‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं पर भड़कीं ममता बनर्जी, क्रांतिकारी खुदीराम बोस का अपमान करने का लगाया आरोप

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बॉलीवुड फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया। खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के दौरान उन्होंने कहा कि इस फिल्म में बंगाल के क्रांतिकारी खुदीराम बोस को गलत तरीके से ‘खुदीराम सिंह’ के नाम से दिखाया गया है।

एक सोशल मीडिया पोस्ट में ममता बनर्जी ने कहा कि फिल्म में खुदीराम बोस का नाम गलत तरीके से दिखाना बंगाली भाषा पर हमला है और उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी।

ममता बनर्जी ने खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और लिखा, “क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर मेरा सादर नमन। हाल ही में एक हिंदी फिल्म में खुदीराम को ‘सिंह’ कहा गया। जिन्होंने देश की आजादी के लिए जान दी, उनका अपमान क्यों किया जा रहा है? क्या अब भाषा को लेकर नफरत फैलाने वाले लोग अमर क्रांतिकारियों को भी नहीं छोड़ेंगे?”

हाल ही में ‘केसरी चैप्टर 2’ के निर्माताओं के खिलाफ खुदीराम बोस को गलत तरीके से ‘खुदीराम सिंह’ के रूप में दिखाने को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई। यह शिकायत बिधाननगर साउथ थाने में की गई थी। आरोप है कि फिल्म में पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों को गलत तरीके से दिखाया गया है।

शिकायत में कहा गया कि फिल्म में खुदीराम बोस को गलत तरीके से ‘खुदीराम सिंह’ कहा गया है, वहीं बारीन्द्र कुमार घोष को ‘बीरेन्द्र कुमार’ बताया गया। क्रांतिकारी को अमृतसर निवासी दिखाया गया जबकि वे पश्चिम बंगाल से थे।

बता दें कि खुदीराम बोस देश के सबसे कम उम्र के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे। उन्हें मुजफ्फरपुर बम कांड में शामिल होने के कारण 11 अगस्त 1908 को सिर्फ 18 साल की उम्र में फांसी दी गई थी।

ममता बनर्जी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि फिल्म में बंगाल के इस वीर सपूत को पंजाब का बेटा दिखाया गया, जो पूरी तरह गलत है

ममता बनर्जी ने कहा, “मेदिनीपुर के इस निडर नौजवान को फिल्म में पंजाब का बेटा दिखाया गया है। यह दुखद और असहनीय है। हम हमेशा उनका सम्मान करते आए हैं, जो देशभक्ति और बलिदान की मिसाल हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार खुदीराम बोस की यादों को बचाने और सम्मान देने के लिए कई काम कर रही है। खुदीराम बोस के जन्मस्थान महाबनी और उसके आस-पास के इलाकों के और बेहतर विकास के लिए ‘महाबनी डेवलपमेंट अथॉरिटी’ बनाई गई है। इसके अलावा, उनके इलाकों में खुदीराम की मूर्ति लगाई गई है। पुरानी लाइब्रेरी की मरम्मत की गई है। एक नया और बड़ा ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस रूम और ओपन स्टेज तैयार किया गया है। पर्यटकों के लिए आधुनिक कॉटेज बनाए गए हैं। पुराना खुदीराम पार्क फिर से सुंदर बनाया गया है। पूरे इलाके को लाइटों से सजाया गया है।”

उन्होंने आगे बताया कि उनकी सरकार ने कोलकाता में एक मेट्रो स्टेशन का नाम खुदीराम बोस के नाम पर रखा है।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

नोएडा: स्विमिंग पूल में डूबने से युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

नोएडा । नोएडा के थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्विमिंग पूल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव...

वेनेजुएला के लिए चीन की राहत सामग्री की पहली खेप रवाना

बीजिंग । चीन सरकार द्वारा वेनेजुएला को भेजी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पेइचिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना की गई। जानकारी के अनुसार, इस पहली...

डॉ मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहा भारत: हेमंत खंडेलवाल

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज पूरा देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने...

दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को दी गई श्रद्धांजलि, कई देशों के नेता हुए शामिल

वाशिंगटन । ईरान के बड़े और विदेशी अधिकारियों ने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह शुक्रवार सुबह सेंट्रल तेहरान में इमाम...

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में इबोला के 1,500 से अधिक मामले सामने आए

किंशासा । डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) में इबोला के 1,502 कन्फर्म मामले सामने आए हैं, जिनमें 473 मौतें शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि यह प्रकोप...

लखनऊ में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को अपने पहले उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत राजधानी लखनऊ में भव्य रोड शो के साथ की। एयरपोर्ट...

विपक्ष सिर्फ राम के अस्तित्व पर उठा रहे सवाल, उनके पास कोई काम नहीं: संजय सरावगी

पटना । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष का काम केवल भगवान राम के अस्तित्व...

महाराष्ट्र में भारी बारिशः जलभराव और ट्रैफिक जाम से जनजीवन अस्त-व्यस्त

मुंबई । महाराष्ट्र के कई हिस्सों में शनिवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे मुंबई, नवी मुंबई, पालघर, ठाणे, कोल्हापुर, रायगढ़ और लोनावला समेत कई जिलों में बड़े पैमाने पर...

डीआर कांगो में उत्कृष्ट सेवा के लिए भारतीय सेना के 651 शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित

नई दिल्ली । भारत के वैश्विक शांति अभियानों में योगदान को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो (डीआर कांगो) में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

नई दिल्ली । भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और ट्रस्ट से जुड़े मामलों को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर...

5 से 12 साल के बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें; तेज होगा दिमाग, मजबूत होगी इम्यूनिटी

नई दिल्ली । 5 से 12 साल की उम्र बच्चों के शरीर और दिमाग के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण माना जाता है। इसी समय बच्चे तेजी से बढ़ते...

admin

Read Previous

आरजीकर केस : ‘चोट लगी तो तस्वीर दिखाओ’, कुणाल घोष ने भाजपा पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

Read Next

डॉक्टर रेप केस: रैपर वेदान के खिलाफ केरल पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com