फोनपे के इंडस ऐपस्टोर ने 10 करोड़ डिवाइस तक पहुंच बनाई

बेंगलुरु । भारत के एंड्रॉइड ऐप मार्केटप्लेस, इंडस ऐपस्टोर ने घोषणा की है कि उसने 10 करोड़ डिवाइस का आंकड़ा पार कर लिया है।

ऐप स्टोर की स्थानीयकृत सुविधा, जो उपयोगकर्ताओं को अंग्रेजी के साथ-साथ 12 भारतीय भाषाओं में ऐप्स खोजने की सुविधा देती है, इसकी सफलता के प्रमुख कारकों में से एक है। लगभग 40 प्रतिशत उपयोगकर्ता ऐप स्टोर को क्षेत्रीय भाषा में ब्राउज करते हैं, जिनमें हिंदी, मराठी, तमिल और गुजराती सबसे लोकप्रिय भाषाएं हैं।

ऐप स्टोर की उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में मजबूत उपस्थिति है, इसके बाद कर्नाटक और तेलंगाना प्रमुख उपयोगकर्ता केंद्रों के रूप में आते हैं।

इंडस ऐपस्टोर की मुख्य व्यवसाय अधिकारी प्रिया एम नरसिम्हन ने कहा, “10 करोड़ का आंकड़ा पार करना हम सभी के लिए गर्व की बात है और यह भारत के लिए एक हॉरिजॉन्टल ऐप स्टोर बनाने की हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम अपने उपयोगकर्ताओं को एक सहज, सुरक्षित और समृद्ध ऐप चयन अनुभव प्रदान करते रहेंगे, जो इंडस ऐपस्टोर को न केवल ऐप्स के लिए एक गंतव्य बनाता है, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म भी बनाता है जहा उपयोगकर्ता अपने लिए उपयुक्त ऐप्स खोज सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “हम डेवलपर इकोसिस्टम को समान अवसर प्रदान करके उनका समर्थन करना जारी रखेंगे, जिससे उन्हें भारतीय क्षेत्रीय और सांस्कृतिक संदर्भ के लिए डिजाइन की गई सुविधाओं को वितरित करने और सही उपयोगकर्ताओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।”

इसके अलावा, इंडस ऐपस्टोर के लाइफटाइम उपयोगकर्ता आधार ने दिखाया कि भारत की युवा आबादी इसकी सफलता का एक प्रमुख चालक है।

ऐप के उपयोगकर्ता आधार में 18-27 आयु वर्ग के लोगों (जेन-जी) की हिस्सेदारी 33.7 प्रतिशत है और 27-44 आयु वर्ग के लोगों (जेन-वाई) को मिला दिया जाए तो 45 वर्ष से कम आयु के लोगों की हिस्सेदारी 93.5 प्रतिशत है।

टियर-3 शहरों पर इंडस ऐपस्टोर के मुख्य उपयोगकर्ता आमतौर पर 28 से 44 वर्ष के बीच के पुरुष होते हैं। 70 प्रतिशत से अधिक उपयोगकर्ता टियर-3 क्षेत्रों से हैं, जो ग्रामीण और छोटे शहरों में मजबूत पहुंच को दर्शाता है।

इंडस ऐपस्टोर में कई ऐप श्रेणियां भी हैं, जिनमें सोशल मीडिया ऐप देश भर में सबसे लोकप्रिय हैं, इसके बाद संचार, मनोरंजन और वित्त ऐप आते हैं।

–आईएएनएस

नए प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स से महंगाई की निगरानी होगी और मजबूत: एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली । अर्थशास्त्रियों और उद्योग विशेषज्ञों ने सोमवार को सरकार द्वारा नए उत्पादक मूल्य सूचकांक यानी प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (पीपीआई) फ्रेमवर्क को लागू किए जाने का स्वागत किया। उनका...

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए 23-24 जून को करेंगे नई वार्ता

नई दिल्ली । भारत और अमेरिका प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए बातचीत तेज करने जा रहे हैं। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (यूएसटीआर) के वरिष्ठ अधिकारियों...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन की तैयारी, टेक कंपनियों ने जताई चिंता

लंदन । ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने डाउनिंग स्ट्रीट में प्रेस वार्ता के दौरान बड़ी घोषणा की। कहा कि सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए...

जेलेंस्‍की का दावा: जहां से शुरू हुआ वहीं लौट रहा युद्ध, रूस के अहम ठ‍िकानों पर क‍िए घातक हमले

नई दिल्‍ली । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोद‍िमीर जेलेंस्‍की ने दावा किया क‍ि रूस की ओर से युद्ध समाप्त करने से इनकार करने के जवाब में यूक्रेनी सेना ने रूस पर...

दुनिया का इनोवेशन पार्टनर बनना भारत का लक्ष्य, उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी पर जोर: पीयूष गोयल

नीस/नई दिल्ली । भारत उभरती हुई ग्लोबल टेक्नोलॉजी में साझेदारी को गहरा करने और स्वयं को दुनिया का इनोवेशन पार्टनर में बदलने के लिए काम कर रहा है। यह जानकारी...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा भारत: पीएम नरेंद्र मोदी

नीस/नई दिल्ली । भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में...

‘भारत इनोवेट्स’ का मंच हमारे देश की प्रतिभा और यूरोपियन कैपिटल के बीच का ब्रिज: पीएम मोदी

नीस (फ्रांस) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को नीस में भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये ऐसा...

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत, पहले ही दिन 19 प्रतिशत चढ़े; कंपनी का मार्केट कैप रिकॉर्ड 2.2 ट्रिलियन डॉलर पहुंचा

नई दिल्ली । एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत...

पीएम साने ताकाइची जी-7 में होंगी शामिल, ऊर्जा सुरक्षा से संबंधित तीन प्रस्ताव रखेगा जापान

टोक्यो । जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए फ्रांस जा रही हैं। प्रधानमंत्री ताकाइची बतौर पीएम पहली बार जी7 समिट में हिस्सा लेने...

सोना एक हफ्ते में करीब 6,400 रुपये और चांदी 14,300 रुपये से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली । सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 6,400 रुपये और 14,300 हजार रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।...

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी समूह के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

मुंबई । अधिकारियों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत रिलायंस अनिल अंबानी समूह (एडीएजी) के दो पूर्व अधिकारियों को मुंबई में गिरफ्तार किया...

admin

Read Previous

दक्षिण कोरिया: मार्शल लॉ मामले में पूर्व प्रधानमंत्री सू के खिलाफ ट्रायल जल्द, हफ्ते का एक दिन तय

Read Next

लेबनान में हिज्बुल्लाह के कमांड साइट पर हमला, एक घायल : इजरायली सेना

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com