शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ अगले साल पोंगल पर होगी रिलीज

चेन्नई । दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ का नया टीजर आया है। इसी के साथ ही यह भी पता चल गया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी।

निर्देशक सुधा कोंगरा की ये बहुप्रतीक्षित पीरियड ड्रामा अगले साल पोंगल पर 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म के निर्माता डॉन पिक्चर्स ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम पर इसका एक वीडियो क्लिप जारी किया। साथ ही बताया कि फिल्म कब रिलीज हो रही है। इस वीडियो में फिल्म के कुछ मजेदार सीन्स दिखाई दे रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “इतिहास के माध्यम से एक अद्भुत यात्रा का इंतजार है। पराशक्ति 14 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।”

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इसकी शूटिंग अभी अपने अंतिम चरण में है। फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मदुरै से हुई थी। इसके बाद श्रीलंका और पोलाची में इसे शूट किया गया।

‘पराशक्ति’ में अथर्व और श्रीलीला भी हैं। इसमें 1960 के दशक के मद्रास राज्य की कहानी दिखाई जाएगी। यह शिवकार्तिकेयन की 25वीं फिल्म है। कुछ दिनों पहले इसका एक टीजर जारी किया गया था, जिसमें शिवकार्तिकेयन घर-घर किसी चीज की तलाश करते हुए दिखाई दे रहे थे। वहीं रवि मोहन का किरदार शिवकार्तिकेयन के किरदार को मारने पर आमादा है।

इस फिल्म का संगीत जी वी प्रकाश ने दिया है। फिल्म के स्टंट डायरेक्टर सुप्रीम सुंदर हैं, उनकी देख-रेख में इन्हें शूट किया गया है।

हाल ही में शिवकार्तिकेयन की फिल्म दिल मद्रासी रिलीज हुई थी। इसमें रुकमणी वसंथ के साथ विद्युत जामवाल, बीजू मेनन, शबीर और विक्रांत जैसे स्टार्स भी हैं। यह फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद शाहरुख खान थे। उनसे पहले इस किरदार के बारे में बात हुई थी, तब मुरुगदॉस के पास स्क्रिप्ट नहीं थी। फिल्म को लेकर काफी देर हो गई, इसलिए शाहरुख खान के साथ बात नहीं बनी। बाद में शिवकार्तिकेयन को इस फिल्म के लिए उन्होंने चुना।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल के खेल को लेकर जीशान कादरी ने दी राय, फूट-फूटकर रोईं कंटेस्टेंट

Read Next

यूके संसद में अली फजल की हॉलीवुड फिल्म ‘रूल ब्रेकर्स’ की खास स्क्रीनिंग, सामाजिक बदलाव पर हुई चर्चा

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com