आईडीएफ ने माना, ‘गलत पहचान’ की वजह से संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर चलाई गोलियां

यरूशलम । इजरायल की सेना (आईडीएफ) ने माना है कि दक्षिण लेबनान में उसने गलती से दो संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों पर गोली चलाई। सेना के अनुसार यह गलती खराब मौसम और गलत पहचान की वजह से हुई।

सेना ने बताया कि अल-हमामेस क्षेत्र में दो संदिग्ध लोगों को देखने के बाद सैनिकों ने चेतावनी के तौर पर गोलियाँ चलाईं और उन्हें पीछे हटने पर मजबूर किया। बाद में पता चला कि वे संदिग्ध लोग वास्तव में इलाके में गश्त कर रहे संयुक्त राष्ट्र के शांति सैनिक थे।

आईडीएफ ने कहा कि उसने जानबूझकर यूनिफिल सैनिकों को निशाना नहीं बनाया और इस घटना को आधिकारिक माध्यमों से निपटाया जा रहा है। सेना ने यह भी कहा कि वह इजरायल पर किसी भी तरह के खतरे को हटाने के लिए अपने अभियान जारी रखेगी।

इससे पहले, न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) ने बताया था कि इजरायली सेना ने दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली चौकी के पास तैनात एक मर्कवा टैंक से गोलीबारी की। भारी मशीनगन की गोलियां पैदल चल रहे शांति सैनिकों से लगभग पांच मीटर की दूरी पर गिरीं। सैनिकों ने तुरंत छिपकर बचाव किया और यूनिफिल चैनलों के ज़रिये इजरायली सेना से संपर्क कर फायरिंग रोकने को कहा। लगभग आधे घंटे बाद जब टैंक पीछे हट गया तो शांति सैनिक सुरक्षित तौर पर लौट सके। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

यूनिफिल ने इस घटना को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का गंभीर उल्लंघन बताया और इजराइल से शांति सैनिकों पर या उनके पास किसी भी तरह का हमला बंद करने की अपील की। यूनिफिल ने कहा कि उसके सैनिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

अक्टूबर 2023 में गाज़ा युद्ध शुरू होने के बाद से सीमा पर तनाव बढ़ने के कारण यूनिफिल के ठिकानों पर कई बार हमले हुए हैं। इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच संघर्ष विराम होने के बावजूद, इजरायल हिज्बुल्लाह की धमकियों का हवाला देते हुए लेबनान में समय–समय पर हमले करता रहा है और 18 फरवरी की वापसी की समय सीमा पार करने के बाद भी कुछ सीमा चौकियों पर मौजूद है।

–आईएएनएस

जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति सुबियांतो ने किया स्वागत

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर सोमवार को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।...

राष्ट्रपति प्रबोवो के गर्मजोशी भरे स्वागत से अभिभूत : पीएम मोदी

जकार्ता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय राजकीय दौरे पर जर्काता पहुंचे। यहां राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत के पीएम का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भी राष्ट्रपति के इस भाव...

गुवाहाटी में ब्रिक्स एंटी-ड्रग सम्मेलन शुरू, सदस्य देशों ने ड्रग तस्करी के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई पर दिया जोर

नई दिल्ली । भारत अपनी 'ब्रिक्स' अध्यक्षता के तहत 6-7 जुलाई को गुवाहाटी में 'ब्रिक्स' देशों की मादक पदार्थ निरोधक एजेंसियों के प्रमुखों की बैठक की मेजबानी कर रहा है।...

कीव पर रूस का भीषण हमला, 68 मिसाइलें और 351 ड्रोन दागे, कई लोगों की मौत : जेलेंस्की

नई द‍िल्‍ली । रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर कीव भीषण हमले की चपेट में आ गया। राजधानी कीव पर मिसाइलों और सैकड़ों ड्रोन से बड़ा हमला किया गया।...

‘द फैब्यूलस स्टोरी ऑफ मनी’ को शांगहाई टीवी फेस्टिवल का विशेष पुरस्कार मिला

बीजिंग । चाइना मीडिया ग्रुप की डॉक्यूमेंट्री 'द फैब्यूलस स्टेरी ऑफ मनी' को हाल ही में आयोजित 31वें शांगहाई टीवी महोत्सव में आयोजन समिति की ओर से मैगनोलिया पुरस्कार मिला।...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

अमेरिका के 250वें स्थापना दिवस पर एस जयशंकर ने कहा- हम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक

नई दिल्ली । अमेरिका अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अपने अमेरिकी समकक्ष मार्को रुबियो, अमेरिकी सरकार...

वेनेजुएलाई विदेश मंत्री ने ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के लिए भारत और प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

काराकस । वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने ऑपरेशन अमिस्ताद के लिए भारत और पीएम नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने आर्मी फील्ड अस्पताल का दौरा कर...

खामेनेई की तदफीन: ईरान ने किए विशेष इंतजाम, 9 जुलाई को होंगे सुपुर्द-ए-खाक

तेहरान । ईरान के दिवगंत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने का समारोह तेहरान के ग्रैंड इमाम खुमैनी मुसल्ला में शनिवार को शुरू हो गया। अपने लीडर...

सुप्रीम लीडर को अंतिम विदाई देने के लिए ईरान को दी एक हफ्ते की मोहलत: ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में ईरान को लेकर एक बार फिर विवादित और तीखा बयान दिया है। ट्रंप ने दक्षिण डकोटा में दावा...

अली खामेनेई की विदाई पर भावुक हुए ईरानी स्पीकर गालिबाफ और विदेश मंत्री अराघची, नहीं थमे आंसू

नई दिल्ली । ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का अंतिम संस्कार तेहरान में शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर से ईरान के सीनियर अधिकारी, विदेशी गणमान्य लोग और...

admin

Read Previous

‘दर्शकों को बहुत पसंद आएगी ये फिल्म’, प्रियंका-महेश बाबू की ‘वाराणसी’ पर निक जोनस का रिएक्शन

Read Next

आईयूएमएल ने स्थानीय निकाय चुनावों के बीच एसआईआर पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com