बिहार: जदयू विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार नेता चुने गए

पटना । बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इस बीच, बुधवार को बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में जदयू विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नेता चुन लिया गया। इस बीच, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद शाम को एनडीए विधायक दल की बैठक होगी।

इस बैठक में नीतीश कुमार के फिर से नेता चुने जाने की संभावना है। जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक है, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर पूरे देश में उत्साह है। शपथ ग्रहण समारोह गांधी मैदान में होना निर्धारित है। इसे लेकर गांधी मैदान में व्यापक तैयारी की जा रही है। इस समारोह में आम से खास लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए उसी तरह की तैयारी की जा रही है।

इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार की शाम गांधी मैदान पहुंचकर नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को प्रस्तावित है। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने मंच पर अतिथियों के बैठने की व्यवस्था एवं अन्य उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली थी।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) का स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा। पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चौथे नंबर की पार्टी रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।

–आईएएनएस

ममता बनर्जी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करती हैं: अग्निमित्रा पॉल

कोलकाता । भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल ने आनंदपुर स्थित वेयरहाउस में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ...

विदेश मंत्री जयशंकर ने सर्जिया गोर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के कई आयामों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली । भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर से नई दिल्ली में मुलाकात की है। हफ्ते भर में दोनों नेताओं की...

सबरीमाला सोना चोरी केस: एसआईटी ने एक्टर जयराम से की पूछताछ, गवाह के तौर पर पेश किए जाने की संभावना

चेन्नई । केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले में मशहूर अभिनेता जयराम से स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने पूछताछ की है। जांच एजेंसी ने अभिनेता से...

कश्मीरी शॉल विक्रेताओं पर हमलों का आरोप, नासिर खेउहामी ने सरकार से सुरक्षा की मांग की

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खेउहामी ने देश के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हो रही मारपीट और कथित हमलों को लेकर...

‘हिमंता बिस्वा सरमा की बातें तथ्यहीन’, कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने किया गौरव गोगोई का बचाव

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने 'पाकिस्तानी एजेंट' वाले आरोपों पर पार्टी नेता गौरव गोगोई का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि असम में कांग्रेस के प्रति लोगों...

विपक्ष और ममता बनर्जी न करें विमान हादसे पर राजनीति, देश के लिए सही नहीं: सांसद संजय कुमार झा

पटना । महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत पर सियासत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जेडीयू के राज्यसभा सदस्य संजय कुमार झा ने कहा कि...

बजट के बाद कैसा रहता है शेयर बाजार का प्रदर्शन, जनिए पिछले 15 बार का ट्रेंड

मुंबई । हर निवेशक या ट्रेडर के मन में यह सवाल आता है कि बजट के बाद शेयर बाजार कैसा प्रदर्शन करेगा। इसलिए हम आपके लिए पिछले 15 बजट के...

देशभर में बजट के प्रचार के लिए भाजपा का प्लान तैयार

नई दिल्ली । केंद्र सरकार 1 फरवरी, रविवार को आम बजट पेश करने जा रही है। इस बजट को लेकर देशभर में राजनीतिक और आर्थिक हलचल तेज हो गई है।...

दिल्ली: भड़काऊ भाषण मामले में कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा नोटिस

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 2023 में कर्नाटक के चुनावी रैली के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट...

मेघालय के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास एजेंडे पर चर्चा की

नई दिल्ली । मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य की विकास प्रगति, भविष्य के विकास रोडमैप...

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर फिलहाल लगाई रोक, 2012 के नियम जारी रहेंगे

नई दिल्ली । सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और यूजीसी को नोटिस...

झारखंड: राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से ज्यादा ठिकानों पर आयकर की छापेमारी

रांची । आयकर विभाग ने गुरुवार को रांची, हजारीबाग और जमशेदपुर में बाबा राइस मिल ग्रुप से जुड़े 15 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है। विभाग को बाबा राइस...

admin

Read Previous

सत्य नडेला 10-12 दिसंबर तक भारत की यात्रा पर रहेंगे, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

Read Next

‘रोज भगवान से प्रार्थना करती थी’, ‘तन्वी द ग्रेट’ को फीप्रेस्की अवॉर्ड मिलने पर अनुपम खेर की मां हुईं भावुक

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com