दिल्ली धमाके के बाद उत्तराखंड बॉर्डर सील, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग अभियान

देहरादून । देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। दिल्ली की इस घटना के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रमुख शहरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाते हुए तैनाती की गई है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

देहरादून में पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाके में चौकसी बढ़ा दी है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड सहित सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

एडीजी वी मुरुगेशन ने रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर सघन चेकिंग शुरू करने के निर्देश दिए हैं। बॉर्डर इलाकों में गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही हैं।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड में सभी एसएसपी और एसपी को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड के सभी बॉर्डर एरिया को सील कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने सोशल मीडिया और अफवाहों पर लोगों को ध्यान न देने को कहा है। इसके साथ ही शहर में ड्रोन, निगरानी कैमरों और अन्य तकनीकी गतिविधियों से नजर रखने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही हर जानकारी उच्च अधिकारियों को उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना को अत्यंत दुखद बताया है। इसमें हताहत एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद एवं चिंताजनक है। मुख्यमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर उत्तराखंड के डीजीपी को पुलिस को हाई अलर्ट पर रखने, पूरी सतर्कता बरतने और राज्य की सीमाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए तथा हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे प्रदेश में चेकिंग अभियान चलाया जाए और हर वाहन की जांच करने के बाद ही उसे छोड़ा जाए।

–आईएएनएस

जो लोग हमारे साथ आए हैं, उनकी अपनी एक ताकत है : संजय निरुपम

मुंबई । शिवसेना नेता संजय निरुपम ने आदित्य ठाकरे के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी लोग हमारी टिकट से जीतकर आते हैं, अगर...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

पंजाब: स्कूलों और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ पुलिस ने कई शिक्षण संस्थानों और पंजाब सिविल सचिवालय से जुड़े बम से उड़ाने की झूठी धमकी के मामलों को सफलतापूर्वक सुलझा लिया है। थाने की चौकी...

पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाई, दोस्त निकला हत्यारा; सोने के कड़ों के लालच में की थी वारदात

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के कासना थाने की पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

आरजी कर मामले पर सांसद काकोली घोष के बेटे का दावा, ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को भेजेंगे लीगल नोटिस

कोलकाता । आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को लेकर टीएमसी सांसद काकोली घोष के बेटे बैद्यनाथ घोष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आरजी कर मामले...

एफएलएन और एनसीईआरटी आधारित शिक्षण को मजबूत करने के लिए तीन चरणों में होगा राज्य स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार निपुण भारत मिशन को विद्यालय स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

‘राहुल गांधी का आर्थिक मॉडल अंधकार वाला’, हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की एंट्री फीस बढ़ोतरी पर भाजपा का निशाना

नई दिल्‍ली । हिमाचल प्रदेश में वाइल्डलाइफ पार्कों की फीस बढ़ोतरी पर कांग्रेस सरकार के फैसले से राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी...

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के घने जंगलों में आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन 23वें दिन भी जारी

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकवाद-विरोधी अभियान रविवार को 23वें दिन भी जारी रहा। राजौरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके के घने डोरीमल जंगलों में 'ऑपरेशन शेरावाली' चलाया...

हिमाचल: कांग्रेस सरकार के वन्यजीव पार्कों की एंट्री फीस दोगुनी करने के फैसले से सियासी घमासान

शिमला । कर्ज के बोझ तले दबी हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने वन्यजीव पार्कों और अभयारण्यों में भारतीय पर्यटकों के प्रवेश शुल्क को 150 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये...

बिहार: नीट यूजी पेपर लीक और सीबीएसई की अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

पटना । नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक और सीबीएसई में रिजल्ट और कॉपी जांच में अनियमितताओं के विरोध में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शनिवार को...

राम मंदिर दान चोरी मामले पर सियासत तेज, ट्रस्ट ने सीएम योगी से एसआईटी जांच की मांग की

अयोध्या । अयोध्या के राम मंदिर में दान पात्रों से धनराशि चोरी होने के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं और राजनीतिक बयानों के बीच श्री राम...

admin

Read Previous

नई दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाका, भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने जताया दुख, जांच की मांग

Read Next

दिल्ली में धमाके के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, सीएम योगी ने दिए कड़े निर्देश

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com