पतलीकूहल में कंगना रनौत का विरोध, यूथ कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे

पतलीकूहल । हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के पतलीकूहल में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचीं सांसद कंगना रनौत को विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही कंगना रनौत नग्गर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लेने पहुंचीं, वहां मौजूद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे दिखाए और जोरदार नारेबाजी करते हुए ‘कंगना गो बैक’ के नारे लगाए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले पुलिस ने मोर्चा संभाला और मौके पर मौजूद तीन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

मनाली यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय जब कुल्लू-मनाली में भारी तबाही हुई थी, उस दौरान सांसद कंगना रनौत अपने क्षेत्र से नदारद रहीं। जब लोग संकट से जूझ रहे थे, तब सांसद को क्षेत्र का हाल जानने की जरूरत महसूस नहीं हुई, लेकिन अब जब हालात कुछ हद तक सामान्य हुए हैं, तब वह राजनीति चमकाने के लिए दौरे पर आई हैं।

वहीं, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के. एस. अलागिरी के विवादित बयान पर भी कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी। अलागिरी ने कहा था कि यदि कंगना तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मारा जाए। इस पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि भारत में मुझे कहीं भी जाने से कोई नहीं रोक सकता। तमिलनाडु में अगर कुछ लोग उनसे नफरत करते हैं तो वहीं बहुत से लोग उन्हें प्यार भी करते हैं।

कंगना ने याद दिलाया कि जब उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता पर बनी फिल्म थलैवी में अभिनय किया था, तब वहां के कई सांसद और लोग उन्हें ‘थलैवी’ कहकर सम्मान देते थे। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति के कहने से उनकी छवि या लोकप्रियता पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर उन्होंने सख्त ऐतराज जताया। कंगना ने कहा कि अगर इस तरह की सोच को बढ़ावा दिया गया तो फिर हर लड़का यह सोचेगा कि वह कॉलेज की किसी लड़की या अपने मोहल्ले की बेटी–बहन के साथ भी ऐसा व्यवहार कर सकता है। यह मानसिकता गलत है और इसे रोकना जरूरी है।

–आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

योगेश कदम ने राहुल पर कसा तंज, बोले- एक उंगली दूसरों पर उठाते हैं, तो तीन उंगलियां आपकी ओर उठती हैं

Read Next

राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने खुलकर तथ्य रखे: सुखदेव भगत

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com