शेख हसीना को मौत की सजा मिलने के बाद बांग्लादेश में तनाव, अंतरिम सरकार ने की शांति की अपील

ढाका । बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल बांग्लादेश (आईसीटीबीडी) ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मौत की सजा सुनाई है। इस फैसले को लेकर बांग्लादेश में स्थिति तनावपूर्ण है, जिसको देखते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देशवासियों से संयम बरतने की अपील की है।

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के नाम एक संदेश में कहा कि मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल को सुनाई गई मृत्युदंड की सजा एक ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले के महत्व को समझते हुए अंतरिम सरकार सभी नागरिकों से शांत, संयमित और जिम्मेदार बने रहने का आग्रह करती है।

सरकार ने कहा कि इस फैसले के बाद सभी से विशेष रूप से अनुरोध किया जा रहा है कि वे किसी भी प्रकार के अभद्र व्यवहार, उकसावे, हिंसा या गैरकानूनी गतिविधियों से बचें।

कहा गया कि जुलाई विद्रोह के शहीदों के परिवारों द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित इस फैसले से स्वाभाविक रूप से लोगों में तीव्र भावनाएं पैदा हो सकती हैं। हालांकि, सरकार दृढ़ता से चेतावनी देती है कि किसी को भी ऐसी भावनाओं में बहकर सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने वाले तरीके से कार्य नहीं करना चाहिए। सरकार यह भी स्पष्ट करती है कि अराजकता, अव्यवस्था, या सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के किसी भी प्रयास को सख्ती से दबा दिया जाएगा।

इससे पहले बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) ने सोमवार को अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि अपदस्थ पूर्व पीएम शेख हसीना कठोरतम सजा की पात्र हैं, जबकि इसी मामले में दोषी ठहराए गए पूर्व आईजीपी ममून पर नरमी बरती गई। उन्हें महज पांच साल की सजा सुनाई गई।

कोर्ट ने हसीना के साथ उनके दो करीबियों को भी दोषी माना था। इनमें से पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमान खान कमाल और पूर्व पुलिस महानिरीक्षक यानी आईजीपी चौधरी अब्दुला अल ममून शामिल थे। ममून सरकारी गवाह बन गए और उन्हें माफी मिल गई।

बांग्लादेश के पूर्व आईजीपी ममून ने माफी मांगते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट का पूरा साथ दिया। उन्होंने माना कि वे हिंसा में शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा कि 4 लोगों ने मिलकर साजिश की और सभी पीएम के आवास पर रोज बैठक भी करते थे। ममून ने अपनी नौकरी की दुहाई दी और कहा कि उन्होंने 36 साल की सर्विस में कोई जुर्म नहीं किया, लेकिन इस घटना ने उनकी छवि खराब कर दी।

2010 में न्यायाधिकरण की स्थापना के बाद माफी मांगकर गवाह बनने वाले ममून पहले अभियुक्त बन गए।

–आईएएनएस

चीन-रूस विदेश मंत्रियों की बातचीत में ईरान पर हमले की निंदा

बीजिंग । चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 1 मार्च को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ टेलीफ़ोन पर बातचीत की। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा संयुक्त...

तेल रिफाइनरी पर हमले से चिंतित खाड़ी देश, क्रेमलिन का दावा ‘पुतिन करेंगे ईरान से बात’

मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गल्फ में तेल रिफाइनरी पर हमलों को लेकर अरब नेताओं की चिंताओं से ईरान को अवगत कराएंगे; क्रेमलिन ने इसकी पुष्टि की है।...

ईरान ने हम पर अब तक 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे: यूएई

नई दिल्ली । यूएई के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने अब तक देश पर 186 मिसाइल और 812 ड्रोन दागे हैं। मंत्रालय ने दावा किया कि,...

ओमान की खाड़ी के पास नौसेना का युद्धपोत तैनात, जरूरत पड़ने पर मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए होगा इस्तेमाल

नई दिल्ली । अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच भीषण संघर्ष लगातार जारी है। इस युद्ध के चलते मध्य-पूर्व क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के साथ-साथ समुद्री व्यापार पर भी बड़ा...

अमेरिकी सेना का दावा, अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा ईरान

वाशिंगटन/जिनेवा । अमेरिका ने आरोप लगाया है कि ईरान बिना सोचे समझे अंधाधुंध मिसाइलें दाग रहा है। सेना ने मंगलवार को एक वीडियो क्लिप जारी कर अपनी बात सामने रखी...

ईरान युद्ध की आहट और आर्थिक अस्थिरता की चेतावनी के बीच यूएन ने शुरू की कूटनीतिक समाधान की कोशिशें

संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने खाड़ी क्षेत्र के कई नेताओं से बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ईरान के साथ...

ट्रंप का नया व्यापार प्लान, भारत समेत कई देशों के साथ नए ट्रेड फ्रेमवर्क की घोषणा

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 2026 का व्यापार नीति एजेंडा पेश क‍िया, जिसमें कहा गया, “अमेरिका वापस आ गया है।” एजेंडे में टैरिफ को...

व्हाइट हाउस ने अमेरिकियों पर ईरान के हमले की लिस्ट जारी की

वॉशिंगटन । विगत लगभग पांच दशकों से, अमेरिका की विभिन्न सरकारें ईरान पर यह आरोप लगाती रही हैं कि वह मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों में अमेरिकी नागरिकों व सैन्यकर्मियों...

ईरान में चल रहे संघर्ष में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए

वॉशिंगटन । यूएस सेंट्रल कमांड ने जारी बयान में बताया कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सेना के बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन में छह अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं। यूएस सेंट्रल कमांड...

यदि आवश्यकता पड़ी तो ईरान में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती भी संभव : ट्रंप

न्यूयॉर्क । दुनिया में इस वक्त काफी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशों में युद्ध में उलझने के अपने पहले के रुख से...

अमेरिका के पास तेल की कीमतों में तेजी को रोकने और शिपिंग को बचाने की योजना: रुबियो

वॉशिंगटन । अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रुबियो ने वाशिंगटन में कहा कि अमेरिका के पास तेल की बढ़ती कीमतों का मुकाबला करने और ग्लोबल शिपिंग लेन को बचाने...

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव । ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण लेबनान स्थित राजनीतिक सशस्त्र संगठन हिज्बुल्लाह ने इस जंग...

admin

Read Previous

बिहार चुनाव परिणाम: राजद ने की समीक्षा बैठक, नेताओं ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Read Next

विनोद बंसल की महबूबा मुफ्ती को नसीहत, बोले- जिस थाली में खाते हो, उसी में छेद करना बंद करो

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com