राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को वोट अधिकार की बात करना शोभा नहीं देता : शंभू शरण पटेल

नई दिल्ली । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने निशाना साधा।

भाजपा सांसद शंभू शरण पटेल ने कहा, “लोकतांत्रिक देश में किसी को कहीं भी यात्रा करने का अधिकार है। लेकिन राहुल और तेजस्वी को वोट के अधिकार की बात करना शोभा नहीं देता। जब बिहार में एनडीए की सरकार नहीं थी, 90 के दशक में लोग घर में थे और उनका बूथ पर उनका वोट पड़ गया। पहले वोट की चोरी और बूथ की लूट होती थी, एनडीए सरकार में चुनाव आयोग ने इसे समाप्त करने का काम किया है। ऐसे में यह वोट के अधिकार की बात नहीं बल्कि वोट देने की बात है।”

उन्होंने कहा, “अगर किसी का मतदाता सूची में दो-दो जगह पर नाम है, और चुनाव आयोग इसे हटा रहा है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। किसी मृतक का नाम वोटर लिस्ट में कैसे रह सकता है? विपक्ष के पास कोई एजेंडा नहीं बचा है। वे जानते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी बड़ी हार होने वाली है, इसलिए जनता को गुमराह करने के लिए ऐसा शिगूफा छोड़ रहे हैं।”

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग एक स्वायत्त संस्था है। यह वह चुनाव आयोग है जिससे वे जीतकर आए हैं। जिसकी बदौलत आज राहुल गांधी सांसद बने हुए हैं। ऐसा आरोप उनकी कमजोरी को दर्शाता है। वो चुनाव के हार से डरे हुए हैं। इसलिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।”

चीन को लेकर की गई बयानबाजी पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फटकार लगने को लेकर उन्होंने कहा, “जब हमारे प्रधानमंत्री सदन में बोलते हैं, तो वे 140 करोड़ भारतीयों का नेतृत्व करते हैं। उनकी बात पर भरोसा नहीं करके विपक्ष विदेशी लोगों पर ज्यादा विश्वास करते हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, वह गलत नहीं है।”

–आईएएनएस

प्रिया कपूर बनाम मंधिरा कपूर केस: पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई टली, अब 22 अप्रैल को अगली तारीख

नई दिल्ली । दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा...

दक्षिण कोरिया में 80 फीसदी से ज्यादा किशोर-युवा एआई की वजह से परेशान, ऑनलाइन उत्पीड़न के शिकार

सोल । दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते प्रभाव के साथ इससे संबंधित खतरा भी दोगुनी रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। दक्षिण कोरिया में सोमवार को एक सर्वे...

तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

वॉशिंगटन । अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ समझौता जल्द हो सकता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिका के हालिया हमलों से...

अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

वाशिंगटन । ईरान में ग्राउंड पर सेना तैनात करने की संभावना को लेकर अमेरिका के सीनेटरों में गहरी चिंता है। अमेरिका के वरिष्ठ नेताओं ने बढ़ते खतरों, साफ मकसद और...

लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दी, दिवालियापन प्रक्रिया में आएगी तेजी

नई दिल्ली । लोकसभा ने सोमवार को दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दिवालियापन प्रक्रिया में गई कंपनियों के मामलों का तेजी...

सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में कथित जालसाजी मामले में अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी

नई दिल्ली । राउज एवेन्यू कोर्ट में सोनिया गांधी के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के मामले में सुनवाई अब 18 अप्रैल को होगी। सोनिया...

बिहार विधानसभा ने नितिन नवीन के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की

पटना । बिहार विधानसभा ने बांकीपुर से विधायक नितिन नवीन के विधानसभा के इस्तीफे की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। नितिन नवीन ने राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद...

ममता बनर्जी की ‘हत्या की आशंका’ पर विपक्ष सांसदों ने कहा-बिना इनपुट कोई इतनी बड़ी बात नहीं बोलता

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा खुद की हत्या होने की आशंका का विपक्ष के सांसदों ने समर्थन किया है। विपक्ष के सांसदों ने कहा कि...

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन, आखिरी तारीख 11 मई

नई दिल्ली । केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और इनोवेशन के क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान को पहचानने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कार (आरवीपी) 2026 के...

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस: जांच के लिए एनआईए को मिला 45 दिन का और समय

नई दिल्ली । दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण ब्लास्ट मामले में जांच को आगे बढ़ाने के लिए अदालत ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 45...

केंद्र ने कमर्शियल एलपीजी के आवंटन को बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया, अधिक श्रम उपयोग वाले क्षेत्रों को मिलेगी प्राथमिकता

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर्स के आवंटन का कोटा बढ़ाकर कुल मांग का 70 प्रतिशत कर दिया है, जो कि पहले 50 प्रतिशत था।...

ईरान ने भारत समेत पांच मित्र देशों को होर्मुज जलमार्ग से आने-जाने की दी अनुमति

तेहरान । पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ईरान ने ऐलान किया है कि वह भारत समेत पांच मित्र देशों से संबंधित जहाजों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा, जिससे उन्हें रणनीतिक...

admin

Read Previous

दिल्ली : एलजी ने आय प्रमाण पत्र के लिए आधार अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Read Next

अलविदा दिशोम गुरु : झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि, उमड़ा जनसैलाब

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com