मनोज बाजपेयी की ‘द फैमिली मैन-3’ को लेकर बड़ी अपडेट, इस दिन रिलीज होगी स्पाई थ्रिलर सीरीज

मुंबई । प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे पार्ट का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से है। इसके मेकर्स ने मंगलवार को इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी।

इसका एक प्रोमो वीडियो जारी करते हुए मेकर्स ने बताया कि ‘द फैमिली मैन-3’ 21 नवंबर को रिलीज होने वाली है। प्रोमो में प्रियामणि का किरदार बता रहा है कि 5 सालों में बहुत कुछ बदल गया, उनकी बेटी कॉलेज जाने लगी, लेकिन श्रीकांत तिवारी यानी मनोज बाजपेयी वहीं अटके हुए हैं। प्रोमो अच्छा है, जिसके अंत में बताया जाता है कि श्रीकांत तिवारी आ रहा है, फिर पार्ट-3 की रिलीज डेट अनाउंस की जाती है।

‘द फैमिली मैन-3’ को राज और डीके ने अपने बैनर डी2आर फिल्म्स के तहत बनाया है। यह स्पाई-एक्शन-थ्रिलर है जिसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को लंबे अरसे से था।

इस सीरीज में मनोज बाजपेयी एक बार फिर से अंडरकवर जासूस श्रीकांत तिवारी के रूप में वापसी कर रहे हैं। एक ऐसा किरदार जो परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए अपने देश की सेवा कर रहा है।

इसे राज, डीके और सुमन कुमार ने मिलकर लिखा है। सुमित अरोड़ा ने इसके डायलॉग लिखे हैं। ‘द फैमिली मैन-3’ में जयदीप अहलावत, निमरत कौर, शारिब हाशमी, प्रियामणि, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा, श्रेया धनवंतरी और गुल पनाग जैसे कलाकार हैं।

निर्माता, निर्देशक और लेखक राज एंड डीके ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों ने ‘द फैमिली मैन’ को जो प्यार और प्रशंसा दी है, वह वाकई जबरदस्त है। हम जानते हैं कि दर्शकों ने धैर्य रखा है और हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि यह इंतजार सार्थक हो। इस सीजन में और भी जबरदस्त एक्शन, एक मनोरंजक कहानी, दमदार अभिनय देखने को मिलेगा।”

दोनों ने आगे कहा, “इस सीजन में, शिकारी ही शिकार बन जाता है क्योंकि श्रीकांत (मनोज बाजपेयी) को रुक्मा (जयदीप अहलावत) के रूप में एक ऐसे खतरे का सामना करना पड़ता है जो पहले कभी नहीं हुआ। एक ऐसा खतरा जो न सिर्फ उसे और उसके करियर को बल्कि उसके परिवार को भी खतरे में डालता है। हमें पूरा विश्वास है कि 21 नवंबर को दुनिया भर के दर्शक पिछले दो सीजन की तरह या शायद उससे भी ज्यादा, नए सीजन का आनंद लेंगे।”

–आईएएनएस

कंगना रनौत फिर दिखाएंगी अपना जलवा, ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

मुंबई । अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर देश के नायकों की कहानी लेकर आ रही हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज डेट का...

‘सिस्टम’ में न्याय के लिए एकजुट होंगी सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका, फिल्म 22 मई को ओटीटी पर देगी दस्तक

मुंबई । आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई...

शेन निगम की फिल्म ‘ड्रिडम’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

चेन्नई । साउथ फिल्म इंडस्ट्री में क्राइम और थ्रिलर फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है। दर्शक रहस्य और सस्पेंस से भरी कहानियों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी...

इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5: करिश्मा कपूर-जावेद जाफरी समेत ये सितारे बनेंगे जज, ‘इंडिया वाला डांस’ के साथ लौटेगा मंच

मुंबई । देश में डांस रियलिटी शोज का क्रेज हमेशा से ही खास रहा है। इसी कड़ी में अब एक बार फिर मशहूर डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' अपने...

‘सास-बहू और फ्लेमिंगो’ के बेमिसाल 3 साल, मेकर्स ने शेयर किया एक्शन-पैक मोंटाज

मुंबई । डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोकप्रिय क्राइम-ड्रामा वेब सीरीज 'सास-बहू और फ्लेमिंगों' ने अपनी रिलीज के तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर...

‘यह चुनावी जीत नहीं, जनता से जुड़ाव का उत्सव’, काजल अग्रवाल ने विजय को दी बधाई

चेन्नई । एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने बुधवार को अभिनेता और राजनेता विजय को बधाई दी, जिनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के परिणामों में तेजी से...

डेब्यू फिल्म की यादों में खोईं ईशा गुप्ता, ‘जन्नत-2’ के 14 साल पूरे होने पर जताया आभार

मुंबई । क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'जन्नत-2' ने सोमवार को अपनी रिलीज के 14 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की मुख्य अदाकारा ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया...

प्रख्यात गीतकार प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के अध्यक्ष

नई दिल्ली । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती का अध्यक्ष प्रख्यात गीतकार, लेखक और संचार विशेषज्ञ प्रसून जोशी को नियुक्त किया है। प्रसून...

राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मुंबई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की...

हीरामंडी के जश्न में डूबे मेकर्स; बोले- दो साल बाद भी कम नहीं हुआ ‘डायमंड बाजार’ का क्रेज

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर मेकर्स ने सोशल...

नौकरी ढूंढने वाले नहीं, एआई के दौर में ‘सीईओ’ बनेंगे भारतीय बच्चे: शेखर कपूर

मुंबई । मशहूर फिल्म निर्देशक शेखर कपूर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए समाजिक और तकनीकी बदलावों पर अपनी राय रखते रहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने एआई के बढ़ते प्रभाव और...

यादों में बिक्रमजीत कंवरपाल: भारतीय सेना का वह मेजर, जिसने 34 की उम्र में देखा बॉलीवुड का सपना

मुंबई । एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल सिर्फ एक अभिनेता नहीं थे, उनकी रगों में शौर्य की विरासत बहती थी। 29 अगस्त 1968 को हिमाचल प्रदेश के सोलन में जन्मे बिक्रमजीत के...

admin

Read Previous

अशनूर-अभिषेक की गलती सब पर भारी, कुनिका बोलीं- ‘चार दिन में नाकों चने चबवाऊंगी’

Read Next

रणवीर शौरी की ‘जस्सी वेड्स जस्सी’ का नया गाना ‘मेकअप’ जल्द होगा रिलीज

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com