दिल्ली-एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, 9 से 13 अक्टूबर तक मौसम रहेगा साफ

नोएडा । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 8 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे, जबकि इसके बाद के दिनों यानी 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक मौसम सामान्य और आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट बताती है कि 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

इस दिन आसमान सामान्य रूप से बादलों से ढका रहेगा, हालांकि किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है। ह्यूमिडिटी का स्तर भी इस दौरान 98 प्रतिशत तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जो उमस का एहसास बढ़ा सकती है। वहीं, 9 अक्टूबर से मौसम में सुधार देखने को मिलेगा, जब आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और दिन में धूप खिली रहेगी। तापमान में हल्की वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

बताया गया कि 13 अक्टूबर तक “नो वार्निंग” की स्थिति बनी रहेगी, यानी फिलहाल किसी भी प्रकार की बारिश या तेज़ हवाओं की संभावना नहीं है। हालांकि, पिछले कुछ दिनों की हल्की बारिश ने शहर की सड़कों की हालत फिर से खराब कर दी है। थोड़ी-सी बरसात में ही नोएडा की कई सड़कों पर पानी भर गया, जिससे जगह-जगह पर जलभराव की स्थिति बन गई और वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले कुछ दिनों तक न तो ठंड बढ़ने के आसार हैं और न ही तापमान में कोई बड़ा इज़ाफा होने वाला है। कुल मिलाकर, एनसीआर में अगले पांच दिनों तक मौसम मुख्यतः साफ, शुष्क और सामान्य रहेगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी।

–आईएएनएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की फोन पर बात

नई दिल्ली । पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने खाड़ी देशों और मध्य पूर्व एशिया के सहयोगियों से संवाद कायम रखने का सिलसिला जारी रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

यूएस एंबेसी ने पीएम मोदी के लिए ट्रंप के बयान को दोहराया, प्रधानमंत्री को ‘काम पूरा करने वाला लीडर’ बताया

नई दिल्ली । भारत में अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें...

पीएम बनते ही बालेंद्र शाह के एक्स अकाउंट का बदला बायो, प्रधानमंत्री बनने से पहले रिलीज किया गाना

काठमांडू । राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र शाह ने शुक्रवार को नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। महज 35 साल की उम्र में पीएम बनने वाले बालेंद्र...

मिडटर्म चुनाव में ‘ऐतिहासिक जीत’ का दावा, ट्रंप ने डेमोक्रेट्स पर साधा निशाना

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी मिडटर्म चुनावों को लेकर बड़ा दावा करते हुए रिपब्लिकन पार्टी की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। साथ ही उन्होंने डेमोक्रेट्स पर तीखा...

बदलते वैश्विक हालात में अमेरिका की मुश्किलें बढ़ीं, चीन-रूस बने बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन । वैश्विक हालात में तेजी से बदलाव के बीच अमेरिका अब एक साथ दो परमाणु खतरों—चीन और रूस का सामना कर रहा है। यह बात शस्त्र नियंत्रण और अंतरराष्ट्रीय...

इजरायल का दावा ‘एयर स्ट्राइक में ईरानी नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत’

तेल अवीव । इजरायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया है। इजरायली मीडिया ने इसकी...

ब्लैक सी में रूस से तेल ला रहे तुर्की के जहाज पर हमला, क्रू मेंबर सुरक्षित

इस्तांबुल । काला सागर (ब्लैक सी) में तुर्की के क्रूड ऑयल टैंकर 'अल्टुरा' पर गुरुवार सुबह ड्रोन हमला हुआ। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन जहाज...

अबू धाबी में गिरा मिसाइल का मलबा, दो की मौत और तीन घायल

अबू धाबी । संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल का मलबा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए। गुरुवार को...

बांग्लादेश: राष्ट्रपति शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री रहमान ने स्वतंत्रता दिवस पर 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ढाका । बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन और प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने गुरुवार को देश के 56वें ​​स्वतंत्रता और राष्ट्रीय दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्मारक पर फूल चढ़ाकर 'मुक्ति...

अपनी राजनीति में भारत को घसीट रहा रूस, छह नागरिकों की गिरफ्तारी में यूक्रेन ने रूस पर लगाया आरोप

नई दिल्ली । भारत में हाल ही में यूक्रेन के छह और एक अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लिया गया। इस पर रूस के विदेश मंत्रालय की ओर से प्रतिक्रिया...

ईरानी फिल्ममेकर कियारोस्तामी के घर पर बमबारी, विदेश मंत्रालय का सवाल- क्या वो भी था खतरा?

तेहरान । ईरान के मशहूर और कई पुरस्कारों के विजेता रहे दिवंगत फिल्ममेकर अब्बास कियारोस्तामी का घर अमेरिका-इजरायल की बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। उनके बेटे अहमद कियारोस्तामी ने मंगलवार...

यूएई को हथियारों और सैनिकों से ज्यादा समर्थन को लेकर स्पष्टता की जरूरत है : राष्ट्रपति के सलाहकार

नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका-इजरायल के हमलों की वजह से तनाव का माहौल बना हुआ है। ऐसे में संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान से लड़ने के...

admin

Read Previous

ज्योति सिंह का अपनापन चुनाव से पहले क्यों नहीं दिखा? पवन सिंह ने उठाए सवाल

Read Next

पाकिस्तान: अफगान सीमा के पास सैन्य काफिले पर घात लगाकर हमला, 11 सैनिकों की मौत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com