श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह : ऐश्वर्या राय ने बताया फाइव ‘डी’ का महत्व

पुट्टपर्थी । आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में श्री सत्य साईं बाबा के मंदिर में जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन रखा गया है।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को देखा गया, जहां उन्होंने पीएम मोदी को कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आभार जताया और उन्हें श्री सत्य साईं बाबा के विचारों को फॉलो करने वाला बताया।

स्टेज से ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा, “श्री सत्य साईं बाबा की पवित्र जन्म शताब्दी के मौके पर मेरा दिल श्रद्धा और भक्ति से भर गया है। उनके विचारों, अनुशासन, समर्पण और भक्ति से आज भी विश्व भर में लाखों दिलों को बदलने का काम हो रहा है।”

उन्होंने पीएम मोदी को सम्मान देते हुए कहा, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज यहां हमारे साथ उपस्थित होने और इस विशेष अवसर का सम्मान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती हूं। मैं आपके ज्ञानवर्धक, प्रभावशाली और प्रेरणादायक शब्दों को सुनने के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी की उपस्थिति इस शताब्दी समारोह में पवित्रता और प्रेरणा जोड़ती है और हमें सत्य साईं के इस संदेश की याद दिलाती है कि सच्चा नेतृत्व सेवा है और मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है।”

एक्ट्रेस ने श्री सत्य साईं के विचारों के बारे में कहा कि, बाबा ने हमेशा पांच ‘डी’ के बारे में बात की है। एक सार्थक, उद्देश्यपूर्ण और आध्यात्मिक रूप से स्थिर जीवन के लिए ये पांच आवश्यक गुण आवश्यक हैं, जिसमें अनुशासन, समर्पण, भक्ति, दृढ़ संकल्प और विवेक शामिल हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन श्री सत्य साईं बाबा की अनुयायी हैं। सिर्फ ऐश्वर्या राय ही नहीं बल्कि उनके माता-पिता और परिवार भी पहले से श्री सत्य साईं बाबा के भक्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जब ऐश्वर्या का जन्म हुआ था, तब उनके माता-पिता पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने के लिए आए थे। इतना ही नहीं, ऐश्वर्या सत्‍य साईं बाबा के स्कूल में बाल विकास की छात्रा भी रही हैं, जिन्होंने वहां धर्मशास्त्र का ज्ञान लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद भी वे पुट्टपर्थी में आशीर्वाद लेने पहुंची थीं।

–आईएएनएस

‘गांधी टॉक्स’ की रिलीज को लेकर उत्साहित अदिति राव हैदरी, कहा- ‘इसमें शब्द नहीं , एहसास बोलेंगे’

मुंबई । बॉलीवुड में जब भी कोई अलग फिल्म आती है, तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। ऐसी ही एक अलग किस्म की फिल्म 'गांधी टॉक्स' शुक्रवार...

‘अब सहेंगे नहीं… लड़ेंगे!’, झकझोर देगा ‘द केरल स्टोरी 2’ का टीजर

मुंबई । फिल्ममेकर विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोइज बियॉन्ड' का टीजर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म पहली 'द केरल स्टोरी' की कहानी...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कर्नाटक: रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अभिनेता ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के मंच से कथित...

सुभाष घई ने राष्ट्रपति मुर्मु से मुलाकात को बताया प्रेरणादायक अनुभव, कहा, ‘हर बच्चे को जानना चाहिए उनकी कहानी’

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता सुभाष घई ने गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे प्रेरणादायक पलों में...

राजेश खन्ना के गाने को अजित पवार ने किया था जमकर इन्जॉय, सिंगर राहुल वैद्य ने शेयर किया आखिरी मुलाकात का वीडियो

मुंबई । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित पवार के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। गुरुवार को उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम...

सुभाष घई ने पीएम मोदी की जादुई शख्सियत की तारीफ की, बोले- वे शब्दों से ज्यादा आंखों से बात करते हैं

मुंबई । डायरेक्टर सुभाष घई ने भारतीय इंडस्ट्री को कई दशकों तक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उन्होंने न सिर्फ अपनी फिल्मों के जरिए लोगों का मनोरंजन किया, बल्कि समाज,...

अजित पवार के आकस्मिक निधन पर बॉलीवुड स्तब्ध, पवन कल्याण, रितेश देशमुख समेत कई सेलेब्स ने व्यक्त किया दुख

मुंबई । एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन हो गया है। इस घटना से राजनीति गलियारे से लेकर बॉलीवुड तक में शोक की...

‘इंडस्ट्री में नई मिसाल पेश की’, अरिजीत सिंह को मिला सोना मोहपात्रा का साथ

मुंबई । मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में ऐलान करते हुए बताया कि वे अब प्लेबैक सिंगिग के नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं रहेंगे। बुधवार को मशहूर...

मधुर भंडारकर की ‘दिल तो बच्चा है जी’ के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

मुंबई । रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने...

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर लिखा- यह एक अद्वितीय यात्रा रही

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी...

ऊर्जा परिवर्तन तभी सफल होगा, जब लगातार और संतुलित निवेश किया जाए : हरदीप सिंह पुरी

नई दिल्ली । 'इंडिया एनर्जी वीक 2026' की मंगलवार को औपचारिक शुरुआत हुई, जिसमें निवेश, साझेदारी और ऊर्जा बदलाव को जमीन पर उतारने की जरूरत पर खास जोर दिया गया।...

admin

Read Previous

मंत्रिमंडल में मिलेगी मैथिली ठाकुर को जगह? नवनिर्वाचित विधायक ने कहा, ‘पार्टी का हर फैसला मान्य होगा’

Read Next

सत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com