देश की राजनीति का स्तर गिर चुका है : पप्पू यादव

पटना । पूर्णिया से लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा समय में देश की राजनीति सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुकी है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस देश में हमेशा से ही विचारों और सिद्धांतों को लेकर राजनीति होती रही है। लेकिन, अभी मौजूदा स्थिति इसके उलट देखने को मिल रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता राजनीतिक स्तर भूल चुके हैं। ये लोग भाषाई मर्यादा भूल चुके हैं। आप लोगों को याद होगा कि भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी की जाति के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। निशिकांत दुबे ने भी राहुल गांधी के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की थी। लेकिन, राहुल गांधी ने आज तक इन चीजों को मुद्दा बनाने की कोशिश नहीं की। इसी तरह से इन लोगों ने बिहार के लोगों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। मैं एक बार स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि बिहार के लोग इन बातों को बिल्कुल भी नहीं भूले हैं। निश्चित तौर पर समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा।

उन्होंने बिहार चुनाव के संबंध में दावा किया कि एनडीए मौजूदा समय में अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। उन्हें इस बात का अहसास हो चुका है कि बिहार की जनता उन्हें निश्चित तौर पर खारिज करने जा रही है। इन लोगों ने हमेशा से ही बिहार की जनता के हितों पर कुठाराघात किया है। ऐसी स्थिति में मुझे लगता है कि इन लोगों को अब यह उम्मीद छोड़ ही देनी चाहिए कि सूबे में इनकी सरकार आने जा रही है।

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के संबंध में दावा किया कि इसकी सफलता से एनडीए में खौफ का माहौल है। निश्चित तौर पर इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि लोगों का विश्वास इस यात्रा के बाद राहुल गांधी में बढ़ा है। राहुल गांधी के पक्ष में राजनीतिक माहौल लगातार सकारात्मक होता जा रहा है और यह सबकुछ इस यात्रा की वजह से मुमकिन हो पा रहा है।

उन्होंने कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि बिहार के दरभंगा में जिस तरह से प्रधानमंत्री के संबंध में अपमानजनक टिप्पणी की गई, उसका बदला बिहार की जनता आगामी चुनाव में लेगी। अब इन लोगों ने इस मुद्दे को बिहार से जोड़ दिया। अब इस मुद्दे का सहारा लेकर राजनीतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश की जा रही है। मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जो अमर्यादित टिप्पणी की गई थी, वो राहुल गांधी के मंच से नहीं, बल्कि किसी अन्य ने यात्रा के दौरान मंच स्थापित किया था, जहां से अपमानजनक टिप्पणी की गई थी।

सांसद ने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता के हत्यारों को माफ कर दिया था। दूसरी तरफ सोनिया गांधी के संबंध में जिस तरह से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है।

–आईएएनएस

भारत के बदलाव की ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और सुरक्षा पर जोर: राजदूत क्वात्रा

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा क‍ि भारत में बदलाव की असली ताकत आर्थिक विकास, समृद्धि और राष्ट्रीय सुरक्षा से आ रही है। वॉशिंगटन...

मुझे जान से मारने की कोशिश की गई, केंद्रीय सुरक्षा के कारण बच गया: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद । आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के अध्यक्ष हुमायूं कबीर ने अपने काफिले पर हमले को लेकर समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुझे जान से मारने...

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर ने ट्रंप की टैरिफ नीति का बचाव किया

वाशिंगटन । अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर ने ट्रंप प्रशासन की व्यापार नीति का जोरदार बचाव किया। उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा कि टैरिफ (आयात शुल्क) और सख्त बातचीत की...

‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत...

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सुलझाया 40 साल पुराना कोल्ड मर्डर केस, आरोपी पति गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने करीब 40 साल पुराने एक कोल्ड मर्डर केस को सुलझा लिया है। आरोपी का नाम चंद्रशेखर प्रसाद बताया गया है, जो मूल...

दिल्ली की अदालत ने आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल की जमानत याचिका पर ईडी को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली । दिल्ली की अदालत ने कथित कोयला चोरी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पीएसी) के सह-संस्थापक विनेश कुमार चंदेल द्वारा...

मुस्लिम महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण की मांग तुष्टीकरण की राजनीति : डिप्‍टी सीएम केशव मौर्य

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महिला सशक्तीकरण और आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार की नीतियों का बचाव करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला...

ईरान वार्ता में पाकिस्तान की भूमिका पर पूर्व यूएस एनएसए ने उठाए सवाल, ‘चीन का क्लाइंट’ बताया

वाशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर ने ईरान से जुड़ी कूटनीतिक कोशिशों में पाकिस्तान की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को चीन का...

ईरानी शिक्षा मंत्री का दावा, ‘1,300 में से आधे से अधिक स्कूलों की मरम्मत पूरी’

तेहरान । अमेरिका-इजरायल एयर स्ट्राइक के बाद 40 दिन तक चले संघर्ष में ईरान की कई इमारतों और बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचा। कई शैक्षिक संस्थान तबाह हो गए। इस...

मल्लिकार्जुन खड़गे को अब चारधाम यात्रा पर जाने की जरूरत: टीआर श्रीनिवास

हैदराबाद । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता टीआर श्रीनिवास ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा पीएम मोदी को लेकर दिए बयान को बेहद आपत्तिजनक और गलत बताया। उन्होंने कहा कि...

पिता के नक्शे कदम पर चल रहे निशांत कुमार: अनंत सिंह

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जदयू नेता निशांत कुमार तीन मई से बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। उनकी यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू...

यासीन मलिक को मौत की सजा की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टली

नई दिल्ली । कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को मौत की सजा देने की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई टल गई...

admin

Read Previous

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने अरबों डिजिटल लेन देन किए, दूरदराज के क्षेत्रों में डोर-स्टेप बैंकिंग सर्विस को किया सक्षम

Read Next

दिल्ली : ‘मुख्यमंत्री जन सुनवाई केंद्र’ पहुंचे लोगों ने बताई अपनी समस्याएं, बोले- हमें सीएम से बहुत उम्मीदें हैं

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com