेस (एनपीआई) के बीच क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट लिंकेज शुरू...

रोमानिया की नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी से भारतीय एनडीसी प्रतिनिधिमंडल का अध्ययन दौरा शुरू

बुखारेस्ट । भारतीय नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को रोमानिया के अपने अध्ययन दौरे की शुरुआत करते हुए कैरोल नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी पहुंचा। भारत के दूतावास ने...

पीओके में तनावपूर्ण हालात की ब्रिटेन में चर्चा, 50 सांसदों ने यूके की विदेश सचिव यवेट कूपर को लिखी चिट्ठी

लंदन । पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इस बीच ब्रिटेन के 50 सांसदों ने विदेश सचिव यवेट कूपर को चिट्ठी लिखी और पीओके में...

जेलेंस्की का दावा: 1100 किमी दूर रूस के अहम सैन्य और तेल ठिकानों पर क‍िया हमला

नई द‍िल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया क‍ि रूसी हमलों के जवाब में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने रूस के कई ठिकानों पर हमले किए हैं। इन...

अमेरिका ने ईरान पर कसा शिकंजा, क्रिप्टो एक्सचेंजों और उनसे जुड़े लोगों पर प्रतिबंध

नई द‍िल्‍ली । अमेरिका ने दबाव बढ़ाते हुए ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज समेत कई कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। यह कदम ऐसे समय...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

नई दिल्ली । भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में बातचीत तेज हो गई है। इसी क्रम में अमेरिकी...

admin

Read Previous

यूपी, गुजरात, तेलंगाना में एटीएस की कार्रवाई, आईएसकेपी मॉड्यूल के आतंकियों के कबूलनामे में पाकिस्तान कनेक्शन

Read Next

गौतम गंभीर को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट से कोविड दवा मामले में दर्ज केस हुआ खारिज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com