सत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली । माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला अगले महीने भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

नडेला के इस दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से होंगी और वह दिल्ली के साथ-साथ बेंगलुरु और मुंबई भी जाएंगे।

अपनी यात्रा के दौरान नडेला पीएम मोदी के साथ-साथ आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ भी मुलाकात करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, नडेला 10 दिसंबर को दिल्ली आएंगे और इसके बाद वह 11 दिसंबर को बेंगलुरु और फिर 12 दिसंबर को मुंबई की यात्रा करेंगे।

नडेला की यात्रा ऐसे समय पर हो रही है, जब माइक्रोसॉफ्ट तेजी से क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मार्केट में विस्तार कर रहा है।

इस साल जनवरी में अपनी पिछली यात्रा के दौरान, नडेला ने भारत में क्लाउड और एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों को समर्थन देने के लिए 3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी।

उस समय, उन्होंने कहा था कि भारत एआई इनोवेशन में एक ग्लोबल लीडर बन रहा है और माइक्रोसॉफ्ट देश को “एआई-फर्स्ट” बनाने में मदद करना चाहता है।

इस दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने 2030 तक 1 करोड़ और भारतीयों को जरूरी एआई स्किल में प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है।

माइक्रोसॉफ्ट ही नहीं उसकी चिर प्रतिद्वंद्वी टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल भी भारत में लगातार निवेश कर रही है।

गूगल ने हाल ही में भारत के विशाखापत्तनम में स्टेट-ऑफ-द-आर्ट एआई हब बनाने का ऐलान किया है। इसमें कंपनी की योजना अगले पांच वर्षों में करीब 15 अरब डॉलर निवेश करने की है।

विशाखापत्तनम में गूगल एआई हब को अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणीकॉनेक्स के सहयोग से विकसित किया जाएगा, जिसमें एआई डेटा सेंटर इन्फ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इससे भारत की एआई क्षमताओं में पीढ़ीगत बदलाव लाने में मदद करने के लिए महत्वपूर्ण कंप्यूटिंग क्षमता जोड़ेगी।

–आईएएनएस

ट्रंप ने कनाडा पर 50 प्रतिशत एयरक्राफ्ट टैरिफ लगाने की दी धमकी

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के खिलाफ व्यापारिक स्तर पर एक्शन लेने की चेतावनी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कनाडा अमेरिकी कंपनी गल्फस्ट्रीम के विमानों को...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने अदाणी पोर्ट्स, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को दी मजबूत रेटिंग

अहमदाबाद । जापान क्रेडिट रेटिंग एजेंसी (जेसीआरए) ने शुक्रवार को अदाणी ग्रुप की तीन कंपनियों- अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड (एपीएसईजेड), अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड...

आर्थिक सर्वेक्षण 2026: वित्त वर्ष 27 में भी काबू में रहेगी महंगाई, मेटल में तेजी से बना रहेगा जोखिम

नई दिल्ली । भारत में खुदरा महंगाई दर में वित्त वर्ष 27 में वित्त वर्ष 26 के मुकाबले मामूली बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, लेकिन यह काबू में रहेगी। यह जानकारी...

अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई, एनपीए रिकवरी दर करीब दोगुनी हुई

नई दिल्ली । देश में अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों (एससीबी) की परिसंपत्ति गुणवत्ता बेहतर हुई है। कुल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात (जीएनपीए) और कुल एनपीए अनुपात क्रमशः कई दशकों की निम्न सीमा...

इकोनॉमिक सर्वे: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था मजबूत, विकास क्षमता 7 फीसदी के करीब

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे की रिपोर्ट पेश की। इस सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि...

बेहतर संकेत देने के लिए आरबीआई को ओपन मार्केट ऑपरेशन में नए प्रयोग करने की जरूरत: एसबीआई रिपोर्ट

नई दिल्ली । भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने अब तक रेपो रेट में 1.25 प्रतिशत की कटौती की है और चालू वित्त वर्ष में ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) यानी सरकारी...

अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ विवाद पर ‘कुछ’ समाधान निकालेगा: डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उनका प्रशासन दक्षिण कोरिया के साथ टैरिफ के मुद्दे पर 'कुछ' समाधान निकालेगा। इससे पहले इसी हफ्ते ट्रंप ने...

राष्ट्रपति का संबोधन देश की विकास यात्रा का मार्गदर्शन करेगा: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । संसद के बजट सत्र की शुरुआत बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के संयुक्त सदनों को संबोधित करने के साथ हुई। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए...

ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ यूएस-भारत ने शुरू किया नया संयुक्त तंत्र

वाशिंगटन । संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत ने ड्रग तस्करी और नार्को-टेररिज्म के खिलाफ सहयोग को मजबूत करने के लिए एक नया संयुक्त तंत्र शुरू किया है। अधिकारियों के अनुसार,...

भारत–ईयू एफटीए को पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक उपलब्धि, व्यापार-तकनीक साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए)...

केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम चरण में, नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी का आयोजन

नई दिल्ली । केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारियां अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गई हैं। इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में...

admin

Read Previous

श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह : ऐश्वर्या राय ने बताया फाइव ‘डी’ का महत्व

Read Next

बिहार: जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुने गए

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com