लद्दाख में फिल्म की शूटिंग कर मुंबई लौटे सलमान खान, क्लीन शेव लुक में आए नजर

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सलमान खान कुछ दिनों पहले आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग के लिए लद्दाख गए थे। जब वहां से वह गुरुवार को मुंबई लौटे तो उनका लुक बदला दिखा। उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

गुरुवार को सलमान खान को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से बाहर आते देखा गया। इस दौरान उन्हें क्लीन शेव लुक में देखा गया, और उनके इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

दरअसल, जब सलमान खान मुंबई में थे तो उन्हें मूछों के साथ फिल्म वाले लुक में देखा गया था। मगर अब उनको क्लीन शेव में देख फैंस सोशल मीडिया पर हैरान दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने डेनिम और काली टी-शर्ट पहनी थी। अभिनेता ने अपने लुक को काली जैकेट और टोपी के साथ पूरा किया।

‘दबंग’ फ्रैंचाइजी के बाद फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ वो सलमान खान एक बार फिर से मूंछों वाले लुक में दिखाई देंगे। जब फिल्म से सलमान खान ने अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था, तब उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया था।

तब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से एक बीटीएस तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में अभिनेता क्लैपरबोर्ड से झांकते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह फिल्म के एक सीन के लिए पहला टेक देते हुए दिख रहे थे। फिल्म में सलमान खान सेना के जवान के किरदार में हैं। इस रोल को निभाने के लिए उन्होंने कड़ी ट्रेनिंग ली है।

फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की कहानी साल 2020 में भारत-चीन सरहद पर हुई झड़प पर आधारित है। इस झड़प में भारत के 20 सिपाही शहीद हो गए थे। वहीं चीन का भी नुकसान हुआ था। सलमान खान ने लद्दाख से शूटिंग से फ्री होने के बाद 15 साल के सिंगर निक जोनस कोनर की खूब तारीफ की थी। उनकी एक तस्वीर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था कि वे दर्द को बड़ी खूबसूरती से गानों के रूप में बयां करते हैं।

अब जब वो मुंबई वापस लौट आए हैं तो वो ‘बिग बॉस 19’ को भी होस्ट करते दिखाई देंगे।

–आईएएनएस

शिल्पा शेट्टी ने बताया रिवर्स हाइपर एक्सरसाइज का सही तरीका, गिनाए कई फायदे

नई दिल्ली । अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और नियमित योगाभ्यास से फैंस के दिलों में खास पहचान रखती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों...

नागार्जुन ने की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की तारीफ, बोले- फिल्म ने बदली फिल्ममेकिंग की सोच

मुंबई । भारतीय सिनेमा में समय-समय पर ऐसी फिल्में आती हैं, जो न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर सफल होती हैं, बल्कि फिल्ममेकिंग के तरीके को भी एक नई दिशा देती...

जिस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवॉर्ड, उसकी ही वजह से कंगना रनौत ने झेला था डिप्रेशन

मुंबई । बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौत की गूंज आज सिनेमाई पर्दे से लेकर देश की संसद तक सुनाई देती है। एक बहुमुखी अभिनेत्री के साथ-साथ कंगना अब एक सजग...

तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स में रश्मिका का जलवा, राज्य स्तर का सम्मान पाकर हुईं भावुक

मुंबई । अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने तेलुगु फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए 'तेलंगाना गद्दर फिल्म अवॉर्ड्स' में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया। शुक्रवार को अभिनेत्री ने अवॉर्ड मिलने...

‘बाहर निकलना सिर्फ एक भ्रम है’, कार्तिक सुब्बाराज ने जारी किया ‘गेम प्ले’ का फर्स्ट पोस्टर

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में थ्रिलर और क्राइम-बेस्ड फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच फिल्म 'गेम प्ले' काफी सुर्खियों में है, जो अपने अलग...

‘त्रिकाल’ 24 अप्रैल को हो सकती है रिलीज, बुराई के खिलाफ जंग लड़ते दिखेंगे महेंद्रन और श्रद्धा दास

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा में स्पिरिचुअल और सुपरनैचुरल कहानियों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। जब इन कहानियों में थ्रिल, रहस्य और इमोशन का मिश्रण होता है,...

कोर्ट ने राजपाल यादव से पैसा लौटाने को कहा, अगली सुनवाई 1 अप्रैल को

नई दिल्ली । चेक बाउंस मामले में फंसे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत की अवधि खत्म होने के दिन दिल्ली हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान...

गंदे इशारे, महिलाओं का अपमान और फूहड़ता… ‘मैनिएक’ से ‘चुनर सरके’ तक, जब गानों में पार हुईं अश्लीलता की हदें

मुंबई । बॉलीवुड और इंडिपेंडेंट म्यूजिक में अश्लील बोल, महिलाओं का अपमान और ऑब्जेक्टिफिकेशन के आरोप लगातार लगते रहे हैं। हाल के वर्षों में कई गाने विवादों में घिरे, जहां...

रणवीर सिंह ने बचाई ‘धुरंधर 2’ के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

मुंबई । अभिनेता विक्रम भांबरी जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर 2' में नजर आएंगे। अभिनेता ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत में शूटिंग के दौरान हुए एक दिल छू लेने...

भारत के स्वर्ण युग की शुरुआत की कहानी दिखाएगी ‘स्वयंभू’ : डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पीरियड ड्रामा का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में डायरेक्टर भरत कृष्णमाचारी फिल्म 'स्वयंभू' लेकर आ रहे हैं, जो पहले...

यूएई में हिरासत में मेजर विक्रांत ने बहन सेलिना जेटली से संपर्क से किया इनकार, दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिका का किया निपटारा

नई दिल्ली । बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली द्वारा दायर उस याचिका का अब निपटारा हो गया है, जिसमें उन्होंने यूएई में हिरासत में रखे गए अपने भाई मेजर विक्रांत जेटली...

अजय देवगन ने ‘रेड’ के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

मुंबई । मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती...

admin

Read Previous

पाकिस्तानी हवाई हमलों में मारे गए तीन बलूच, पांच घायल

Read Next

उत्तरी गाजा के अस्पताल ढहने की कगार पर, विस्थापितों के लिए हालात अनुपयुक्त :डब्ल्यूएचओ चीफ

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com