‘उफ्फ ये सियापा’ का पहला गाना ‘दिल परिंदा’ रिलीज

मुंबई । फिल्म ‘उफ्फ ये सियापा’ का पहला गाना ‘दिल परिंदा’ रिलीज हो गया है। इस गाने को एआर रहमान ने गाया है और कंपोज भी किया है। इससे पहले 25 अगस्त को ‘उफ्फ ये सियापा’ का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया।

फिल्म के पहले गाने ‘दिल परिंदा’ में सोहम शाह, नुसरत भरूचा और नोरा फतेही साथ नजर आ रहे हैं। गाना केसरीलाल सिंह (शाह) की पत्नी यानी पुष्पा (भरूचा) के गुस्से में घर छोड़ने के बाद सपने में बुनी गई मस्ती का एहसास है। केसरीलाल जो बीवी के जाने के बाद आजादी महसूस करता है, वह सपने में अपनी पड़ोसन कामिनी (फतेही) की खूबसूरती की तरफ खींचा चला जाता है। देखने में ये काफी मजेदार लग रहा है। उस पर से एआर रहमान की आवाज ने इसे और भी खूबसूरत बना दिया है।

जी. अशोक द्वारा निर्देशित ‘उफ्फ ये सियापा’ एक साइलेंट कॉमेडी है। इस फिल्म का संगीत एआर रहमान ने तैयार किया है। कई साल बाद म्यूजिशियन ने गीत गाया है। इसके बोल कुमार ने लिखे हैं।

मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने कहा कि इस फिल्म के म्यूजिक के लिए उन्होंने काफी प्रयोग किए हैं।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म का संगीत बाकी फिल्मों से हटकर होगा। ‘उफ्फ ये सियापा’ लव फिल्म्स की पेशकश है। इसे जी. अशोक ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। ‘उफ्फ ये सियापा’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

यह बिना डायलॉग वाली म्यूजिकल फिल्म है। फिल्म के सारे किरदार बिन बोले बस एक्टिंग के जरिए ही लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे। सोहम शाह और नुसरत भरूचा पहली बार एक-दूसरे के अपोजिट स्क्रीन पर नजर आएंगे। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म उन्हें पसंद आएगी क्योंकि इसमें जीरो परसेंट डायलॉग है, लेकिन 100 फीसदी उथल-पुथल भरी जिंदगी दिखती है।

–आईएएनएस

परशुराम जयंती पर होम्बले फिल्म्स का बड़ा तोहफा, ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर और टीजर जारी

मुंबई । भारतीय सिनेमा में इन दिनों पौराणिक कहानियों और बड़े स्तर पर बनने वाली फिल्मों का दौर तेजी से बढ़ रहा है। दर्शक अब ऐसी फिल्मों को पसंद कर...

अभिषेक पाठक और शिवालिका ओबेरॉय के घर आई नन्ही परी, पहली बार बने माता-पिता

मुंबई । बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अभिषेक पाठक और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत की। इस कपल ने बेबी गर्ल का स्वागत किया है।...

दो दिन में हॉफ सेंचुरी से चूकी अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’, वीकेंड पर बढ़ सकता है कलेक्शन

मुंबई । अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म भूत बंगला ने 2026 की शुरुआत एक हाई-प्रोफाइल हॉरर कॉमेडी के साथ की है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।...

हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

मुंबई । 'बिग बॉस 18' की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। 'बिग बॉस' के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं,...

’30 सालों से अटके विधेयक को पारित करा दिया,’ पीएम मोदी की तारीफ कर कंगना रनौत ने साधा विपक्ष पर निशाना

नई दिल्ली । बीते गुरुवार को लोकसभा में जोरदार हंगामे के बाद ही महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस बिल को लेकर पक्ष-विपक्ष के...

‘हां, हम पत्नी के पैर छूते हैं’, लोकसभा में रवि किशन ने विपक्षियों को दी खास सलाह

नई दिल्ली । लोकसभा में महिला आरक्षण पर चर्चा में भाग लेते हुए शुक्रवार को भाजपा सांसद रवि किशन ने अपने अंदाज में कहा कि 'हां हम पत्नी के पैर...

400 से ज्यादा बार महादेव का रोल प्ले कर चुके हैं तरुण खन्ना, बोले-इस किरदार ने मुझे बदल दिया

मुंबई । अभिनेता तरुण खन्ना ने भगवान शिव के किरदार को इतनी बार निभाया है कि अब यह भूमिका उन्हें एक इंसान के रूप में पूरी तरह बदल चुकी है।...

संसद के विशेष सत्र में आशा भोसले को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि, याद किया गया सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान

मुंबई । हिंदी सिनेमा की दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन अपने गानों के जरिए हमेशा दर्शकों के दिलों में जीवित रहेंगी। इसी...

टाइम मैगजीन ने 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट जारी की; सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और विकास खन्ना शामिल

नई दिल्ली । टाइम मैगजीन ने 2026 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट को जारी कर दिया है। इसमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और...

यह सुखद आश्चर्य…अनिल कुंबले से अचानक हुई अनुपम खेर की मुलाकात

मुंबई । अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक से बढ़कर एक पोस्ट कर प्रशंसकों को जानकारी देने के साथ ही एंटरटेन भी करते रहते...

मिहिर आहूजा ने की मोना सिंह की इरफान खान से तुलना, बोले- दोनों में खास क्वालिटी

मुंबई । अभिनेता मिहिर आहूजा अपनी प्राइम वीडियो पर हालिया रिलीज वेब सीरीज 'मां का सम' को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। इस बीच उन्होंने सीरीज के को-एक्टर मोना...

‘जब ताकत और इरादे आमने-सामने आते हैं, तो तूफान पैदा होता है’, ‘फोर्स 3’ की रिलीज डेट फाइनल

मुंबई । एक्शन फिल्मों की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी 'फोर्स' फ्रेंचाइजी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। इस बार पहले से ज्यादा...

admin

Read Previous

नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी का प्रस्तावित दौरा, ड्रोन फैक्ट्री का कर सकते हैं निरीक्षण

Read Next

भारत पर अमेरिकी टैरिफ भेदभावपूर्ण, यूएस की लीडरशीप पर देश का विश्वास कम हुआ : जीके पिल्लई

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com