हरियाणा : यमुना नदी में तेज धारा से लकड़ी निकालने गया युवक लापता, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

यमुनानगर । यमुना नदी में बाढ़ के दौरान बहकर आ रही लकड़ी निकालने गए एक युवक के नदी के तेज बहाव में बह जाने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करके लोगों को नदी-नालों से दूर रहने के लिए कहा है।

सोमवार को हथिनीकुंड बैराज के निचले क्षेत्र में सैकड़ों युवक बाढ़ के पानी में बहकर आई लकड़ियां निकालने पहुंचे थे। यमुना नदी के तेज बहाव और उफान के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन द्वारा बार-बार सायरन बजाकर और एडवाइजरी जारी कर नदी के पास न जाने की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन लोग नहीं मान रहे।

जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण यमुना नदी में पहाड़ी इलाकों से मलबा और बेशकीमती लकड़ियां बहकर आ रही हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय युवक हथिनीकुंड बैराज के पास टापू पर लकड़ी पकड़ने पहुंच जाते हैं। सोमवार को भी ऐसी ही घटना में एक युवक तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो-तीन युवकों ने एक बड़ी लकड़ी को बाहर निकालने के लिए तेज बहाव के बीच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन तेज धारा में एक युवक बह गया और उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेज बहाव में युवक को बहते देखा जा सकता है।

यमुनानगर के जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता और जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया, “प्रशासन ने नदी के आसपास जाने से रोकने के लिए पुलिस तैनात की है और बार-बार चेतावनी जारी की जा रही है।”

उन्होंने बताया, “लोगों की जान को खतरे में डालने की अनुमति नहीं दी जा सकती। पुलिस और गोताखोर लापता युवक की तलाश में जुटे हैं, लेकिन तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें आ रही हैं।”

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यमुना नदी के किनारे न जाएं और बाढ़ के दौरान जोखिम भरे कार्यों से बचें। जिला प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और राहत कार्यों के लिए टीमें तैनात कर दी हैं।

–आईएएनएस

ईरान के साथ युद्धविराम पर इजरायल भी सहमत, प्रधानमंत्री बेंजामिन बोले- सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं

तेल अवीव । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच इजरायल की लड़ाई लेबनान के मोर्च पर जारी रह सकती है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने...

ईरान-अमेरिका सीजफायर : शहबाज शरीफ ने ‘इस्लामाबाद वार्ता’ का दिया न्योता

नई दिल्ली । पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की घोषणा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों देशों के प्रतिनिधियों को इस्लामाबाद आमंत्रित...

ईरान पर हमलों में विराम के बाद व्हाइट हाउस ने कहा-अमेरिका की जीत

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी अभियान को “जीत” करार दिया है और कहा कि सैन्य उपलब्धियों ने कूटनीतिक बातचीत के लिए रास्ता बनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड...

उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

सियोल । दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति ली जे म्युंग द्वारा उत्तर कोरिया...

‘ड्राफ्ट- एक्स पर पाकिस्तान के पीएम का संदेश’, शहबाज शरीफ की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

नई दिल्ली । ईरान और अमेरिका के बीच युद्धविराम समझौते पर वाहवाही लूटने की कोशिशों में जुटे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की एक गलती ने सोशल मीडिया पर एक...

विश्व शांति के लिए आज का दिन बहुत बड़ा, ईरान अब पुनर्निर्माण का काम शुरू कर सकता है : राष्ट्रपति ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे दुनिया में शांति के लिए...

लापता अमेरिकी पायलट को लेकर मीडिया कवरेज पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में एक हाई-रिस्क यूएस रेस्क्यू मिशन से जुड़े लीक को लेकर पत्रकार और मीडिया सगठनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी...

बांग्लादेश: पूर्व स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ढाका में गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेशी पुलिस ने मंगलवार को अवामी लीग की वरिष्ठ नेता और पूर्व पार्लियामेंट स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी को गिरफ्तार किया। स्थानीय मीडिया ने इसका खुलासा किया गया। शिरीन...

ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर नाटो देशों और सहयोगियों पर निशाना साधा

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अमेरिका के सैन्य अभियान का समर्थन न करने के लिए नाटो और अमेरिका के खास सहयोगियों की कड़ी आलोचना की।...

खुफिया जानकारी और उन्नत निगरानी का कमाल : सीआईए ने ऐसे लगाया ईरान में फंसे पायलट का पता

वाशिंगटन । सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) ने ईरान के अंदर फंसे एक अमेरिकी पायलट का पता लगाने में अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी अधिकारियों ने इसे समय के खिलाफ रेस...

1973, 1979 और 2002 के मुकाबले ज्यादा गंभीर मौजूदा तेल संकट: आईईए प्रमुख

पेरिस । इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (आईईए) के प्रमुख, फातिह बिरोल ने वर्तमान तेल संकट पर चिंता जाहिर की है। उनके मुताबिक हालात पूर्व के तेल संकटों से कहीं ज्यादा बदतर...

ईरानी मंत्री की अपील- ‘पावर प्लांट्स के पास मानव श्रृंखला बनाएं लोग’

तेहरान । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ईरानी परमाणु संयंत्रों और पुलों को उड़ाने की मियाद मंगलवार शाम (स्थानीय समयानुसार) खत्म हो रही है। वहीं ईरान ने भी होर्मुज...

admin

Read Previous

दिल्ली दंगे मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिका खारिज

Read Next

पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से देशभर में गुस्सा, नेता से लेकर मंत्री तक ने दी प्रतिक्रिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com