जगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी ब्रीच के कारण उत्पादन रोक को 24 सितंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली । टाटा के स्वामित्व वाली ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ने मंगलवार को कहा कि उसने इस महीने की शुरुआत में एक साइबर सिक्योरिटी ब्रीच की घटना के बाद उत्पादन रोकने के अपने फैसले को 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

कंपनी ने कहा कि साइबर सिक्योरिटी ब्रीच की जांच जारी रहने के कारण उसका वैश्विक स्तर पर परिचालन बाधित है।

जेएलआर ने एक बयान में कहा कि उसने अपने कर्मचारियों, आपूर्तिकर्ताओं और साझेदारों को बुधवार (24 सितंबर) तक उत्पादन रोके रखने के फैसले के बारे में सूचित कर दिया है।

कंपनी ने कहा, “आज हमने अपने सहयोगियों, आपूर्तिकर्ताओं और साझेदारों को सूचित किया है कि हमने अपनी उत्पादन रोक को बुधवार, 24 सितंबर तक बढ़ा दिया है।”

कार निर्माता ने बताया कि वह अभी भी साइबर हमले की फोरेंसिक जांच कर रही है और अपने परिचालन को नियंत्रित तरीके से फिर से शुरू करने के विभिन्न चरणों की सावधानीपूर्वक योजना बना रही है।

कंपनी ने कहा, “इस घटना के कारण हो रहे निरंतर रुकावट के लिए हमें बहुत खेद है, और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हम अपडेट देते रहेंगे।”

यह रुकावट जेएलआर के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय पर आया है। वाहन निर्माता पहले से ही अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी बढ़ती लागत के कारण घटते मुनाफे से जूझ रहा है।

इस साइबर हमले ने ऐसे समय में उत्पादन रोककर और दबाव बढ़ा दिया है जब कंपनी अपने व्यवसाय को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

जगुआर लैंड रोवर ने साइबर सिक्योरिटी और आईटी सहायता प्रदान करने के लिए 2023 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ 80 करोड़ पाउंड का पांच साल का अनुबंध किया था।

यह सौदा जेएलआर की अपने परिचालन में डिजिटल परिवर्तन को गति देने की रणनीति का हिस्सा था। इन प्रयासों के बावजूद, मौजूदा ब्रीच ने एक बड़ा झटका दिया है।

उद्योग विश्लेषकों का कहना है कि लंबे समय तक निलंबन खासकर प्रमुख बाजारों में जेएलआर की आपूर्ति श्रृंखला और बिक्री लक्ष्यों को प्रभावित कर सकता है।

फिलहाल, कंपनी अपने सिस्टम को सुरक्षित रूप से बहाल करने और यह सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है कि उसका परिचालन जल्द से जल्द सामान्य हो जाए।

–आईएएनएस

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

नेट-जीरो लक्ष्य के लिए गैर-जीवाश्म ऊर्जा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक होनी चाहिए : नीति आयोग

नई दिल्ली । भारत को अपने नेट-जीरो लक्ष्य को हासिल करने के लिए जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता में बड़ी कमी लानी होगी और अपनी कुल ऊर्जा खपत में गैर-जीवाश्म ऊर्जा...

आईडीएफसी बैंक घोटाला: सीबीआई ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ मामलों में 9 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

चंडीगढ़ । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड (सीएससीएल) के फंड के दुरुपयोग से जुड़े मामलों में सरकारी अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक...

सोना धड़ाम, चांदी भी 2.33 लाख के नीचे फिसली

मुंबई । सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बिकवाली देखने को मिली। इससे सोने का दाम 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 2.33 लाख...

admin

Read Previous

अभिनेता आलोक नाथ को मल्टी लेवल मार्केटिंग फ्रॉड केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

Read Next

वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिमों की नियुक्ति पर हुसैनी का विरोध, कहा- धार्मिक समिति में सिर्फ अनुयायी ही हों

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com