गोरखपुर सांसद रवि किशन का दावा, ‘बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा’

गोरखपुर । गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन रविवार को राप्ती नदी के तट पर बने छठ घाटों का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी अपनी बात रखी और कहा कि इस बार भी प्रदेश में एनडीए की सरकार बनेगी।

रवि किशन ने कहा कि बिहार की जनता अपने फैसले में स्पष्ट है। जनता अब फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है और कोई भी ‘जंगलराज’ की ओर लौटना नहीं चाहता है।

उन्होंने कहा कि लोग अपनी बहनों और बेटियों की सुरक्षा चाहते हैं और किसी भी तरह के अपराध या अपहरण जैसी घटनाओं को देखना नहीं चाहते। एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार को ही जनता चुनेगी।

रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने हर मां और बहन को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में युवाओं के लिए नौकरी के अवसर बढ़ेंगे, पलायन रुकेगा और राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि बिहार ने जिस रफ्तार से विकास की दिशा में कदम बढ़ाया है, वह दिखाता है कि जनता ने सही नेतृत्व चुना है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की ‘डबल इंजन’ सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की तरह ही अब बिहार में भी विकास की रफ्तार तेज होगी।

रवि किशन ने आगे कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे नेता हैं जिनकी सादगी और निस्वार्थ भाव हमेशा जनता के सामने रही है। नीतीश कुमार के कुर्ते पर एक दाग नहीं है। उनके शासन में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के लिए कोई जगह नहीं है।

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोग अब विकास और सुरक्षा चाहते हैं, ना कि अराजकता या कानून की कमजोर स्थिति। इसलिए आगामी बिहार चुनाव में एनडीए को ही जनता का समर्थन मिलेगा।

उन्होंने 14 नवंबर के बाद बिहार में विकास और बदलाव की उम्मीद जताई और कहा कि जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विभिन्न राज्यों में सकारात्मक बदलाव किए हैं, उसी तरह बिहार में भी विकास और सुशासन लाना जरूरी है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

गोवा : कारनजलेम बीच पर अनधिकृत तैराकी इवेंट पर एफआईआर, 3.26 लाख की ठगी का आरोप

Read Next

चारा घोटाला: पूर्व सीबीआई अधिकारी ने जेल में बंद लालू की खुली आवाजाही में खामियों की आलोचना की

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com