दिल्ली विस्फोट पर सीजेआई ने जताया शोक, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में लाल किले के पास सोमवार शाम हुए बम ब्लास्ट से पूरा देश स्तब्ध है। इस ब्लास्ट में अब तक 10 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। देश के कई राज्य हाई अलर्ट पर हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) जस्टिस बी. आर. गवई ने मंगलवार को दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल की घटना बेहद दुखद है। इस घटना में जान-माल की हानि से हम सभी बेहद दुखी हैं। सीजेआई ने पूरी लीगल फ्रेटरनिटी की तरफ से संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, “हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी शोक संतप्त लोगों के साथ हैं जो घायल हुए और उस विस्फोट से प्रभावित हुए हैं।”

शोक संदेश में उन्होंने लिखा, “10 नवंबर, 2025 की शाम को दिल्ली में हुए कार विस्फोट में हुई दुखद जनहानि से हम सभी बेहद दुखी हैं। भारत के सर्वोच्च न्यायालय और देश की समस्त न्यायिक एवं कानूनी बिरादरी की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस विनाशकारी त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन सभी के साथ हैं जो शोक संतप्त हैं, साथ ही उन लोगों के साथ भी जो घायल हुए हैं या अन्यथा प्रभावित हुए हैं। कोई भी शब्द इस क्षति के दर्द को कम नहीं कर सकता, फिर भी हम आशा करते हैं कि राष्ट्र की सामूहिक करुणा और एकजुटता इस दुख की घड़ी में कुछ सांत्वना प्रदान करेगी।”

उन्होंने आगे लिखा, “दुख की इस घड़ी में, हम शोक संतप्त लोगों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। हम कानून के शासन को बनाए रखने, न्याय सुनिश्चित करने और प्रत्येक नागरिक की गरिमा की रक्षा करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। दिवंगत आत्माओं को शांति मिले। शोक संतप्त परिवारों और इस अपूरणीय क्षति पर शोक व्यक्त करने वाले सभी लोगों को साहस और सांत्वना मिले।”

–आईएएनएस

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस की साइबर क्राइम डिवीजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया...

ईडी ने 2,672 करोड़ रुपए के एसजीजेएचआईएल बैंक धोखाधड़ी मामले में नई चार्जशीट दाखिल की

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने श्री गणेश ज्वैलरी हाउस (आई) लिमिटेड (एसजीजेएचआईएल) और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चल रही जांच के...

असम में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई: दो तस्कर गिरफ्तार, 524.9 किलो गांजा जब्त

गुवाहाटी । नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की गुवाहाटी जोनल यूनिट ने असम में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान...

अवैध टेंट के व‍िवाद में सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, ‘आप’ के सदस्‍यों पर आरोप, एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली । दिल्ली के शालीमार बाग सीए ब्लॉक स्‍थित एक सार्वजनिक पार्क में अवैध रूप से टेंट लगाने को लेकर आम आदमी पार्टी के नेताओं की दबंगई का एक...

लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की कानूनी टीम पर हुए गोलीबारी के मामले के मुख्य आरोपी रोहित सोलंकी को गिरफ्तार कर लिया है। लॉरेंस बिश्नोई...

ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में देंगी धरना, मतदाता सूची में हेरफेर का आरोप

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 मार्च को कोलकाता में धरना देंगी। यह धरना राज्य में एसआईआर (विशेष पुनरीक्षण) प्रक्रिया के...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दो पुलिसकर्मियों को लगाई कड़ी फटकार, आचरण को बताया अवमानना के समान

प्रयागराज/नई दिल्ली । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी और रिहाई में देरी को लेकर प्रयागराज पुलिस अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।...

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा । झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा...

दिल्ली हाई कोर्ट में 9 मार्च को केजरीवाल, सिसोदिया की रिहाई मामले में सुनवाई, सीबीआई ने दायर की है याचिका

नई दिल्ली । दिल्ली उच्च न्यायालय 9 मार्च को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें 2022 के दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में आम...

2007 में रेप की घटना, 2019 में दोबारा से पोस्टमार्टम; सात साल बाद परिजन को मिला अवशेष

विजयवाड़ा । वर्ष 2007 में दुष्कर्म और हत्या की शिकार 17 वर्षीय छात्रा आयशा मीरा के पार्थिव अवशेष शुक्रवार को प्रशासन ने उनके माता-पिता को सौंप दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो...

जयपुर : बैंक फ्रॉड मामले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आलोक अग्रवाल पर 5 लाख के जुर्माने और 7 साल की सजा

जयपुर । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक पुराने बैंक फ्रॉड मामले में एसीजेएम (एसपीई केस) जयपुर ने आरोपी आलोक अग्रवाल को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने...

दिल्ली शराब नीति मामला: केजरीवाल और सिसोदिया की कैद से लेकर बरी होने तक की पूरी कहानी

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी की राऊज एवेन्यू अदालत ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनके करीबी सहयोगी मनीष सिसोदिया को आबकारी नीति...

admin

Read Previous

बिहार: चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव के आरोपों का दिया जवाब, बिंदुवार जानकारी साझा की

Read Next

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com