केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के घर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच शुरू

नागपुर । केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित घर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। नागपुर पुलिस के 112 नंबर पर धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली।

नितिन गडकरी के वर्धा रोड स्थित आवास एनरिको हाइट्स को रविवार सुबह 8:46 बजे बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी नागपुर पुलिस के कंट्रोल रूम के आपातकालीन नंबर 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति के कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई।

घर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रताप नगर पुलिस थाने को इसके बारे में सूचित किया गया, और पुलिस ने गडकरी के आवास पर पहुंचकर तलाशी ली। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

जोन-1 के डीसीपी ऋषिकेश रेड्डी के अनुसार, पुलिस ने अज्ञात कॉलर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, पुलिस अज्ञात कॉलर का पता लगा रही है।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इस समय नागपुर में ही मौजूद हैं। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। साथ ही इस घटना की गहनता के साथ जांच जारी है।

ह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी कई वीवीआईपी हस्तियों और जगहों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

इससे पहले, 13 जुलाई को केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

आरोपी ने चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। आरोपी की पहचान बिहार के बेगूसराय जिले के भीड़हा गांव के रहने वाले मोहम्मद मेराज (21) के रूप में हुई है।

इसके अलावा, 26 जुलाई को मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर बम रखे होने की सूचना मिली थी। हालांकि, जांच के दौरान विस्फोटक या संदिग्ध सामान नहीं मिला था।

आईएएनएस

मुंबई के मानखुर्द में 6 लोगों की मौत प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा, दोषियों पर कार्रवाई हो: अबू आजमी

मुंबई । मुंबई के मानखुर्द इलाके में मकान गिरने से छह लोगों की मौत के बाद समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे...

बंगाल पुलिस ने रंगदारी के मामले में तृणमूल नेता इफ्तिखार अहमद को किया गिरफ्तार

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले की पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता इफ्तिखार अहमद उर्फ ​​पप्पू को कई आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इन मामलों...

केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने पहले किया था ‘कत्ल का ट्रायल’

पुणे । केतन हत्याकांड की जांच में पुलिस के सामने एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सिया और चेतन...

लॉकडाउन के दौरान झारखंड में बड़े पैमाने पर हुई थी पेड़ों की कटाई, हाईकोर्ट ने जांच पूरी नहीं होने पर किया सवाल

रांची । झारखंड में कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर पेड़ों की कथित अवैध कटाई से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने जांच की धीमी प्रगति...

रिजु दत्ता का टीएमसी पर हमला, बोले-फ्रीज खातों को लेकर पार्टी इतनी बेचैन क्यों है?

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबति लीडर रिजु दत्ता ने टीएमसी बैंक अकाउंट, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) और प्रिवेंशन डिटेंशन एक्ट से जुड़े हाईकोर्ट के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया...

ट्विशा शर्मा डेथ केस: अदालत ने सास गिरिबाला और पति की न्यायिक हिरासत 14 जुलाई तक बढ़ाई

भोपाल । एक विशेष अदालत ने मंगलवार को मॉडल-एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह की न्यायिक हिरासत 14...

झारखंड शराब घोटाले में ईडी के समन पर पेश नहीं हुए पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव, मांगा समय

रांची । झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन पर कांग्रेस विधायक और पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव सोमवार...

यूसीसी पर बहस तेज : जमीयत उलेमा-ए-हिंद का पुरजोर विरोध, कांग्रेस नेता ने व्यापक चर्चा पर दिया जोर

नई दिल्ली । देश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बहस तेज होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के जिला अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती मोहम्मद...

नादिगर संगम चुनाव: नासर, विशाल और कार्थी के कार्यकाल विवाद पर मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित

चेन्नई । मद्रास हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसमें अभिनेता नासर, विशाल कृष्णा और कार्थी के दक्षिण भारतीय कलाकार संघ (नादिगर संगम) के...

पेपर लीक और राम मंदिर मामले को लेकर सीपी जोशी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

भीलवाड़ा । भाजपा सांसद सीपी जोशी ने रविवार को कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक और राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर...

सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में राम मंदिर मामले की हाई-लेवल जांच कराई जाए: मनोज कुमार

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में एक हाई लेवल की जांच कराने की मांग की। नई...

रामगढ़ में सीबीआई का एक्शन, सीसीएल अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रांची । सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रामगढ़ (झारखंड) के बरका सयाल एरिया के सौंदा स्थित रीजनल स्टोर के चीफ स्टोर कीपर को रिश्वतखोरी के...

admin

Read Previous

तेजस्वी यादव दो एपिक नंबर का रहस्य बताएं : संबित पात्रा

Read Next

अवामी लीग ने यूनुस सरकार को बताया ‘अवैध’, अपने नेताओं पर लगे आरोपों को साजिश करार दिया

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com