रानी चटर्जी की ‘गैंगस्टर इन बिहार’ का धमाकेदार ट्रेलर 8 अक्टूबर को होगा रिलीज

मुंबई । भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रानी चटर्जी की बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘गैंगस्टर इन बिहार’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। मेकर्स ने सोमवार को इसकी रिलीज डेट के साथ पोस्टर जारी किया है।

अभिनेता प्रवेश लाल यादव ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर रिलीज डेट का पोस्टर जारी किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “‘गैंगस्टर इन बिहार’ का धांसू ट्रेलर 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे रिलीज हो जाएगा। इसे इन म्यूजिक यूट्यूब चैनल और हमार भोजपुरी टीवी ओटीटी ऐप पर देखिए। आपका आशीर्वाद हमारी ताकत है।”

पोस्टर में रानी का लुक इतना इंप्रेसिव है कि दर्शक ये कयास लगा रहे हैं कि अभिनेत्री इसमें एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रही हैं।

पोस्टर को रानी चटर्जी समेत पूरे स्टार कास्ट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। रानी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट को शेयर कर फैंस से 8 अक्टूबर को ट्रेलर देखने की अपील की।

पोस्टर में रानी को सख्त नजरों से घूरते हुए दिखाया गया है, जो उनके ट्रेडिशनल ग्लैमर से बिल्कुल अलग है।

फैंस ने कमेंट्स की बौछार लगा दी, “रानी मैम, यह लुक तो बड़ा गजब का है,” दूसरे यूजर ने लिखा, “बिहार की लेडी सिंघम आ गई,” और एक फैन ने तो लिखा, “पोस्टर देखकर ही रोंगटे खड़े हो गए।

रानी चटर्जी स्टारर यह फिल्म राम शर्मा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। ‘गैंगस्टर इन बिहार’ को एनआरआई राम शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेत्री रानी चटर्जी के साथ-साथ इसमें प्रवेश लाल यादव, प्रमोद प्रेमी यादव, राखी मिश्रा और संजय पांडे भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

रानी चटर्जी के हाथ इस साल कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और कुछ रिलीज के लिए लाइन पर लगी हैं। ‘प्रिया ब्यूटी पार्लर’ और ‘घमंडी बहू’ के अलावा उनकी फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म ‘अम्मा’ भी आ चुकी है। अब नई फिल्म ‘परिणय सूत्र’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, फिल्म की शूटिंग और डबिंग पूरी हो गई है।

–आईएएनएस

‘हैप्पीएस्ट बर्थडे डिशू’, अभिनेत्री दिशा पाटनी को आयशा श्रॉफ ने दी जन्मदिन की खास बधाई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 13 जून 1992 को यूपी के बरेली में हुआ था। उनके जन्मदिन पर लोग...

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं, ‘अपनी पूरी संपत्ति पालतू कुत्ते के नाम कर दूंगी’

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने मजाकिया अंदाज में खुलासा किया कि वह अपनी पूरी संपत्ति अपने पालतू कुत्ते के नाम कर देंगी। उनका यह बयान...

असद अली खान: कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा

नई दिल्ली । भारतीय शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा में रुद्र वीणा सिर्फ एक वाद्ययंत्र नहीं बल्कि सदियों पुरानी सांगीतिक विरासत का जीवंत प्रतीक रही है। हालांकि अब यह रुद्र...

गुलाबो सिताबो’ रिलीज के 6 साल बाद फिर याद आए ‘मिर्जा और बांके’, शूजित सरकार ने पुरानी यादें कीं ताजा

मुंबई । डायरेक्टर शूजित सरकार की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'गुलाबो सिताबो' ने शुक्रवार को अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का दिलचस्प सीन...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

प्रेम धवन और खराब गाड़ी का किस्सा : जब सुरैया की ‘देरी’ बनी सुपरहिट गीत की प्रेरणा

मुंबई । भारतीय सिनेमा जगत के कुछ सितारे ऐसे रहे, जो लंबा समय गुजर जाने के बाद भी अपनी कलाकारी के जरिए दर्शकों के दिलों में रहे। ऐसे ही कालाकार...

‘ग्राम चिकित्सालय सीजन 2’ में दिखेगी ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की असली समस्याएं : अमोल पराशर

मुंबई । अभिनेता अमोल पराशर ने अपने लोकप्रिय शो ‘ग्राम चिकित्सालय’ के दूसरे सीजन को लेकर बताया कि यह सीरीज ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े असली और चिंताजनक मुद्दों को...

राजकुमार हिरानी ने संवारा मेरा करियर, जरूरत पड़ने पर दिया साथ : अरशद वारसी

मुंबई । अभिनेता अरशद वारसी और फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने पिछले दो दशकों में साथ मिलकर कई यादगार प्रोजेक्ट दिए हैं, जिन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। अब...

‘अनुपमा’ स्टार समर्थ जुरेल बोले – ‘सजा’ उन जज्बातों की कहानी है, जिन्हें हम सभी कभी न कभी महसूस करते हैं

मुंबई । टीवी शो 'अनुपमा' फेम अभिनेता समर्थ जुरेल अपने नए म्यूजिक वीडियो सजा को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उन भावनाओं की...

महिला के प्रति आपत्तिजनक व्यवहार पर एनसीडब्ल्यू सख्त, प्रणीत मोरे और हिमांशु जांगड़ा को नोटिस

नई दिल्ली । राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित स्टैंड-अप कॉमेडी शो से जुड़े मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने...

‘धमाल 4’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन

मुंबई । लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धमाल 4' को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह चरम पर देखने को मिल रहा है। इसी को देखते हुए मेकर्स ने...

‘सिंग गीथम’ की रिलीज से पहले वेंकटेश दग्गुबती ने की सिंगीतम श्रीनिवास राव की तारीफ, कहा-रचनात्मकता की कोई उम्र नहीं होती

मुंबई । साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक और स्क्रीन राइटर सिंगीतम श्रीनिवास राव की आगामी फिल्म 'सिंग गीथम' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बुधवार को अभिनेता दग्गुबती...

admin

Read Previous

एमयूडीए घोटाला मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, जब्त कीं 40 करोड़ रुपए की संपत्तियां

Read Next

सीजेआई के साथ हुए दुर्व्यवहार से हर भारतीय आहत है: सुधांशु त्रिवेदी

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com