गुरु रंधावा के नए गाने में गांव की खुशबू, किसानों को समर्पित करते हुए रिलीज किया गाना

नई दिल्ली । छोटी बर्थडे पार्टी और इवेंट में जाकर अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत करने वाले सिंगर गुरु रंधावा देश के जाने-माने सिंगर हैं। सिंगर का शुरुआती करियर संघर्ष से भरा रहा, लेकिन अब वो अपने गानों से पूरे देश के युवाओं को नचा रहे हैं।

अब गुरु का नया गाना रिलीज हो गया है, जो किसान और उनकी जमीनों को समर्पित है। गाना आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

गुरु रंधावा का नया गाना ‘किल्ला’ रिलीज हो चुका है, जिसमें ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई है, जिसने अपने पिता को मजबूरी में खेती की जमीन को बेचते देखा और घर पर ब्याज मांगने आए लोगों को माता-पिता से बदतमीजी करते देखा। बच्चा बड़ा होकर अपने माता-पिता के स्वाभिमान के लिए कई एकड़ जमीन खरीदता है और उन गुंडों को सबक सिखाता है, जिन्होंने कभी उन्हें परेशान किया था। सिंगर ने गाना किसानों को समर्पित किया है और टैग टैगलाइन देते हुए लिखा, “किसानों के लिए जमीन का टुकड़ा ही उनकी पहली संतान होती है, सिर्फ खुशकिस्मत किसान ही बेची हुई जमीन को वापस ला पाते हैं।”

गुरु रंधावा खुद पंजाब के गांव नूरपुर के रहने वाले हैं, जो पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित है। सिंगर ने किसानी, मिट्टी और अनाज उगाने की मेहनत को देखा है, इसलिए उनका ये गाना गांव की खुशबू के साथ आया है। फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गाने की हर लाइन ने दिल छू लिया। किसानों के लिए जमीन उनकी पहली संतान है और वे इसे प्यार करते हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि देशभक्ति क्या है, तो गांव में आइए और किसानों को देखिए कि वे इसे कैसे प्यार करते हैं।”

एक अन्य यूजर ने तारीफ कर लिखा, “यह उन लोगों के लिए एकदम सही जवाब है जो कहते हैं कि गुरु एक तरह का गाना बना रहे हैं, लेकिन वे नहीं जानते कि वे सबसे बहुमुखी पंजाबी गायक हैं।”

इससे पहले गुरु रंधावा का ‘अजुल’ और ‘पैन इंडिया’ सॉन्ग रिलीज हुआ था। जहां अजुल गाने को विरोध का सामना करना पड़ा, वहीं पैन इंडिया सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। व्यूज के मामले में दोनों ही गाने हिट साबित हुए हैं। पैन इंडिया पर 42 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जबकि अजुल गाना 137 मिलियन व्यूज पार कर चुका है।

–आईएएनएस


Notice: Undefined variable: current_post_type in /home/indiavfh/public_html/wp-content/themes/vinkmag/template-parts/blogs/contents/content-single.php on line 25

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती से आरबीआई के आगामी रेपो रेट कट के मिल रहे संकेत : मार्केट एक्सपर्ट्स

Read Next

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त रही शुरुआत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com