दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण कक्षा 5 तक के सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड लागू

नई दिल्ली । दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण मंगलवार को दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने बड़ा फैसला लिया है। निदेशालय ने कक्षा 5 तक के सभी बच्चों के लिए हाइब्रिड मोड में पढ़ाई शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। मंगलवार सुबह एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया, जिसके बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ग्रेप-3 के सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए।

शिक्षा निदेशक वेदिता रेड्डी (आईएएस) द्वारा जारी परिपत्र में साफ कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में कक्षा 5 तक के बच्चों की कक्षाएं अब सिर्फ हाइब्रिड मोड में चलेंगी। इसके तहत जहां ऑनलाइन पढ़ाई संभव है, वहां ऑनलाइन और जहां बच्चे स्कूल आ सकते हैं, वहां ऑफलाइन कक्षाएं चलेंगी। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है और अगले आदेश तक चालू रहेगी।

परिपत्र में सभी स्कूल प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे यह सूचना तुरंत बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों तक पहुंचाएं। साथ ही स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रदूषण का कोई असर न पड़े।

हालांकि अभी कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए स्कूल पूरी तरह खुले रहेंगे, लेकिन अगर एक्यूआई और बढ़ता है तो ग्रेप-4 लागू होने पर इन कक्षाओं के लिए भी स्कूल बंद हो सकते हैं।

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में हवा का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है, जिसके कारण दिल्ली में ग्रैप-3 को लागू कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को सुबह 9 बजे तक एक्यूआई 425 पहुंच गया, जो ‘बेहद चिंताजनक’ स्थिति में आता है।

–आईएएनएस

ड्रग्स से लेकर लद्दाख तक कई मुद्दों पर बोले कविंदर गुप्ता, वांगचुक के बयान को बताया सकारात्मक

जम्मू । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता ने शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की एनएसए के तहत की गई हिरासत रद्द किए जाने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी।...

भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा, भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण का हो रहा निर्माण: पीएम मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भारत एक सशक्त ऊर्जा प्रणाली विकसित कर रहा है और इससे भविष्य की जरूरतों के लिए एक स्थायी वातावरण...

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

तेल अवीव । इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं की ओर से इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच बढ़ते...

चुनाव में सुवेंदु अधिकारी एक बार फिर ममता बनर्जी को हराएंगे: समिक भट्टाचार्य

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी इस बार...

केरल के कन्नूर में प्रदर्शन के बीच माकपा में अंदरूनी कलह उजागर

कन्नूर । केरल के कन्नूर में मंगलवार को दो विपरीत तस्वीरें सामने आईं, जिसे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां एक ओर जनसमर्थन और...

बंगाल चुनाव: लेफ्ट फ्रंट के साथ गठबंधन में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सीपीआई-एमएल

कोलकाता । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन (सीपीआई-एमएल) आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के साथ गठबंधन में 10 विधानसभा सीटों...

महाराष्ट्र: सीएम फडणवीस ने ‘अवैध धर्मांतरण’ पर अंकुश लगाने के लिए विधेयक पेश करने का बचाव किया

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्य सरकार द्वारा महाराष्ट्र फ्रीडम ऑफ रिलिजन बिल पेश करने के कदम का बचाव किया, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध...

दिल्ली में विज्ञापन को लेकर सियासत तेज, एलजी वीके सक्सेना को चौथे स्थान पर रखने पर सौरभ भारद्वाज ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली । दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज...

भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाकर रहेंगे: शिवराज सिंह चौहान

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में कहा कि भारत को दुनिया का 'फूड बास्केट' बनाने के लिए केंद्र...

फैक्ट चेक: इजरायल-अफगानिस्तान दावे वाला विदेश मंत्री एस. जयशंकर का वीडियो भ्रामक, पीआईबी ने किया खंडन

नई दिल्ली । अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी हमले इस वक्त पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। तमाम देश मिडिल ईस्ट में फंसे अपने नागरिकों...

ईरान युद्ध का सहारा लेकर कश्मीर में भर्ती बढ़ाना चाहता है अलकायदा, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

नई दिल्ली । अलकायदा इन द सबकॉन्टिनेंट (एक्‍यूआईएस) ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध को एक साज‍िश के तहत युवाओं को भड़काने के ल‍िए इस्‍तेमाल कर रहा है। कश्मीर को...

सीबीएसई ने पेपर क्यूआर कोड रिक्रॉल प्रैंक पर सफाई दी : प्रश्नपत्र असली, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 की गणित परीक्षा में प्रश्नपत्र पर छपे क्यूआर कोड से जुड़े विवाद पर स्पष्ट किया है कि परीक्षा पत्र...

admin

Read Previous

दिल्ली विस्फोट पर सीजेआई ने जताया शोक, कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Read Next

सर्दी-खांसी और गले में खराश से परेशान? ये छोटे-छोटे उपाय देंगे बड़ी राहत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com