‘बागी-4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ मंगलवार को होगा रिलीज, हरनाज संधू ने दी जानकारी

मुंबई । मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी-4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ मंगलवार को रिलीज होने के लिए तैयार है। अभिनेत्री हरनाज संधू ने इसकी जानकारी सोमवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। यह गाना दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

हरनाज ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गाने की रिकॉर्डिंग का एक बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो शेयर किया, जिसमें मशहूर संगीतकार तनिष्क बागची और प्रतिभाशाली गायिका शिल्पा राव नजर आ रहे हैं।

वीडियो में गाने की रिकॉर्डिंग की झलक दिखाई गई है। हरनाज ने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “जब बीट्स और बीच का संगम होता है, तो जादू बनता है। हमारा नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ मंगलवार सुबह 11:11 बजे रिलीज हो रहा है। साजिद नाडियाडवाला की ‘बागी-4’ सिनेमाघरों में 5 सितंबर को दस्तक देगी।”

‘बागी-4’ एक्शन और रोमांच से भरपूर ‘बागी’ की फ्रेंचाइजी है, जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। ‘ये मेरा हुस्न’ की मधुर धुन और आकर्षक बीट्स दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर सकती हैं। तनिष्क बागची का संगीत और शिल्पा राव की आवाज इस गाने को और भी खास बनाती है।

इससे पहले हरनाज ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ इसका पोस्टर जारी किया था, जिसमें संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और टाइगर श्रॉफ नजर आ रहे थे। अभिनेत्री ने इसे कैप्शन दिया, “सबसे खतरनाक और खूनी मोहब्बत की कहानी शुरू होने वाली है। इस दुनिया में, हर आशिक एक विलेन होता है।”

फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है, जिसमें टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त का खूंखार अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में टाइगर अपने प्यार की खातिर पूरी दुनिया से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। फिल्म में हरनाज संधू, टाइगर श्रॉफ की प्रेमिका के रोल में दिखाई देंगी।

इसी के साथ ही मेकर्स ने फिल्म के दो गाने ‘गुजारा’ और ‘अकेली लैला’ रिलीज कर दिए हैं।

‘बागी 4’ में दर्शकों को जबरदस्त एक्शन और धमाकेदार ड्रामा देखने को मिलेगा। यह इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहली बार संजय दत्त और टाइगर श्रॉफ को बड़े पर्दे पर साथ देखा जाएगा।

–आईएएनएस

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम ‘नाची जावे’ रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई । पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की...

‘जन नायकन’ की रिलीज पर टिकी ‘मिस्टर भारत’ की किस्मत, 24 जुलाई को सिनेमाघरों में आने की तैयारी

चेन्नई । निर्देशक निरंजन की आगामी फिल्म 'मिस्टर भारत' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। अभिनेता भारत की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को अब 24 जुलाई को सिनेमाघरों...

‘द अलायंस’: सोहेल खान के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं नीति टेलर, बोलीं- ‘जिंदगी ने बहुत ठुकराया है’

मुंबई । रियलिटी शो 'द अलायंस' में अभिनेत्री नीति टेलर उस समय इमोशनल हो गईं, जब अभिनेता सोहेल खान ने उन्हें नॉमिनेट कर दिया। नॉमिनेशन के बाद नीति अपने आंसू...

इंडियन आइडल में 22 वर्ष बाद लौटे अभिजीत सावंत और अमित सना, सीजन-1 की यादें की ताजा

मुंबई । म्यूजिक रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' के खास 75वें एपिसोड यानी 'डायमंड जुबली स्पेशल' का जश्न मनाया गया। इस मौके पर सीजन 1 के अभिजीत सावंत और अमित साना...

‘शूट से ज्यादा एक मजेदार रीयूनियन जैसा,’ रवीना टंडन ने शेयर किया ‘वेलकम टू द जंगल’ का अनुभव

मुंबई । बॉलीवुड स्टार रवीना टंडन ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अपने पुराने दोस्तों और को-स्टार्स अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के...

गौरी के साथ आमिर खान के विवाह पर सोमी अली की प्रतिक्रिया, बोलीं- खुशी चुनने में कभी देर नहीं होती

मुंबई । गौरी स्प्रैट के साथ अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनकी इस शादी को लेकर अब अभिनेत्री सोमी अली की...

‘एक चतुर नार’ ने ताजा कर दीं बचपन की यादें, किशोर कुमार के बेटे ने सुनाया वो किस्सा

मुंबई । भारतीय सिनेमा के महान गायक किशोर कुमार के गाने आज की पीढ़ी के बीच भी काफी लोकप्रिय है। हाल ही में उनके बेटे सुमित कुमार ने अपने पिता...

यादों में सरोज खान: संघर्षों से शुरू हुआ सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की ‘मदर ऑफ कोरियोग्राफी’

नई दिल्ली । सरोज खान भारतीय सिनेमा की उन चुनिंदा कोरियोग्राफरों में से थीं, जिन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। उनका जीवन संघर्षों से भरा रहा,...

भारती सिंह : छोटी उम्र में उठा पिता का साया, बेटी हुनर के दम पर बनी ‘कॉमेडी क्वीन’

मुंबई । भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे मशहूर और सफल हास्य कलाकारों में से एक, जिन्हें 'कॉमेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है, भारती सिंह एक लोकप्रिय स्टैंड-अप...

‘वेलकम टू द जंगल की सफलता में आपका आशीर्वाद भी शामिल’, अक्षय कुमार ने फरीदा जलाल और किरण कुमार का जताया आभार

मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को रिलीज के बाद...

प्रख्यात रचनाकार प्रसून जोशी को मिलेगा पहला ‘एनबीटी भूषण सम्मान’

नई दिल्ली । नवभारत टाइम्स (एनबीटी) दिल्ली अपने वार्षिक आयोजन एनबीटी उत्सव 2026' में एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुए पहली बार 'एनबीटी भूषण सम्मान' प्रदान करेगा। इस प्रतिष्ठित...

रवि किशन ने शो ‘अलायंस’ को कहा अलविदा, बोले- ‘ड्यूटी पूरी हुई, अब गोरखपुर लौट रहा हूं’

मुंबई । रियलिटी शो 'अलायंस' से अभिनेता और राजनेता रवि किशन की विदाई के बाद सेट पर भावुक माहौल बन गया। उनके जाते ही कई कंटेस्टेंट्स की आंखें नम हो...

admin

Read Previous

आईएमसी 2025 केवल 5जी, एआई के बारे में नहीं; किसानों, छात्रों, एमएसएमई के बारे में भी होगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Read Next

एससीओ शिखर सम्मेलन : सदस्य देशों ने की पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, कहा- दोहरे मापदंड अस्वीकार्य

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com